Skip to content

Class 10th Science Trimasik paper 2026 Pdf Download / Class 10th Vigyan Trimasik Paper 2026 / कक्षा 10 विज्ञान त्रैमासिक पेपर 2026

Share this post

त्रैमासिक परीक्षा 2026-27

कक्षा – 10

विषय – विज्ञान

समय: 3 घण्टे पूर्णांक: 75


निर्देश:

  1. प्रश्न 1 से 5 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न (प्रत्येक 1 अंक) हैं।
  2. प्रश्न 6 से 23 तक आंतरिक विकल्प दिए गए हैं।
  3. प्रश्न 6 से 17 तक अति-लघुत्तरीय प्रश्न हैं (प्रत्येक 2 अंक, शब्द सीमा 30)।
  4. प्रश्न 18 से 20 तक लघुत्तरीय प्रश्न हैं (प्रत्येक 3 अंक, शब्द सीमा 75)।
  5. प्रश्न 21 से 23 तक विश्लेषणात्मक प्रश्न हैं (प्रत्येक 4 अंक, शब्द सीमा 120)।

प्र.1 सही विकल्प चुनकर लिखिए (1×6=6)

(i) नीचे दी गई अभिक्रिया में किसका उपचयन हो रहा है?

4Na(s) + O₂(g) → 2Na₂O(s)

(अ) Na
(ब) O₂
(स) Na₂O
(द) इनमें से कोई नहीं

(ii) पादप में जाइलम उत्तरदायी है:

(अ) जल का परिवहन
(ब) भोजन का परिवहन
(स) अमीनो अम्ल का परिवहन
(द) ऑक्सीजन का परिवहन

(iii) गोलीय दर्पण की फोकस दूरी उसकी वक्रता त्रिज्या की होती है:

(अ) आधी
(ब) दुगुनी
(स) चार गुनी
(द) बराबर

(iv) मानव नेत्र के जिस भाग पर किसी वस्तु का प्रतिबिंब बनता है, वह है:

(अ) कॉर्निया
(ब) परितारिका
(स) पुतली
(द) दृष्टिपटल (रेटिना)

(v) अपच का उपचार करने के लिए निम्नलिखित में से किस औषधि का उपयोग होता है?

(अ) एंटीबायोटिक (प्रतिजैविक)
(ब) एनाल्जेसिक (पीड़ाहारी)
(स) एंटासिड
(द) एंटीसेप्टिक (प्रतिरोधी)


प्र.2 रिक्त स्थान पूर्ति कीजिए (1×6=6)

(i) रासायनिक समीकरण को संतुलित करने के लिए …………………… नियम का पालन किया जाता है।

(ii) लोहे पर जंग लगना …………………… अभिक्रिया का उदाहरण है।

(iii) मनुष्य में वृक्क एक तंत्र का भाग है जो …………………… से संबंधित है।

(iv) मस्तिष्क …………………… और मेरुरज्जु मिलकर केंद्रीय तंत्रिका तंत्र बनाते हैं।

(v) अभिनेत्र लेंस की फोकस दूरी में परिवर्तन …………………… पेशियों द्वारा किया जाता है।

(vi) शुद्ध जल का pH मान …………………… होता है।


प्र.3 सही जोड़ी बनाइए (1×6=6)

कॉलम ‘अ’

  1. साधारण नमक का सूत्र
  2. सिरका
  3. इंसुलिन की कमी
  4. तारों का टिमटिमाना
  5. विद्युत धारा का मात्रक
  6. मेंडलीफ

कॉलम ‘ब’

(अ) NaCl
(ब) एसिटिक अम्ल
(स) मधुमेह (डायबिटीज)
(द) वायुमंडलीय अपवर्तन
(ई) एम्पियर
(फ) आवर्त सारणी

उत्तर:


प्र.4 एक शब्द/वाक्य में उत्तर दीजिए (1×6=6)

(i) टमाटर में कौन सा अम्ल पाया जाता है?

(ii) उस धातु का नाम लिखिए जो कमरे के तापमान पर द्रव अवस्था में होती है?

(iii) दो तंत्रिका कोशिका के मध्य खाली स्थान को क्या कहते हैं?

(iv) दाढ़ी बनाने के लिए किस गोलीय दर्पण का उपयोग किया जाता है?

(v) निकट दृष्टि दोष दूर करने के लिए किस लेंस का उपयोग किया जाता है?

(vi) प्रतिरोध का SI मात्रक क्या है?


