Skip to content

Class 11 Hindi Varshik Paper 2027 PDF Download / कक्षा 11 हिन्दी वार्षिक पेपर 2027 पीडीएफ डाउनलोड

Class 11 Hindi Varshik Paper 2027 PDF Download

Class 11 Hindi Varshik Paper 2027 PDF Download

Class 11 Hindi Varshik Paper 2027 PDF Download

Class 11 Hindi Varshik Paper 2027 PDF | कक्षा 11वीं हिन्दी वार्षिक परीक्षा 2027

कक्षा 11वीं हिन्दी वार्षिक परीक्षा 2027 की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए इस पोस्ट में हिन्दी का वार्षिक परीक्षा प्रश्नपत्र दिया गया है। विद्यार्थी इस प्रश्नपत्र को हल करके अपनी तैयारी जाँच सकते हैं और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नों का अभ्यास कर सकते हैं।

इस प्रश्नपत्र में हिन्दी साहित्य का इतिहास, काव्यशास्त्र, छंद, रस, अलंकार, व्याकरण, अपठित गद्यांश एवं काव्यांश, संदर्भ-प्रसंग सहित व्याख्या, पत्र लेखन और निबंध लेखन से संबंधित प्रश्न शामिल हैं।

Class 11 Hindi Annual Paper 2027 – परीक्षा विवरण

परीक्षा का नाम: वार्षिक परीक्षा 2027
कक्षा: 11वीं
विषय: हिन्दी
समय: 3 घंटे
पूर्णांक: 80 अंक


Class 11 Hindi Varshik Paper 2027 PDF Download

कक्षा 11वीं हिन्दी वार्षिक परीक्षा 2027 – पूरा प्रश्नपत्र

वार्षिक परीक्षा 2027

कक्षा – 11वीं

विषय – हिन्दी

समय : 3 घंटे—————————————————————————————————————–पूर्णांक : 80

निर्देश :

  1. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
  2. प्रत्येक प्रश्न के लिए आवंटित अंक उसके सम्मुख अंकित हैं।
  3. प्रश्न क्रमांक 01 से 05 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। प्रत्येक उपप्रश्न पर 1 अंक निर्धारित है।
  4. प्रश्न क्रमांक 06 से 15 तक कुल 10 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 2 अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा लगभग 30 शब्द है।
  5. प्रश्न क्रमांक 16 से 19 तक कुल 4 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 3 अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा लगभग 75 शब्द है।
  6. प्रश्न क्रमांक 20 से 23 तक कुल 4 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 4 अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा लगभग 120 शब्द है।
  7. प्रश्न क्रमांक 06 से 23 तक सभी प्रश्नों में आंतरिक विकल्प दिए गए हैं।

Class 11 Hindi Varshik Paper 2027 PDF Download

प्र.1 सही विकल्प का चयन कर लिखिए। (1×6=6)

(i) हिन्दी साहित्य का स्वर्णयुग कहलाता है –

(अ) आदिकाल
(ब) भक्तिकाल
(स) रीतिकाल
(द) आधुनिककाल

(ii) ‘रमणीयार्थ प्रतिपादकः शब्दः काव्यम्’ परिभाषा है –

(अ) आचार्य विश्वनाथ
(ब) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
(स) पंडितराज जगन्नाथ
(द) मम्मट

(iii) ‘पाथेर पांचाली’ फिल्म की शूटिंग का काम चला –

(अ) एक साल
(ब) डेढ़ साल
(स) दो साल
(द) ढाई साल

(iv) कुचिपुड़ी नृत्य का संबंध किस राज्य से है?

