
MP Board Class 11 Hindi Half Yearly Question Paper 2026-27 | कक्षा 11वीं हिन्दी अर्द्धवार्षिक परीक्षा मॉडल पेपर
MP Board कक्षा 11वीं हिन्दी अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2026-27 की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए हिन्दी विषय का महत्वपूर्ण मॉडल प्रश्न पत्र प्रस्तुत है। इस प्रश्न पत्र में हिन्दी साहित्य, काव्य, गद्य, व्याकरण, भाषा, अपठित गद्यांश, पत्र लेखन एवं निबंध लेखन से संबंधित प्रश्न शामिल किए गए हैं।
MP Board Class 11 Hindi Half Yearly Paper 2026-27 PDF
यह मॉडल पेपर कक्षा 11वीं हिन्दी के उपलब्ध परीक्षा प्रश्न पत्र के प्रारूप के आधार पर तैयार किया गया है। इसमें कुल 23 प्रश्न रखे गए हैं तथा प्रश्न पत्र 80 अंकों का है। विद्यार्थियों को इसमें वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के साथ 2, 3 और 4 अंकों के प्रश्नों का अभ्यास करने का अवसर मिलेगा।
कक्षा 11वीं हिन्दी अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2026-27 – परीक्षा विवरण
अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2026-27
कक्षा – 11वीं
विषय – हिन्दी
समय : 3 घंटे—————————————————————————————————पूर्णांक : 80
कक्षा 11वीं हिन्दी अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2026-27
समय : 3 घंटे—————————————————————————————-पूर्णांक : 80
निर्देश –
- सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
- प्रत्येक प्रश्न के लिए आवंटित अंक उसके सम्मुख अंकित हैं।
- प्रश्न क्रमांक 01 से 05 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। प्रत्येक उप-प्रश्न पर 1 अंक निर्धारित है।
- प्रश्न क्रमांक 06 से 15 तक कुल 10 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 2 अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा लगभग 30 शब्द है।
- प्रश्न क्रमांक 16 से 19 तक कुल 4 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 3 अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा लगभग 75 शब्द है।
- प्रश्न क्रमांक 20 से 23 तक कुल 4 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 4 अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा लगभग 120 शब्द है।
- प्रश्न क्रमांक 16 से 23 तक सभी प्रश्नों में आंतरिक विकल्प दिए गए हैं।
खण्ड – अ (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)
MP Board Class 11 Hindi Half Yearly Paper 2026-27 PDF
प्रश्न 1. सही विकल्प का चयन कर लिखिए। (1×6=6)
(i) चंपा के पिताजी का क्या नाम है?
(क) खाला
(ख) गांधी बाबा
(ग) सुंदर
(घ) घनश्याम
(ii) काव्य की शोभा बढ़ाने वाले तत्वों को क्या कहते हैं?
(क) रस
(ख) छंद
(ग) अलंकार
(घ) अनुभव
(iii) ‘नमक का दरोगा’ कहानी का प्रकाशन वर्ष है –
(क) 1904
(ख) 1914
(ग) 1934
(घ) 1900
(iv) ऐसे शब्द जो क्षेत्र विशेष में बोले जाते हैं, कहलाते हैं –
(क) क्षेत्रीय शब्द
(ख) विदेशी शब्द
(ग) निपात शब्द
(घ) तकनीकी शब्द
(v) चित्रपट संगीत का पर्याय कहा जाता है –
(क) लता मंगेशकर को
(ख) आशा भोसले को
(ग) कविता कृष्णमूर्ति को
(घ) कुमार गंधर्व को
(vi) समाचार माध्यमों के उपभोक्ता होते हैं –
(क) पाठक
(ख) दर्शक
(ग) श्रोता
(घ) यह सभी
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए। (1×6=6)
MP Board Class 11 Hindi Half Yearly Paper 2026-27 PDF
(i) मीराबाई की साहित्यिक भाषा ……………….. है। (अवधी / ब्रजभाषा)
(ii) बीभत्स रस का स्थायी भाव ……………….. है। (भय / जुगुप्सा)
(iii) ‘पाथेर पांचाली’ फिल्म में अपू की भूमिका ……………….. ने निभाई थी। (सुबीर बनर्जी / सुधीर बनर्जी)
(iv) क्षेत्र का शब्द ……………….. है। (छात्र / खेत)
(v) लता मंगेशकर प्रसिद्ध गायक ……………….. मंगेशकर की पुत्री थीं। (दीनानाथ / लोकनाथ)
(vi) भारत का प्रथम समाचार पत्र ……………….. है। (उदंत मार्तंड / बंगाल गजट)
प्रश्न 3. निम्नलिखित कथनों के सम्मुख सत्य या असत्य लिखिए। (1×6=6)
MP Board Class 11 Hindi Half Yearly Paper 2026-27 PDF
(i) चंपा एक पढ़ी-लिखी लड़की थी।
(ii) उत्तेजना का मूल कारण विभाव कहते हैं।
(iii) रमेश, मोहन को लखनऊ ले गया।
(iv) कोशिका एक क्षेत्रीय शब्द है।
(v) गंभीरता शास्त्रीय संगीत का स्थायी भाव है।
(vi) डायरी नितांत व्यक्तिगत रचना है।
प्रश्न 4. सही जोड़ी का मिलान कर लिखिए। (1×7=7)
MP Board Class 11 Hindi Half Yearly Paper 2026-27 PDF
| स्तंभ (अ) | स्तंभ (ब) |
|---|---|
| (i) हिन्दी साहित्य का स्वर्ण युग | (क) कबीर दास |
| (ii) वाणी का डिक्टेटर | (ख) बालमुकुंद गुप्त |
| (iii) खंडकाव्य | (ग) अनुपम मिश्र |
| (iv) विदाई संभाषण | (घ) आज्ञा वाचक |
| (v) तुम यहाँ आओ | (ङ) स्मरण पत्र |
| (vi) राजस्थान की रजत बूँदें | (च) पंचवटी |
| (vii) अनुस्मारक | (छ) भक्तिकाल |
| (ज) रीतिकाल | |
| (झ) रामचरित मानस |
प्रश्न 5. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में लिखिए। (1×7=7)
MP Board Class 11 Hindi Half Yearly Paper 2026-27 PDF
(i) पद्मावत किसकी रचना है?
(ii) रसज्ञ की उपाधि कौन-से रस को प्राप्त है?
(iii) उपन्यास सम्राट किसे कहा जाता है?
(iv) मियाँ नसीरुद्दीन कितने प्रकार की रोटियाँ बनाना जानते थे?
(v) रचना के आधार पर वाक्य कितने प्रकार के होते हैं? नाम लिखिए।
(vi) शास्त्रीय संगीत का मुख्य गुणधर्म क्या है?
(vii) बीट से क्या आशय है?
खण्ड – ब (अति लघु उत्तरीय प्रश्न)
MP Board Class 11 Hindi Half Yearly Paper 2026-27 PDF
प्रत्येक प्रश्न 2 अंक
प्रश्न 6. नई कविता की दो विशेषताएँ लिखिए। (2)
प्रश्न 7. मानव शरीर का निर्माण किन पाँच तत्वों से हुआ है? (2)
प्रश्न 8. मुक्तक छंद किसे कहते हैं? उदाहरण सहित समझाइए। (2)
प्रश्न 9. श्रृंगार रस को उदाहरण सहित समझाइए। (2)
प्रश्न 10. निबंध को गद्य की कसौटी क्यों कहा गया है? (2)
प्रश्न 11. पाथेर पांचाली फिल्म की शूटिंग का काम ढाई साल तक क्यों चला? (2)
प्रश्न 12. निम्नलिखित अशुद्ध वाक्यों को शुद्ध करके लिखिए। (2)
(1) उसने मेरे को कुछ नहीं कहा।
(2) महादेवी वर्मा विद्वान महिला थी।
प्रश्न 13. तकनीकी शब्द किसे कहते हैं? उदाहरण सहित समझाइए। (2)
MP Board Class 11 Hindi Half Yearly Paper 2026-27 PDF
प्रश्न 14. लय कितने प्रकार की होती है? समझाइए। (2)
प्रश्न 15. पीत पत्रकारिता क्या है? (2)
खण्ड – स (लघु उत्तरीय प्रश्न)
प्रत्येक प्रश्न 3 अंक
प्रश्न 16. मीराबाई अथवा दुष्यंत कुमार त्यागी का काव्य परिचय निम्न बिंदुओं के आधार पर लिखिए। (3)
(i) दो रचनाएँ
(ii) भाव पक्ष एवं कला पक्ष
(iii) साहित्य में स्थान
अथवा
MP Board Class 11 Hindi Half Yearly Paper 2026-27 PDF
प्रश्न 17. बालमुकुंद गुप्त अथवा सत्यजीत राय का साहित्यिक परिचय निम्न बिंदुओं के आधार पर लिखिए। (3)
(i) दो रचनाएँ
(ii) भाषा-शैली
(iii) साहित्य में स्थान
अथवा
प्रश्न 18. जल संरक्षण पर एक विज्ञापन बनाइए। (3)
अथवा
‘समय किसी के लिए नहीं रुकता’ विषय पर एक संक्षिप्त अनुच्छेद लिखिए।
प्रश्न 19. निम्नलिखित अपठित गद्यांश अथवा काव्यांश को पढ़कर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर दीजिए। (3)
गद्यांश
अहिंसा भी सत्य का पूरक रूप है। अहिंसा में दूसरे के अधिकारों की, विशेषकर जीवधारियों की स्वीकृति रहती है। अहिंसा मन, वचन और कर्म तीनों से होती है। अहिंसा के पीछे ‘जिओ और जीने दो’ का सिद्धांत कार्य करता है। जहाँ अहिंसा का मान नहीं, वहाँ मानवता नहीं। अहिंसा मानवता का पर्याय है। मनुष्य को उस जीवन को छीनने का कोई अधिकार नहीं, जिसको वह दे नहीं सकता। हिंसा केवल जान लेने में नहीं, वरन् दूसरों के स्वत्व और स्वाभिमान को आघात पहुँचाने में भी होती है।
प्रश्न –
(क) गद्यांश का उचित शीर्षक लिखिए।
(ख) मानवता का पर्याय किसे कहा गया है?
(ग) गद्यांश का सारांश लिखिए।
MP Board Class 11 Hindi Half Yearly Paper 2026-27 PDF
अथवा
काव्यांश
सावधान, मनुष्य! यदि विज्ञान है तलवार,
तो इसे दे फेंक, तजकर मोह, स्मृति के पार।
हो चुका है सिद्ध, है तू शिशु अभी अज्ञान;
फूल काँटों की तुझे कुछ भी नहीं पहचान।
खेल सकता तू नहीं ले हाथ में तलवार,
काट लेगा अंग, तीखी है बड़ी ये धार।
प्रश्न –
(क) ‘फूल और काँटों’ से कवि का क्या तात्पर्य है?
(ख) उपर्युक्त पद्यांश का उचित शीर्षक दीजिए।
(ग) उपर्युक्त पद्यांश का भाव अपनी भाषा में लिखिए।
खण्ड – द (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
प्रत्येक प्रश्न 4 अंक
MP Board Class 11 Hindi Half Yearly Paper 2026-27 PDF
प्रश्न 20. निम्नलिखित गद्यांश की संदर्भ-प्रसंग एवं विशेष सहित व्याख्या लिखिए। (4)
दुनिया सोती थी, पर दुनिया की जीभ जागती थी। सवेरे देखिए तो बालक-वृद्ध सबके मुँह से यही बात सुनाई देती थी। जिसे देखिए, वही पंडित जी के इस व्यवहार पर टीका-टिप्पणी कर रहा था, निंदा की बौछारें हो रही थीं, मानो संसार से पाप कट गया हो।
अथवा
त्रिलोके सिंह मास्टर का यह सामान्य नियम था। सजा पाने वाले को ही अपने हथियार भी जुटाना होता था; और जाहिर है, बलि का बकरा अपने से अधिक मास्टर के संतोष को ध्यान में रखकर टहनी का चुनाव ऐसे करता जैसे वह अपने लिए नहीं बल्कि किसी दूसरे को दंडित करने के लिए हथियार का चुनाव कर रहा हो।
प्रश्न 21. निम्नलिखित काव्यांश का संदर्भ-प्रसंग सहित भावार्थ लिखिए। (4)
मैं मजे में हूँ सही है,
घर नहीं हूँ बस यही है,
किंतु यह बस बड़ा बस है,
इसी बस में सब विरस है।
अथवा
हम तो एक-एक करि जानां।
दोइ कहें तिनहीं को दोजग जिन नाहिं पहिचानां॥
एकै पवन एक ही पानी एकै जोति समाना।
एकै खाक गढ़े सब भांडे एकै कोहर साना॥
जैसे बाढ़ी काष्ट ही काटै अगिनि न काटै कोई।
सब घट अंतरि तूँही व्यापक धरै सरूप सोई॥
प्रश्न 22. आपकी कक्षा दसवीं की अंकसूची खो गई है। अंकसूची की द्वितीय प्रति प्रदान करने के लिए सचिव, माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश, भोपाल को आवेदन पत्र लिखिए। (4)
MP Board Class 11 Hindi Half Yearly Paper 2026-27 PDF
अथवा
अपने मित्र कमलेश को अपने बड़े भाई की शादी में आमंत्रित करने हेतु एक पत्र लिखिए।
प्रश्न 23. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर रूपरेखा सहित सारगर्भित निबंध लिखिए। (4)
(i) आधुनिक युग में कंप्यूटर एवं मोबाइल का महत्व
(ii) विद्यार्थी जीवन और अनुशासन
(iii) खेलों का महत्व
(iv) भारतीय समाज में नारी का स्थान
(v) पर्यावरण प्रदूषण के कारण और उपाय
MP Board Class 11 Hindi Half Yearly Exam 2026-27 – महत्वपूर्ण विषय
कक्षा 11वीं हिन्दी की अर्द्धवार्षिक परीक्षा की तैयारी में साहित्य, काव्य, गद्य और भाषा संबंधी प्रश्नों का अभ्यास महत्वपूर्ण है। इस मॉडल पेपर में निम्न विषयों को शामिल किया गया है।
हिन्दी साहित्य एवं काव्य
MP Board Class 11 Hindi Half Yearly Paper 2026-27 PDF
- मीराबाई और दुष्यंत कुमार का काव्य परिचय
- बालमुकुंद गुप्त एवं सत्यजीत राय का साहित्यिक परिचय
- रस, छंद और अलंकार
- नई कविता की विशेषताएँ
- मुक्तक छंद एवं श्रृंगार रस
गद्य एवं लेखन
- निबंध एवं अनुच्छेद लेखन
- विज्ञापन लेखन
- पत्र लेखन एवं आवेदन पत्र
- अपठित गद्यांश एवं काव्यांश
- गद्यांश की व्याख्या एवं काव्यांश का भावार्थ
भाषा एवं व्याकरण
- वाक्य के प्रकार
- अशुद्ध वाक्यों का शुद्धिकरण
- तकनीकी शब्द
- क्षेत्रीय शब्द
- लय एवं शास्त्रीय संगीत
Class 11 Hindi Half Yearly Question Paper 2026-27 – PDF Download
MP Board कक्षा 11वीं हिन्दी अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2026-27 के लिए यह मॉडल प्रश्न पत्र विद्यार्थियों के अभ्यास हेतु तैयार किया गया है। इसमें कुल 23 प्रश्न तथा 80 अंक रखे गए हैं। प्रश्न पत्र में वस्तुनिष्ठ प्रश्नों से लेकर दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों तक सभी प्रमुख प्रकार शामिल हैं।
विद्यार्थी इस प्रश्न पत्र के माध्यम से हिन्दी साहित्य, व्याकरण, अपठित गद्यांश, काव्यांश, पत्र लेखन और निबंध लेखन का अभ्यास कर सकते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
प्रश्न 1. कक्षा 11वीं हिन्दी का अर्द्धवार्षिक मॉडल पेपर कितने अंकों का है?
उत्तर: यह मॉडल प्रश्न पत्र कुल 80 अंकों का है।
प्रश्न 2. हिन्दी के मॉडल पेपर में कुल कितने प्रश्न हैं?
उत्तर: इस प्रश्न पत्र में कुल 23 प्रश्न हैं।
प्रश्न 3. कक्षा 11वीं हिन्दी की परीक्षा का समय कितना है?
उत्तर: परीक्षा का समय 3 घंटे रखा गया है।
प्रश्न 4. 2 अंक वाले प्रश्नों में कितने प्रश्न हैं?
उत्तर: प्रश्न क्रमांक 6 से 15 तक कुल 10 प्रश्न हैं।
MP Board Class 11 Hindi Half Yearly Paper 2026-27 PDF
प्रश्न 5. 3 अंक वाले प्रश्न कितने हैं?
उत्तर: प्रश्न क्रमांक 16 से 19 तक कुल 4 प्रश्न हैं।
प्रश्न 6. 4 अंक वाले प्रश्न कितने हैं?
उत्तर: प्रश्न क्रमांक 20 से 23 तक कुल 4 प्रश्न हैं।
प्रश्न 7. क्या यह आधिकारिक प्रश्न पत्र है?
उत्तर: यह उपलब्ध परीक्षा प्रश्न पत्र के प्रारूप पर आधारित अभ्यास मॉडल पेपर है।
निष्कर्ष
कक्षा 11वीं हिन्दी अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2026-27 की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए यह मॉडल पेपर उपयोगी अभ्यास सामग्री है। इसमें हिन्दी विषय के विभिन्न भागों से प्रश्न शामिल किए गए हैं, जिससे विद्यार्थी परीक्षा के प्रश्नों के स्वरूप और अंक-विभाजन को समझ सकते हैं।
Rajesh Sir – आपकी सफलता हमारा लक्ष्य।
