
त्रैमासिक परीक्षा 2026-27
कक्षा – 9
विषय – सामाजिक विज्ञान
समय: 3 घण्टे पूर्णांक: 75
निर्देश:
- प्रश्न 1 से 5 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न (प्रत्येक 1 अंक) हैं।
- प्रश्न 6 से 23 तक आंतरिक विकल्प दिए गए हैं।
- प्रश्न 6 से 17 तक अति-लघुत्तरीय प्रश्न हैं (प्रत्येक 2 अंक, शब्द सीमा 30)।
- प्रश्न 18 से 20 तक लघुत्तरीय प्रश्न हैं (प्रत्येक 3 अंक, शब्द सीमा 75)।
- प्रश्न 21 से 23 तक विश्लेषणात्मक प्रश्न हैं (प्रत्येक 4 अंक, शब्द सीमा 120)।
- प्रश्न 23 मानचित्र आधारित प्रश्न है।
प्र.1 सही विकल्प चुनकर लिखिए (1×6=6)
(i) फ्रांसीसी क्रांति के समय फ्रांस का राजा कौन था?
(अ) लुई XVI
(ब) लुई XIV
(स) नेपोलियन
(द) लुई XV
(ii) भारतीय संविधान कब बनकर तैयार हुआ?
(अ) 26 जनवरी 1950
(ब) 26 नवम्बर 1949
(स) 15 अगस्त 1947
(द) 2 अक्टूबर 1952
(iii) नर्मदा नदी का उद्गम स्थल कहाँ से है?
(अ) अमरकंटक
(ब) सतपुड़ा
(स) महाबलेश्वर
(द) बैतूल
(iv) हिटलर का जन्म कहाँ हुआ था?
(अ) जर्मनी
(ब) ऑस्ट्रिया
(स) पोलैंड
(द) फ्रांस
(v) भारत में कौन सी दलीय प्रणाली अपनाई गई है?
(अ) एक दलीय
(ब) द्वि-दलीय
(स) बहु-दलीय
(द) निर्दलीय
प्र.2 रिक्त स्थान पूर्ति कीजिए (1×6=6)
(i) भारत की मानक याम्योत्तर रेखा …………………… डिग्री पूर्वी देशांतर है।
(ii) पालमपुर गाँव की मुख्य उत्पादन गतिविधि …………………… है।
(iii) भारतीय संविधान के जनक …………………… को कहा जाता है।
(iv) लोकतंत्र में अंतिम सत्ता …………………… के हाथ में होती है।
(v) महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम …………………… में लागू हुआ।
(vi) प्राथमिक क्षेत्रक का संबंध मुख्य रूप से …………………… से है।
प्र.3 सही जोड़ी बनाइए (1×6=6)
कॉलम ‘अ’
- गंगा नदी की लंबाई
- पालमपुर की मुख्य फसल
- स्टेट जनरल की बैठक
- भारत में वयस्क मताधिकार की आयु
- वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार साक्षरता
- भारत का सबसे पूर्वी राज्य
कॉलम ‘ब’
(अ) 2500 किमी से अधिक
(ब) गेहूँ और बाजरा
(स) 5 मई 1789
(द) 18 वर्ष
(ई) 74 प्रतिशत
(फ) अरुणाचल प्रदेश
उत्तर:
प्र.4 एक शब्द/वाक्य में उत्तर दीजिए (1×6=6)
(i) भारत के सबसे दक्षिणी बिंदु का नाम क्या है जो 2004 में सुनामी में डूब गया था?
(ii) ‘द स्पिरिट ऑफ लॉज़’ पुस्तक के रचयिता कौन हैं?
(iii) ब्रह्मपुत्र नदी को तिब्बत में किस नाम से जाना जाता है?
(iv) भारत में लोकसभा सदस्यों की अधिकतम संख्या कितनी हो सकती है?
(v) मौसमी बेरोजगारी मुख्य रूप से किस क्षेत्र में पाई जाती है?
(vi) नाजी पार्टी का संस्थापक कौन था?
प्र.5 सत्य/असत्य लिखिए (1×6=6)
(i) भारत विश्व का क्षेत्रफल की दृष्टि से सातवाँ बड़ा देश है। ( )
(ii) हिटलर ने 1939 में पोलैंड पर आक्रमण किया था। ( )
(iii) भारत के राष्ट्रपति देश के वास्तविक शासक होते हैं। ( )
(iv) कृषि एवं पशुपालन प्राथमिक क्षेत्रक के अंतर्गत आते हैं। ( )
(v) सुंदरवन डेल्टा भारत और म्यांमार में फैला है। ( )
(vi) लोकतांत्रिक सरकारों में नागरिकों को मौलिक अधिकार प्राप्त होते हैं। ( )
प्र.6 भारत के पूर्वी समुद्री तट पर स्थित राज्यों के नाम लिखिए। (2)
अथवा
फ्रांसीसी समाज में ‘टाइथ’ और ‘टैले’ कर से क्या आशय था?
