Skip to content

Class 5 Maths Annual Exam Question Paper 2027 PDF Download / कक्षा 5 गणित वार्षिक परीक्षा 2027 पेपर पीडीएफ डाउनलोड

Class 5 Maths Annual Exam Question Paper 2027 PDF Download

Class 5 Maths Annual Exam Question Paper 2027 PDF Download

Class 5th Maths Annual Exam Question Paper 2027 PDF Download | कक्षा 5 गणित वार्षिक परीक्षा प्रश्न पत्र 2027

कक्षा 5 गणित वार्षिक परीक्षा 2027 की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए यहाँ गणित का प्रश्न पत्र दिया गया है। इस प्रश्न पत्र के माध्यम से विद्यार्थी परीक्षा के प्रश्नों के प्रारूप को समझ सकते हैं और अपनी तैयारी का अभ्यास कर सकते हैं।

Class 5 Maths Annual Exam Question Paper 2027 PDF Download

इस पेपर में बहुविकल्पीय प्रश्न, रिक्त स्थान, अति लघु उत्तरीय प्रश्न, लघु उत्तरीय प्रश्न और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न शामिल हैं। विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे सभी प्रश्नों को ध्यानपूर्वक हल करें और परीक्षा की तैयारी बेहतर बनाएं।

Class 5 Maths Annual Exam Question Paper 2027 PDF Download

वार्षिक परीक्षा – 2027
विषय – गणित
कक्षा – 5वीं
परीक्षा अवधि – 2:30 घंटे
पूर्णांक – 60

बहुविकल्पीय प्रश्न (प्रश्न 1–5)

निर्देश – प्रत्येक प्रश्न के 4 विकल्प दिए गए हैं। सही विकल्प चुनकर उत्तर लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है।

प्रश्न 1. 24057 को शब्दों में लिखते हैं। (1 अंक)
(A) चौबीस हजार सत्तावन
(B) चौबीस सौ सत्तावन
(C) दो हजार चार सौ सत्तावन
(D) चौबीस सत्तावन

प्रश्न 2. अंग्रेजी वर्णमाला के वे अक्षर जो आधा घुमाने पर पहले जैसे ही दिखाई देते हैं। (1 अंक)
(A) O, I
(B) A, B
(C) N, L
(D) E, M

प्रश्न 3. पैटर्न 7, 9, 11, 13 की अगली संख्या होगी। (1 अंक)
(A) 14
(B) 15
(C) 16
(D) 17

प्रश्न 4. आयत का परिमाप होगा। (1 अंक)
(A) 4 × भुजा
(B) लंबाई × चौड़ाई
(C) लंबाई + 2 × चौड़ाई
(D) 2 × (लंबाई + चौड़ाई)

प्रश्न 5. 15 × 10 = ? (1 अंक)
(A) 150
(B) 120
(C) 180
(D) 130

Class 5 Maths Annual Exam Question Paper 2027 PDF Download

रिक्त स्थान भरिए (प्रश्न 6–10)

निर्देश – निम्नलिखित प्रश्नों में रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है।

प्रश्न 6. 20 मिलीमीटर में ______ सेमी होते हैं। (1 अंक)

प्रश्न 7. 4 सेमी भुजा वाले वर्ग का क्षेत्रफल ______ वर्ग सेमी होगा। (1 अंक)

प्रश्न 8. किसी आकृति को सममित अक्ष द्वारा दो ______ भागों में बाँटा जा सकता है। (1 अंक)

प्रश्न 9. किसी संख्या और शून्य का गुणनफल सदैव ______ होता है। (1 अंक)

प्रश्न 10. 1 किलो 500 ग्राम नमक से 100 ग्राम नमक के ______ पैकेट होंगे। (1 अंक)

Class 5 Maths Annual Exam Question Paper 2027 PDF Download

अति लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 11–16)

निर्देश – नीचे दिए गए प्रश्नों को हल कीजिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित हैं।

प्रश्न 11. घड़ी में 4 बजे घंटे और मिनट की सुइयों में कौन-सा कोण बनता है? (2 अंक)

प्रश्न 12. घड़ी में 6 बजकर 15 मिनट पर कितने डिग्री का कोण बनेगा? (2 अंक)

प्रश्न 13. किसी आयत की लंबाई 8 सेमी और चौड़ाई 4 सेमी है, तो आयत का परिमाप ज्ञात कीजिए। (2 अंक)

प्रश्न 14. कोई दो ऐसी आकृतियों के नाम लिखिए जो सममित हों। (2 अंक)

प्रश्न 15. यदि एक आयताकार बॉक्स में 24 किताबें रखी जाती हैं, तो 576 किताबों को पैक करने के लिए कितने बॉक्स की आवश्यकता होगी? (2 अंक)

प्रश्न 16. सात किलोग्राम में कितने ग्राम होते हैं? (2 अंक)

Class 5 Maths Annual Exam Question Paper 2027 PDF Download


लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 17–22)

निर्देश – नीचे दिए गए प्रश्नों को हल कीजिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 3 अंक निर्धारित हैं।

प्रश्न 17. दिए गए पैटर्न की अगली तीन संख्याएँ लिखिए – 11, 21, 31, 41, 51, 61। (3 अंक)

प्रश्न 18. नक्शे को देखकर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए। (3 अंक)

(i) सखी मार्ग से नेशनल स्टेडियम किस दिशा में है?
(ii) विजय चौक से राष्ट्रपति भवन किस दिशा में है?

प्रश्न 19. 19/5 को दशमलव भिन्न में बदलिए। (3 अंक)

प्रश्न 20. एक वर्गाकार बगीचे की बाड़ की लंबाई 32 मीटर है, तो बगीचे की एक भुजा की लंबाई कितनी होगी? (3 अंक)

प्रश्न 21. एक पेंसिल का मूल्य 3 रुपये है, तो बताइए ऐसी 9 पेंसिल का मूल्य कितने रुपये होगा? (3 अंक)

प्रश्न 22. एक दुकानदार ने 5040 संतरे खरीदे और उन्हें एक जैसे 20 डिब्बों में बराबर-बराबर रखा गया। बताइए प्रत्येक डिब्बे में कितने संतरे हैं? (3 अंक)

Class 5 Maths Annual Exam Question Paper 2027 PDF Download

लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 23–26)

निर्देश – नीचे दिए गए प्रश्नों को हल कीजिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 5 अंक निर्धारित हैं।

प्रश्न 23. दुकान में एक टेबल का मूल्य 250 रुपये है। विजय ने 8 टेबलें खरीदीं तथा 500 रुपये की एक कुर्सी खरीदी। विजय दुकानदार को कितने रुपये देगा? (5 अंक)

प्रश्न 24. कमला के पास 28 आइसक्रीम थीं। उसने आइसक्रीम का ¼ भाग मोहन को और ½ भाग सीता को दिया। कमला के पास आइसक्रीम का कौन-सा भाग शेष बचा? (5 अंक)

प्रश्न 25. 15, 30, 45 का सबसे बड़ा साझा गुणनखंड लिखिए। (5 अंक)

प्रश्न 26. एक व्यक्ति ने बैंक से मोटरसाइकिल खरीदने के लिए ₹65,000 का कर्ज लिया। उसने एक वर्ष में हर माह समान किस्तों में कुल ₹78,684 वापस किए। बताइए उसने हर महीने कितने रुपये वापस किए? (5 अंक)

Class 5 Maths Annual Exam Question Paper 2027 PDF Download

कक्षा 5 गणित वार्षिक परीक्षा 2027 – महत्वपूर्ण जानकारी

विवरणजानकारी
कक्षा5वीं
विषयगणित
परीक्षावार्षिक परीक्षा 2027
परीक्षा अवधि2 घंटे 30 मिनट
पूर्णांक60
प्रश्नों के प्रकारबहुविकल्पीय, रिक्त स्थान एवं वर्णनात्मक प्रश्न

Class 5 Maths Annual Exam Question Paper 2027 PDF Download

परीक्षा की तैयारी कैसे करें?

  1. सभी प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर हल करने का अभ्यास करें।
  2. जोड़, घटाव, गुणा और भाग का नियमित अभ्यास करें।
  3. लंबाई, भार, समय और मापन से संबंधित प्रश्नों को समझें।
  4. क्षेत्रफल, परिमाप, कोण और भिन्न से संबंधित सूत्रों को दोहराएँ।
  5. परीक्षा की तरह समय निर्धारित करके पूरे प्रश्न पत्र को हल करें।

कक्षा 5 गणित वार्षिक परीक्षा 2027 की तैयारी के लिए इस प्रश्न पत्र का अभ्यास अवश्य करें। इससे आपको गणित के विभिन्न प्रकार के प्रश्नों को हल करने का अभ्यास मिलेगा और परीक्षा की तैयारी व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी।

Class 5 Maths Annual Exam Question Paper 2027 PDF Download