(अ) मणिपुर
(ब) केरल
(स) कर्नाटक
(द) आंध्र प्रदेश

(v) ‘फूला न समाना’ मुहावरे का अर्थ है –

(अ) फूल खिलना
(ब) अत्यंत प्रसन्न होना
(स) अत्यंत प्रेम करना
(द) अत्यंत दुखी होना

(vi) अनुस्मारक को कहते हैं –

(अ) स्मरण पत्र
(ब) परिपत्र
(स) टिप्पणी
(द) कार्यवृत्त

Class 11 Hindi Varshik Paper 2027 PDF Download

प्र.2 रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए। (1×6=6)

(i) मर्सिया का अर्थ …………………………………. होता है। (लोकगीत / शोकगीत / विवाह गीत)

(ii) …………………………………. को व्यभिचारी भाव भी कहते हैं। (स्थायी भाव / विभाव / संचारी भाव)

(iii) ‘रजनी’ पिछली सदी में …………………………………. दशक का एक बहुचर्चित टी.वी. धारावाहिक रहा। (आठवें / नौवें / दसवें)

(iv) ‘जो कम बोलता हो’ के लिए एक शब्द …………………………………. है। (मृदुभाषी / मितभाषी / कटुभाषी)

(v) शास्त्रीय गायन की महफिल …………………………………. की होती है। (तीन घंटे / तीन मिनट / तीन दिन)

(vi) हिन्दी का पहला साप्ताहिक पत्र …………………………………. है। (उदंत मार्तंड / कर्मवीर / प्रताप)

Class 11 Hindi Varshik Paper 2027 PDF Download

प्र.3 निम्नलिखित कथनों के लिए सत्य या असत्य लिखिए। (1×6=6)

(i) निर्मला पुतुल का जन्म आदिवासी परिवार में हुआ था। (सत्य / असत्य)

(ii) दोहा का उल्टा करने पर रोला छंद बनता है। (सत्य / असत्य)

(iii) ‘जामुन का पेड़’ कृष्ण चंदर का एक प्रसिद्ध संस्मरण है। (सत्य / असत्य)

(iv) उपसर्ग किसी शब्द या शब्दांश के पहले प्रयोग होता है। (सत्य / असत्य)

(v) गुप्त काल कलाओं का स्वर्णयुग कहलाता है। (सत्य / असत्य)

(vi) डायरी नितांत वैयक्तिक रचना है। (सत्य / असत्य)

Class 11 Hindi Varshik Paper 2027 PDF Download

प्र.4 सही जोड़ी का मिलान कर लिखिए। (1×7=7)

स्तम्भ (अ)स्तम्भ (ब)
(i) निर्मला पुतुल(क) विदाई-संभाषण
(ii) अक्का महादेवी(ख) सर्ग में बँधी रचना
(iii) बालमुकुंद गुप्त(ग) हे भूख! मत मचल
(iv) महाकाव्य(घ) आओ, मिलकर बचाएँ
(v) जलद(ङ) एनिको डिर्चिग
(vi) प्रभु कुमार(च) आलो-आँधारि
(vii) बेबी हालदार(छ) बादल

Class 11 Hindi Varshik Paper 2027 PDF Download

प्र.5 निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में लिखिए। (1×7=7)

(i) चंपा क्या छुपा देती है?

(ii) एक खंडकाव्य का नाम लिखिए।

(iii) उपन्यास सम्राट के नाम से कौन प्रसिद्ध है?

(iv) ‘जामुन का पेड़’ कहाँ गिरा था?

(v) सरल वाक्य का एक उदाहरण लिखिए।

(vi) कुमार गंधर्व का मूल नाम क्या है?

(vii) भारत की पहली मूक फिल्म कौन-सी थी?

Class 11 Hindi Varshik Paper 2027 PDF Download

प्र.6 प्रयोगवादी कविता की दो विशेषताएँ एवं दो कवियों के नाम लिखिए। (2)

अथवा

छायावाद की दो विशेषताएँ एवं दो कवियों के नाम लिखिए।

प्र.7 कवि पाश ने सपनों के मर जाने को सबसे खतरनाक क्यों कहा है? (2)

अथवा

‘कलकत्ता पर बजर गिरे’ चंपा ने ऐसा क्यों कहा?

प्र.8 सोरठा छंद की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए। (2)

अथवा

श्रृंगार रस की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।

Class 11 Hindi Varshik Paper 2027 PDF Download

प्र.9 वक्रोक्ति अलंकार की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए। (2)

अथवा

प्रबंध काव्य एवं मुक्तक काव्य में कोई दो अंतर लिखिए।

प्र.10 रेखाचित्र एवं संस्मरण में कोई दो अंतर उदाहरण सहित लिखिए। (2)

अथवा

कहानी तथा उपन्यास में दो अंतर लिखिए।

Class 11 Hindi Varshik Paper 2027 PDF Download

प्र.11 भारत की चर्चा नेहरू जी कब और किससे करते थे? (2)

अथवा

मियाँ नसीरुद्दीन के व्यक्तित्व की दो विशेषताएँ लिखिए।

प्र.12 विज्ञापन लेखन में किन-किन बातों का ध्यान रखना आवश्यक है? (2)

अथवा

प्रसाद गुण आधारित काव्य पंक्तियाँ लिखिए।

Class 11 Hindi Varshik Paper 2027 PDF Download

प्र.13 राष्ट्रभाषा और राजभाषा में दो अंतर लिखिए। (2)

अथवा

लोकोक्ति और मुहावरे में दो अंतर लिखिए।

प्र.14 लता मंगेशकर जी के गायन की दो विशेषताएँ लिखिए। (2)

अथवा

नृत्य और नाट्य में क्या अंतर है?

प्र.15 डायरी लेखन की दो प्रमुख विशेषताएँ लिखिए। (2)

अथवा

जनसंचार माध्यमों के दो उद्देश्य लिखिए।

Class 11 Hindi Varshik Paper 2027 PDF Download

प्र.16 कबीर अथवा दुष्यंत कुमार की काव्यगत विशेषताएँ निम्नलिखित बिंदुओं के आधार पर लिखिए। (3)

(i) दो रचनाएँ
(ii) भावपक्ष
(iii) कलापक्ष

प्र.17 मुंशी प्रेमचंद अथवा शेखर जोशी का साहित्यिक परिचय निम्नलिखित बिंदुओं के आधार पर लिखिए। (3)

(i) दो रचनाएँ
(ii) भाषा-शैली
(iii) साहित्य में स्थान

प्र.18 भाव पल्लवन कीजिए – (3)

‘परहित सरिस धरम नहि भाई।’

अथवा

निपात शब्द किसे कहते हैं? उसके प्रकार बताते हुए उदाहरण लिखिए।

Class 11 Hindi Varshik Paper 2027 PDF Download

प्र.19 निम्नलिखित अपठित गद्यांश अथवा काव्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए। (3)

(अ) अपठित गद्यांश

निंदा व्यर्थ विलास में करने से केवल क्षणिक आनंद की पूर्ति होती है, जबकि निंदा का दुरुपयोग है; किन्तु निंदा का सदुपयोग सुख और शांति देता है। निंदा के द्वारा जो सबसे अधिक महत्त्वपूर्ण कार्य हो सकता है, वह है परोपकार। भूखों को अन्न, वस्त्रहीनों को वस्त्र, रोगियों को दवा, अनाथों को घर-द्वार और विद्यार्थियों के लिए पाठशालाएँ इत्यादि वस्तुएँ निंदा के द्वारा जुटाई जा सकती हैं।

प्रश्न:

(i) उपर्युक्त गद्यांश का शीर्षक लिखिए।
(ii) उपर्युक्त गद्यांश का सारांश लिखिए।
(iii) ‘शांति’ शब्द का विलोम लिखिए।

अथवा

MPBSE

(ब) अपठित काव्यांश

हम प्रचंड नवीन किरण हैं, हम दिन के आलोक नवल।
हम नवीन भारत के सैनिक, धीर, वीर, गंभीर, अचल।
हम प्रहरी ऊँचे हिमाद्रि के, सुरभि स्वर्ग की लेते हैं।
हम हैं शांतिदूत रणभूमि के, छाँह सभी को देते हैं।

प्रश्न:

(i) कविता में ‘हम’ कौन हैं?
(ii) ‘आलोक’ शब्द का अर्थ लिखिए।
(iii) ‘रणभूमि’ का तद्भव शब्द लिखिए।

Class 11 Hindi Varshik Paper 2027 PDF Download

प्र.20 निम्नलिखित काव्यांश का संदर्भ-प्रसंग सहित भावार्थ लिखिए। (4)

मेरे तो गिरधर गोपाल, दूसरो न कोई।
जाके सिर मोर-मुकुट, मेरो पति सोई।
छाँड़ि दई कुल की कानि, कहा करै कोई?
संतन ढिग बैठि-बैठि, लोक-लाज खोई।

अथवा

और माँ ने कहा होगा,
दुःख कितना बहा होगा।
आँख में किस लिए पानी,
वहाँ अच्छा है भवानी।

प्र.21 निम्नलिखित गद्यांश की संदर्भ-प्रसंग एवं विशेष सहित व्याख्या लिखिए। (4)

इस बार आपने अपना बिस्तरा गरम राख पर रखा है और भारतवासियों को गरम तवे पर पानी की बूँदों की भाँति नचाया है। आप स्वयं भी खुश न हो सके और यहाँ की प्रजा को सुखी न होने दिया, इसका लोगों के चित्त पर बड़ा ही दुःख है।

अथवा

सुबह शूटिंग शुरू करके शाम तक हमने सीन का आधा भाग चित्रित किया। निर्देशक, छायाकार, छोटे अभिनेता-अभिनेत्री हम सभी इस क्षेत्र में नवागत होने के कारण थोड़े बौराए हुए ही थे। बाकी का सीन बाद में चित्रित करने का निर्णय लेकर हम घर पहुँचे। सात दिन बाद शूटिंग के लिए उस जगह गए, तो वह जगह हम पहचान ही नहीं पाए! लगा, ये कहाँ आ गए हैं हम?

प्र.22 अपने विद्यालय के प्राचार्य को निर्धन सहायता निधि से छात्रवृत्ति प्रदान करने हेतु आवेदन-पत्र लिखिए। (4)

अथवा

राज्य स्तरीय बाल रंग महोत्सव में स्वरचित काव्यपाठ प्रतियोगिता में प्रथम आने पर अपने मित्र को बधाई-पत्र लिखिए।

प्र.23 निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर रूपरेखा सहित सारगर्भित निबंध लिखिए। (4)

(i) जीवन में खेलों का महत्त्व
(ii) विद्यार्थी जीवन और अनुशासन
(iii) श्रम का महत्त्व
(iv) मेरे सपनों का भारत
(v) मातृभाषा का महत्त्व


कक्षा 11वीं हिन्दी वार्षिक परीक्षा 2027 की तैयारी कैसे करें?

  • हिन्दी साहित्य के इतिहास, प्रमुख कवियों और लेखकों की रचनाओं का अभ्यास करें।
  • रस, छंद, अलंकार, मुहावरे, लोकोक्तियाँ और व्याकरण के प्रश्न तैयार करें।
  • कवि एवं लेखक परिचय लिखते समय रचनाएँ, भाषा-शैली और साहित्य में स्थान अवश्य शामिल करें।
  • अपठित गद्यांश और काव्यांश के प्रश्नों का नियमित अभ्यास करें।
  • संदर्भ-प्रसंग सहित व्याख्या, आवेदन-पत्र, बधाई-पत्र और निबंध लेखन पर विशेष ध्यान दें।
  • परीक्षा में निर्धारित समय के अंदर पूरा प्रश्नपत्र हल करने का अभ्यास करें।

महत्त्वपूर्ण सूचना: यह पोस्ट उपलब्ध प्रश्नपत्र के आधार पर तैयार की गई है। मूल PDF के कुछ शब्दों में स्कैनिंग के कारण अस्पष्टता है। विशेष रूप से प्रश्न 19 के गद्यांश और कुछ प्रश्नों के शब्दों का प्रकाशन से पहले मूल PDF से मिलान कर लें।

Class 11 Hindi Varshik Paper 2027 PDF Download

Class 11 Hindi Varshik Paper 2027 PDF Download