प्र.7 प्रायद्वीपीय नदियाँ किसे कहते हैं? कोई दो उदाहरण दीजिए। (2)
अथवा
मानक समय की आवश्यकता क्यों पड़ती है? स्पष्ट कीजिए।
प्र.8 कर्क रेखा भारत के कौन-कौन से राज्यों से गुजरती है? (नाम लिखिए) (2)
अथवा
झीलें मानव के लिए किस प्रकार उपयोगी हैं? संक्षेप में लिखिए।
प्र.9 ‘ब्लडी संडे’ (खूनी रविवार) की घटना क्या थी? (2)
अथवा
वाइमर गणराज्य के सामने क्या समस्याएँ थीं?
प्र.10 लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था की दो प्रमुख विशेषताएँ लिखिए। (2)
अथवा
संविधान संशोधन से क्या आशय है?
प्र.11 भारत में बेरोजगारी के प्रमुख दो कारण लिखिए। (2)
अथवा
मृत्यु दर से क्या आशय है?
प्र.12 आर्थिक और गैर-आर्थिक गतिविधियों में क्या अंतर है? (2)
अथवा
द्वितीयक क्षेत्रक के दो उदाहरण दीजिए।
प्र.13 दक्षिण अफ्रीका के संविधान निर्माण में मुख्य संघर्ष क्या था? (2)
अथवा
लोकतांत्रिक संविधान की कोई दो विशेषताएँ लिखिए।
प्र.14 प्रधानमंत्री रोजगार योजना (PMRY) के बारे में संक्षेप में लिखिए। (2)
अथवा
भारत के दो सर्वाधिक साक्षर राज्यों के नाम लिखिए।
प्र.15 भारत की स्थिति और आकार का विश्व व्यापार पर क्या प्रभाव पड़ा है? (2)
अथवा
पालमपुर गाँव में गैर-कृषि क्रियाएँ कौन-कौन सी हैं?
प्र.16 मानव पूंजी निर्माण में शिक्षा की क्या भूमिका है? (2)
अथवा
भारतीय संसद के दोनों सदनों के नाम लिखिए।
प्र.17 न्यायपालिका की स्वतंत्रता क्यों आवश्यक है? (2)
अथवा
हरित क्रांति से क्या आशय है? इसके दो लाभ लिखिए।
प्र.18 भारत की स्थिति का इसके पड़ोसी देशों के साथ संबंधों पर क्या प्रभाव पड़ता है? समझाइए। (3)
अथवा
हिमालयी नदियाँ और प्रायद्वीपीय नदियों में कोई तीन अंतर स्पष्ट कीजिए।
प्र.19 अक्टूबर क्रांति (1917) के बाद रूस में कौन-कौन से प्रमुख सामाजिक बदलाव आए? (3)
अथवा
हिटलर की विदेश नीति और उसकी असफलताओं के तीन बिंदु लिखिए।
प्र.20 भारत में निर्धनता उन्मूलन के लिए सरकार द्वारा कौन-से मुख्य उपाय किए गए हैं? वर्णन कीजिए। (3)
अथवा
जनसंख्या वृद्धि देश के आर्थिक विकास में किस प्रकार बाधक है? समझाइए।
प्र.21 लोकतंत्र और गैर-लोकतांत्रिक शासन में अंतर स्पष्ट कीजिए। (4)
अथवा
भारतीय संविधान की प्रस्तावना (उद्देशिका) के प्रमुख आदर्शों का वर्णन कीजिए।
प्र.22 फ्रांसीसी समाज के पतन या क्रांति के प्रमुख कारणों का विस्तार से वर्णन कीजिए। (4)
अथवा
नाजीवाद के उदय के क्या कारण थे? विस्तार से समझाइए।
प्र.23 निम्नलिखित में से चार को भारत के मानचित्र पर दर्शाइए। (4)
(i) कर्क रेखा
(ii) नर्मदा नदी
(iii) अरब सागर
(iv) थार मरुस्थल
(v) लक्षद्वीप समूह
(vi) इंदिरा पॉइंट