प्र.5 सत्य/असत्य लिखिए (1×6=6)

(i) अम्ल नीले लिटमस पत्र को लाल कर देते हैं। ( )

(ii) सोडियम को किरोसिन तेल में डुबोकर रखा जाता है। ( )

(iii) पादपों में भोजन का संवहन जाइलम द्वारा होता है। ( )

(iv) मानव नेत्र का निकट बिंदु 25 सेंटीमीटर होता है। ( )

(v) अवतल दर्पण हमेशा आभासी और छोटा प्रतिबिंब बनाता है। ( )

(vi) पारितंत्र में ऊर्जा का प्रवाह चक्रीय होता है। ( )


प्र.6 वायु में जलाने से पहले मैग्नीशियम रिबन को साफ क्यों किया जाता है? (2)

अथवा

तेल एवं वसायुक्त खाद्य पदार्थों को नाइट्रोजन से प्रभावित क्यों किया जाता है?


प्र.7 श्वसन को ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया क्यों कहते हैं? स्पष्ट कीजिए। (2)

अथवा

संक्षारण किसे कहते हैं? संक्षारण से बचने के दो उपाय लिखिए।


प्र.8 प्लेटिनम, सोना एवं चाँदी का उपयोग आभूषण बनाने के लिए क्यों किया जाता है? (2)

अथवा

आयनिक यौगिकों के गलनांक उच्च क्यों होते हैं?


प्र.9 आभासी और वास्तविक प्रतिबिंब में कोई दो अंतर लिखिए। (2)

अथवा

अवतल दर्पण के दो उपयोग लिखिए।


प्र.10 प्रकाश के अपवर्तन के नियम लिखिए। (2)

अथवा

उत्तल लेंस को अभिसारी लेंस क्यों कहा जाता है?


प्र.11 तारों का टिमटिमाना क्यों होता है? संक्षेप में लिखिए। (2)

अथवा

स्वच्छ आकाश का रंग नीला क्यों दिखाई देता है?


प्र.12 आनुवंशिकता किसे कहते हैं? (2)

अथवा

परागण किसे कहते हैं?


प्र.13 कायिक प्रवर्धन के दो लाभ लिखिए। (2)

अथवा

मुकुलन विधि क्या है? उदाहरण दीजिए।


प्र.14 स्वपोषी पोषण और विषमपोषी पोषण में कोई दो अंतर लिखिए। (2)

अथवा

अमीबा में भोजन ग्रहण करने की प्रक्रिया को समझाइए।


प्र.15 धमनी और शिरा में कोई दो अंतर लिखिए। (2)

अथवा

वाष्पोत्सर्जन किसे कहते हैं? इसका क्या महत्व है?


प्र.16 प्रतिवर्ती चाप किसे कहते हैं? (2)

अथवा

मस्तिष्क का मुख्य कार्य क्या है? कोई दो लिखिए।


प्र.17 पादप हार्मोन क्या हैं? किसी एक पादप हार्मोन का नाम और कार्य लिखिए। (2)

अथवा

आयोडीन युक्त नमक की आवश्यकता क्यों होती है?


प्र.18 प्लास्टर ऑफ पेरिस को आद्र-रोधी बर्तन में क्यों रखा जाना चाहिए? समीकरण लिखिए। (3)

अथवा

धोने का सोडा (Washing Soda) एवं बेकिंग सोडा के दो-दो प्रमुख उपयोग लिखिए।


प्र.19 यकृत (Liver) के कोई तीन कार्य लिखिए। (3)

अथवा

मानव में पाचन तंत्र का नामांकित चित्र बनाइए तथा आमाशय में पाचन की प्रक्रिया समझाइए।


प्र.20 गोलीय लेंस के लिए ‘लेंस सूत्र’ लिखिए तथा संबंधित पदों को समझाइए। (3)

अथवा

यदि किसी उत्तल लेंस की फोकस दूरी 20 सेमी है, तो उसकी क्षमता ज्ञात कीजिए।


प्र.21 निम्नलिखित रासायनिक समीकरणों को संतुलित कीजिए: (4)

(अ) HNO₃ + Ca(OH)₂ → Ca(NO₃)₂ + H₂O

(ब) NaOH + H₂SO₄ → Na₂SO₄ + H₂O

(स) NaCl + AgNO₃ → AgCl + NaNO₃

(द) BaCl₂ + H₂SO₄ → BaSO₄ + HCl

अथवा

रासायनिक अभिक्रियाओं के कितने प्रकार हैं? किन्हीं चार को उदाहरण सहित समझाइए।


प्र.22 मानव नेत्र का स्वच्छ नामांकित चित्र बनाइए तथा इसके प्रमुख भागों का वर्णन कीजिए। (4)

अथवा

निकट दृष्टि दोष और दूर दृष्टि दोष किसे कहते हैं? इसके कारण और निवारण के उपाय चित्र सहित समझाइए।


प्र.23 मानव हृदय का स्वच्छ नामांकित चित्र बनाइए तथा इसमें रुधिर परिसंचरण की दोहरी क्रिया को समझाइए। (4)

अथवा

वृक्काणु (नेफ्रॉन) की संरचना तथा उसकी कार्यप्रणाली का वर्णन कीजिए।



Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *