Skip to content

कक्षा 10 विज्ञान अध्याय 2 अम्ल क्षार और लवण | 10th standard science chapter 2 acid base and salt

Share this post

अध्याय 2 अम्ल क्षार और लवण

प्रश्न1. पीतल एवं तांबे के बर्तनों में खट्टे पदार्थ क्यों नहीं रखना चाहिए?

उत्तर:- दही एवं खट्टे पदार्थों में अम्ल पाया जाता है इस प्रकार जब इन पदार्थों को पीतल एवं तांबे के बर्तनों में रखा जाता है तो धातु अम्ल के साथ अभिक्रिया कर हाइड्रोजन गैस और हानिकारक उत्पाद मुक्त करते हैं जिससे भोजन खराब हो जाता है इसलिए हमें पीतल एवं तांबे के बर्तनों में दही एवं खट्टे पदार्थ नहीं रखने चाहिए

प्रश्न 4. प्लास्टर ऑफ पेरिस को आद्रता रोधी बर्तन में क्यों रखा जाना चाहिए?

उत्तर प्लास्टर ऑफ पेरिस को आद्रता रोधी बर्तन में रखा जाना चाहिए क्योंकि यह नमी से जल अवशोषित करता है तथा जिप्सम बनकर कठोर ठोस पदार्थ में बदल जाता है|

प्रश्न 5. उदासीनीकरण अभिक्रिया क्या है दो उदाहरण दीजिए?

उत्तर:- अम्ल एवं क्षारक की अभिक्रिया के परिणाम स्वरूप लवण तथा जल प्राप्त होते है जिसे उदासीनीकरण अभिक्रिया कहते हैं |

प्रश्न6. धोने का सोड़ा एवं बैकिंग सोड़ा के दो दो प्रमुख उपयोग बताइए?

उत्तर:- धोने के सोड़ा के प्रमुख दो उपयोग निम्न है:-

1. इसका उपयोग कांच साबुन एवं कागज उद्योग में होता है

2. इसका उपयोग जल की स्थाई कठोरता को हटाने में होता है बैकिंग सोड़ा के दो उपयोग निम्न है :-
1. इसका उपयोग पाव रोटी व केक में होता है इसके उपयोग से पाव रोटी व केक स्पंजी बनते हैं 2. इसका उपयोग सोड़ा अग्निशामक के रूप में होता है

प्रश्न7 अम्ल एवं क्षार में अंतर लिखिए?

उत्तर:-


Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *