
Class 10 Maths Half Yearly Paper 2026-27 PDF
मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2026-27 की तैयारी हेतु गणित विषय का महत्वपूर्ण मॉडल प्रश्न पत्र प्रस्तुत है। इस पोस्ट में कक्षा 10वीं गणित का संपूर्ण अभ्यास प्रश्न पत्र दिया गया है, जिसमें गणित के विभिन्न महत्वपूर्ण अध्यायों से वस्तुनिष्ठ, अति लघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न शामिल किए गए हैं।
गणित विषय में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए केवल सूत्र याद करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि प्रश्नों को हल करने की सही विधि और गणना का अभ्यास भी आवश्यक है। इसी उद्देश्य से इस मॉडल पेपर में बीजगणित, ज्यामिति, त्रिकोणमिति, निर्देशांक ज्यामिति और क्षेत्रमिति से संबंधित प्रश्न शामिल किए गए हैं।
इस मॉडल प्रश्न पत्र में कुल 23 प्रश्न रखे गए हैं। प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं, प्रश्न 6 से 17 तक 2 अंकों के प्रश्न हैं तथा प्रश्न 18 से 23 तक 3 और 4 अंकों के प्रश्न शामिल हैं।
Class 10 Maths Half Yearly Paper 2026-27 PDF
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| परीक्षा | अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2026-27 |
| कक्षा | 10वीं |
| विषय | गणित (Mathematics) |
| बोर्ड | मध्य प्रदेश |
| शैक्षणिक सत्र | 2026-27 |
| समय | 03 घंटे |
| पूर्णांक | 75 |
| कुल प्रश्न | 23 |
| प्रश्न पत्र | मॉडल पेपर |
कक्षा 10वीं गणित अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2026-27
समय : 03 घंटे———————————————————————————–पूर्णांक : 75
निर्देश –
- सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
- प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न हैं।
- प्रश्न क्रमांक 6 से 23 तक आंतरिक विकल्प दिए गए हैं, जहाँ प्रश्न में विकल्प उपलब्ध है।
- प्रत्येक प्रश्न के अंक उसके सामने अंकित हैं।
Class 10 Maths Half Yearly Paper 2026-27 PDF
MP Board Class 10 Maths Model Question Paper 2026-27
वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Objective Questions)
Class 10 Maths Half Yearly Paper 2026-27 PDF
प्रत्येक प्रश्न 1 अंक, कुल 30 अंक
प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए। (1×6=6)
(i) 12 और 15 का HCF होगा –
(अ) 3
(ब) 4
(स) 10
(द) 5
(ii) द्विघात बहुपद ax² + bx + c का आलेख होता है –
(अ) सरल रेखा
(ब) समानांतर रेखा
(स) परवलय
(द) वक्र रेखा
(iii) A.P. 12, 7, 2, -3, ………… का सार्व अंतर है –
(अ) 5
(ब) -5
(स) 12
(द) 7
(iv) बिंदुओं (8, 6) और (0, 0) के बीच की दूरी होगी –
(अ) 4√2
(ब) 10
(स) √10
(द) √14
(v) रैखिक समीकरणों के युग्म a₁x + b₁y + c₁ = 0 तथा a₂x + b₂y + c₂ = 0 के अनंत अनेक हल होने की शर्त है –
(अ) a₁/a₂ ≠ b₁/b₂
(ब) a₁/a₂ = b₁/b₂ = c₁/c₂
(स) a₁/a₂ = b₁/b₂ ≠ c₁/c₂
(द) इनमें से कोई नहीं
(vi) यदि द्विघात समीकरण ax² + bx + c = 0 के मूल समान हों, तो विविक्तकर का मान होगा –
(अ) 0
(ब) 1
(स) 2
(द) 3
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए। (1×6=6)
Class 10 Maths Half Yearly Paper 2026-27 PDF
