
अर्धवार्षिक परीक्षा 2026-27
कक्षा-6
विषय – हिंदी
समय – 2½ घंटे पूर्णांक – 60
नोट:- सभी प्रश्न करना अनिवार्य है।
बहुविकल्पीय प्रश्न (प्रश्न 1-10)
निर्देश – प्रश्नों को पढ़कर नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनकर लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है।
1. रानी के बचपन की सहेलियाँ थीं-
(i) चाकू, छुरी
(ii) तोप, बंदूक
(iii) बछी, ढाल
(iv) तीर कमान
2. राष्ट्र के लिए कलंक है-
(i) मलेरिया
(ii) कुष्ठ रोग
(iii) हैजा
(iv) दमा
3. धन के कोष भरे होने पर भी नहीं है-
(i) लालच
(ii) संतोष
(iii) दया
(iv) श्रृंगार
4. केरल का नृत्य है-
(i) कुचिपुड़ी
(ii) भरतनाट्यम
(iii) कथकली
(iv) भांगड़ा
5. चिंगारियाँ बन रही हैं-
(i) बाधाएँ
(ii) शक्तियाँ
(iii) बिजलियाँ
(iv) दमा
6. बाबा भारती रहते थे-
(i) कुटिया में
(ii) मंदिर में
(iii) राजमहल में
(iv) बड़े भवन में
7. दीन जल्दी टूट जाते हैं क्योंकि वे होते हैं-
(i) छोटे
(ii) संख्या में अधिक
(iii) कठोर
(iv) कमजोर
8. धरती में बीज बोता है-
(i) लोहार
(ii) जमींदार
(iii) किसान
(iv) सफाईकर्मी
9. सम्राट अकबर के नौ रत्नों में से एक थे-
(i) मोहन
(ii) तानसेन
(iii) रूपा
(iv) अल्ला पीर बीर
10. ₹6 रुपये के नए अंतरराष्ट्रीय प्रतीक की लिपि है-
(i) द्रविड़
(ii) ब्राह्मी
(iii) देवनागरी
(iv) गुरमुखी
लघुउत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 11-20)
निर्देश – नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 3 अंक निर्धारित हैं।
11. बाबा भारती अपने घोड़े को किस नाम से पुकारते थे?
12. कवि के अनुसार हमारा ध्येय क्या है?
13. विशेषण किसे कहते हैं?
14. वीरों के पथ में क्या बरस रही हैं?
15. स्वस्थ रहने के लिए हमें क्या-क्या करना चाहिए?
16. कल का काम आज ही क्यों कर लेना चाहिए?
17. लक्ष्मीबाई ने बचपन में कौन-कौन से शस्त्रों को चलाना सीख लिया था?
18. विज्ञान में रुचि के अलावा डॉ. भाभा की और कौन-कौन सी विशेषताएँ थीं?
19. आश्रम के कार्य गांधीजी स्वयं क्यों करते थे?
20. प्राचीन समय में सोने और तांबे के सिक्के किस नाम से जाने जाते थे?
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 21-24)
निर्देश – नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 5 अंक निर्धारित हैं।
21. बाबा भारती ने खड्गसिंह से घटना को किसी के सामने प्रकट न करने के लिए क्यों कहा?
22. गीता को परमात्मा की वाणी क्यों कहा गया है?
23. पृथ्वी पर जल की मात्रा बिल्कुल कम हो जाए तो क्या होगा?
24. केरल को भारत का नंदनवन क्यों कहते हैं?
Class 6 Hindi Half Yearly Question Paper 2026-27
Class 6 English Half Yearly Question Paper 2026-27
Class 6 Sanskrit Half Yearly Question Paper 2026-27
Class 6 Science Half Yearly Question Paper 2026-27
Class 6 Social Science Half Yearly Question Paper 2026-27
Class 6 Maths Half Yearly Question Paper 2026-27
Pingback: class 6 Maths Half Yearly question paper 2026-27 Pdf Download / Class 6 Ganit Ardhvaarshik Paper 2026-27 Pdf Download – rajeshsir.co.in
Pingback: Class 6 Sanskrit ardhvaarshik paper 2026-27 PDF download | kaksha 6 Sanskrit Ardhvaarshik paper 2026-27 | Class 6 Sanskrit Half Yearly Question Paper 2026-27 – rajeshsir.co.in