(i) एक बहुपद जिसकी घात 3 है, वह ________ बहुपद कहलाता है।
(ii) √3 एक ________ संख्या है।
(iii) यदि A.P. का प्रथम पद a तथा सार्व अंतर d हो, तो nवाँ पद ________ होगा।
(iv) सभी वर्ग ________ होते हैं।
(v) समीकरण (x – 3)(x + 4) = 0 के मूल ________ हैं।
(vi) किसी वृत्त के बाहर स्थित बिंदु से अधिकतम ________ स्पर्श रेखाएँ खींची जा सकती हैं।
प्रश्न 3. निम्नलिखित में सत्य / असत्य लिखिए। (1×6=6)
(i) रैखिक बहुपद ax + b का शून्यक -b/a होता है।
(ii) किसी बिंदु की y-अक्ष से दूरी उस बिंदु का y-निर्देशांक होता है।
(iii) यदि a, b, c समांतर श्रेणी में हैं, तो b = (a + c)/2 होगा।
(iv) यदि मीनार की ऊँचाई एवं उसकी छाया की लंबाई समान हो, तो सूर्य का उन्नयन कोण 60° होता है।
(v) यदि दो वृत्तों की त्रिज्याएँ समान हों, तो वे सर्वांगसम होंगे।
(vi) समरूप त्रिभुजों के क्षेत्रफल सदैव समान होते हैं।
प्रश्न 4. सही जोड़ी मिलाइए। (1×6=6)
Class 10 Maths Half Yearly Paper 2026-27 PDF
| स्तंभ – A | स्तंभ – B |
|---|---|
| (i) √(1 + tan²θ) | (अ) 60° |
| (ii) 1/tanθ | (ब) 30° |
| (iii) cosθ | (स) secθ |
| (iv) sin²25° + cos²25° | (द) cotθ |
| (v) समबाहु त्रिभुज का प्रत्येक कोण | (इ) 1 |
| (vi) समकोण त्रिभुज का एक न्यूनकोण 60° हो तो दूसरा कोण | (फ) 1/2 |
प्रश्न 5. प्रत्येक का एक शब्द / वाक्य में उत्तर दीजिए। (1×6=6)
Class 10 Maths Half Yearly Paper 2026-27 PDF
(i) द्विघात समीकरण ax² + bx + c = 0 के विविक्तकर का सूत्र लिखिए।
(ii) किसी रेखाखंड के मध्य बिंदु के निर्देशांक ज्ञात करने का सूत्र लिखिए।
(iii) एक वृत्त के बाहर स्थित बिंदु से कितनी स्पर्श रेखाएँ खींची जा सकती हैं?
(iv) बिंदु P(2, 3) की x-अक्ष से दूरी क्या होगी?
(v) दृष्टि रेखा (Line of Sight) को परिभाषित कीजिए।
(vi) वृत्त के स्पर्श बिंदु की परिभाषा लिखिए।
अति लघु उत्तरीय प्रश्न (Very Short Answer Questions)
Class 10 Maths Half Yearly Paper 2026-27 PDF
प्रत्येक प्रश्न 2 अंक, कुल 24 अंक
प्रश्न 6. संख्याओं 12, 15 और 21 का L.C.M. ज्ञात कीजिए। (2)
प्रश्न 7. निम्नलिखित रैखिक समीकरणों के युग्म के लिए अनुपात ज्ञात कीजिए तथा बताइए कि युग्म संगत है या असंगत –
2x – 3y = 8
4x – 6y = 9 (2)
प्रश्न 8. जाँच कीजिए कि 0, -4, -8, -12, ………… A.P. में है या नहीं। (2)
Class 10 Maths Half Yearly Paper 2026-27 PDF
प्रश्न 9. आकृति में DE || BC है। यदि AD = 1.5 cm, DB = 3 cm तथा AE = 1 cm हो, तो EC ज्ञात कीजिए। (2)
प्रश्न 10. बिंदुओं P(4, 6) और Q(6, 8) के बीच की दूरी ज्ञात कीजिए। (2)
प्रश्न 11. आकृति में tan P – cot R का मान ज्ञात कीजिए, यदि समकोण त्रिभुज PQR में PQ = 12 cm और PR = 13 cm है। (2)
प्रश्न 12. एक बिंदु Q से एक वृत्त पर खींची गई स्पर्श रेखा की लंबाई 24 cm तथा Q की केंद्र से दूरी 25 cm है, तो वृत्त की त्रिज्या ज्ञात कीजिए। (2)
प्रश्न 13. सिद्ध कीजिए कि 3√2 एक अपरिमेय संख्या है। (2)
प्रश्न 14. निम्न रैखिक समीकरणों के युग्म को हल कीजिए –
x + y = 5
2x – 3y = 4 (2)
प्रश्न 15. किसी A.P. का 17वाँ पद उसके 10वें पद से 7 अधिक है। इसका सार्व अंतर ज्ञात कीजिए। (2)
प्रश्न 16. आकृति में ∠DOC = 70° और ∠BOC = 125° है। ∠DOC, ∠DCO तथा ∠OAB ज्ञात कीजिए। (2)
Class 10 Maths Half Yearly Paper 2026-27 PDF
प्रश्न 17. मान ज्ञात कीजिए –
sin60° cos30° + sin30° cos60° (2)
लघु उत्तरीय प्रश्न (Short Answer Questions)
प्रत्येक प्रश्न 3 अंक, कुल 9 अंक
प्रश्न 18. बहुपद x² – 2x – 8 के शून्यक ज्ञात कीजिए तथा शून्यकों और गुणांकों के बीच संबंध की सत्यता की जाँच कीजिए। (3)
अथवा
एक द्विघात बहुपद ज्ञात कीजिए जिसके शून्यकों का योग 1/4 और गुणनफल -1 हो।
प्रश्न 19. ऐसी दो संख्याएँ ज्ञात कीजिए जिनका योग 27 और गुणनफल 182 है। (3)
अथवा
Class 10 Maths Half Yearly Paper 2026-27 PDF
द्विघात समीकरण 2x² + kx + 3 = 0 में k का मान ज्ञात कीजिए, जबकि इसके दोनों मूल बराबर हों।
प्रश्न 20. बिंदु A(-6, 10) तथा B(3, -8) को जोड़ने वाले रेखाखंड को किस अनुपात में विभाजित करता है? (3)
अथवा
y-अक्ष पर एक ऐसा बिंदु ज्ञात कीजिए जो बिंदुओं A(6, 5) और B(-4, 3) से समदूरस्थ हो।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (Long Answer Questions)
प्रत्येक प्रश्न 4 अंक, कुल 12 अंक
प्रश्न 21. पाँच वर्ष पहले नूरी की आयु सोनू की आयु की तीन गुनी थी। दस वर्ष बाद नूरी की आयु सोनू की आयु की दुगुनी होगी। दोनों की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए। (4)
अथवा
Class 10 Maths Half Yearly Paper 2026-27 PDF
दो अंकों की एक संख्या के अंकों का योग 9 है। इस संख्या का 9 गुना, संख्या के अंकों को उलटने से प्राप्त संख्या के दुगुने के बराबर है। संख्या ज्ञात कीजिए।
प्रश्न 22. भूमि पर एक बिंदु से 20 मीटर ऊँचे भवन के तल और शीर्ष के उन्नयन कोण क्रमशः 45° और 60° हैं। मीनार की ऊँचाई ज्ञात कीजिए। (4)
अथवा
एक समतल जमीन पर खड़ी मीनार की छाया उस स्थिति से 40 मीटर अधिक लंबी हो जाती है, जबकि सूर्य का उन्नयन कोण 60° से घटकर 30° हो जाता है। मीनार की ऊँचाई ज्ञात कीजिए।
प्रश्न 23. सिद्ध कीजिए कि किसी बाह्य बिंदु से वृत्त पर खींची गई स्पर्श रेखाओं की लंबाइयाँ समान होती हैं। (4)
अथवा
सिद्ध कीजिए कि वृत्त के किसी बिंदु पर खींची गई स्पर्श रेखा, स्पर्श बिंदु से जाने वाली त्रिज्या पर लंब होती है।
Class 10 Maths Half Yearly Exam 2026-27 – महत्वपूर्ण अध्याय
Class 10 Maths Half Yearly Paper 2026-27 PDF
Class 10 Maths Half Yearly Paper 2026-27 PDF
कक्षा 10वीं गणित की परीक्षा की तैयारी करते समय निम्नलिखित अध्यायों पर विशेष ध्यान देना उपयोगी रहेगा।
1. वास्तविक संख्याएँ (Real Numbers)
- यूक्लिड विभाजन प्रमेयिका
- HCF और LCM
- अंकगणित की आधारभूत प्रमेय
- परिमेय एवं अपरिमेय संख्याएँ
2. बहुपद (Polynomials)
Class 10 Maths Half Yearly Paper 2026-27 PDF
- बहुपद के शून्यक
- शून्यकों और गुणांकों के बीच संबंध
- द्विघात बहुपद का आलेख
3. दो चरों वाले रैखिक समीकरण युग्म
- रैखिक समीकरणों का हल
- संगत एवं असंगत समीकरण
- समीकरणों के आलेखीय हल
4. द्विघात समीकरण (Quadratic Equations)
- द्विघात समीकरण के मूल
- विविक्तकर
- गुणनखंड विधि
- मूलों की प्रकृति
5. समांतर श्रेणी (Arithmetic Progressions)
- सार्व अंतर
- nवाँ पद
- प्रथम n पदों का योग
6. त्रिभुज (Triangles)
Class 10 Maths Half Yearly Paper 2026-27 PDF
- समरूप त्रिभुज
- आधारभूत समानुपातिकता प्रमेय
- त्रिभुजों की समरूपता
7. निर्देशांक ज्यामिति (Coordinate Geometry)
- दूरी सूत्र
- मध्य बिंदु सूत्र
- विभाजन सूत्र
8. त्रिकोणमिति (Trigonometry)
- त्रिकोणमितीय अनुपात
- त्रिकोणमितीय सर्वसमिकाएँ
- मान ज्ञात करने वाले प्रश्न
9. वृत्त (Circles)
- वृत्त की स्पर्श रेखा
- स्पर्श रेखाओं की लंबाई
- स्पर्श बिंदु पर त्रिज्या
Class 10 Maths Question Paper 2026-27 PDF Download
Class 10 Maths Half Yearly Paper 2026-27 PDF
MP Board कक्षा 10वीं गणित अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2026-27 के लिए यह मॉडल प्रश्न पत्र विद्यार्थियों के अभ्यास हेतु तैयार किया गया है। इसमें कुल 23 प्रश्न और 75 अंक निर्धारित हैं।
प्रश्न पत्र में वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के साथ गणितीय सूत्र, प्रमेय, रैखिक समीकरण, त्रिकोणमिति, ज्यामिति और संख्यात्मक प्रश्न शामिल किए गए हैं।
विद्यार्थी इस मॉडल पेपर को हल करके अपनी तैयारी का मूल्यांकन कर सकते हैं और परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों के स्वरूप का अभ्यास कर सकते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
प्रश्न 1. कक्षा 10वीं गणित का मॉडल पेपर कितने अंकों का है?
उत्तर: यह मॉडल प्रश्न पत्र कुल 75 अंकों का है।
Class 10 Maths Half Yearly Paper 2026-27 PDF
प्रश्न 2. गणित के मॉडल पेपर में कुल कितने प्रश्न हैं?
उत्तर: इस मॉडल पेपर में कुल 23 प्रश्न हैं।
प्रश्न 3. गणित की अर्द्धवार्षिक परीक्षा का समय कितना है?
उत्तर: इस मॉडल प्रश्न पत्र में परीक्षा का समय 3 घंटे रखा गया है।
प्रश्न 4. गणित के पेपर में कितने वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं?
उत्तर: प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। इनका कुल योग 30 अंक है।
प्रश्न 5. 2 अंक वाले प्रश्नों में अथवा विकल्प दिए गए हैं?
Class 10 Maths Half Yearly Paper 2026-27 PDF
उत्तर: नहीं, प्रश्न क्रमांक 6 से 17 तक सभी 2 अंकों के प्रश्न बिना अथवा विकल्प के रखे गए हैं।
प्रश्न 6. क्या 3 और 4 अंक वाले प्रश्नों में अथवा विकल्प हैं?
उत्तर: हाँ, प्रश्न क्रमांक 18 से 23 तक प्रत्येक प्रश्न में एक अथवा विकल्प दिया गया है।
प्रश्न 7. क्या यह आधिकारिक प्रश्न पत्र है?
उत्तर: नहीं, यह उपलब्ध परीक्षा पैटर्न के आधार पर अभ्यास के लिए तैयार किया गया मॉडल प्रश्न पत्र है।
निष्कर्ष
Class 10 Maths Half Yearly Paper 2026-27 PDF
MP Board कक्षा 10वीं गणित अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2026-27 की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए यह मॉडल पेपर अभ्यास का उपयोगी माध्यम है। इसमें गणित के प्रमुख अध्यायों से वस्तुनिष्ठ, अति लघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न शामिल किए गए हैं।
विद्यार्थी इन प्रश्नों का अभ्यास करके गणितीय सूत्रों, प्रमेयों और हल करने की विधियों को बेहतर ढंग से समझ सकते हैं। निर्धारित समय में पूरा प्रश्न पत्र हल करने से परीक्षा में समय प्रबंधन करने में भी सहायता मिलेगी।
Rajesh Sir – आपकी सफलता हमारा लक्ष्य।
