
Class 10 Hindi Half Yearly Paper 2026-27 PDF | कक्षा 10वीं हिन्दी अर्द्धवार्षिक परीक्षा मॉडल पेपर
मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2026-27 की तैयारी शुरू हो चुकी है। हिन्दी विषय में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए पाठ्यपुस्तक के गद्य और पद्य पाठों के साथ-साथ व्याकरण, अपठित गद्यांश, पत्र लेखन और निबंध लेखन का अभ्यास करना भी जरूरी है।
इसी उद्देश्य से इस पोस्ट में MP Board Class 10 Hindi Half Yearly Question Paper 2026-27 का मॉडल प्रश्न पत्र उपलब्ध कराया जा रहा है। इस प्रश्न पत्र को कक्षा 10वीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025-26 के उपलब्ध प्रश्न पत्र के पैटर्न को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
Class 10 Hindi Half Yearly Paper 2026-27 PDF
इस मॉडल पेपर में कुल 23 प्रश्न रखे गए हैं। प्रश्न पत्र में वस्तुनिष्ठ प्रश्न, रिक्त स्थान, सत्य-असत्य, सही जोड़ियाँ, एक वाक्य में उत्तर, अति लघु उत्तरीय प्रश्न, काव्यांश एवं गद्यांश की व्याख्या, विज्ञापन, पत्र लेखन और निबंध लेखन शामिल हैं।
Class 10 Hindi Half Yearly Paper 2026-27 PDF
यदि आप कक्षा 10वीं हिन्दी अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2026-27 के लिए मॉडल पेपर, महत्वपूर्ण प्रश्न और PDF Download खोज रहे हैं, तो यह पोस्ट आपके लिए उपयोगी है।
Class 10 Hindi Half Yearly Paper 2026-27 PDF
MP Board Class 10 Hindi Half Yearly Exam 2026-27 – परीक्षा की जानकारी
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| परीक्षा का नाम | अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2026-27 |
| कक्षा | 10वीं |
| विषय | हिन्दी (Hindi) |
| बोर्ड | मध्य प्रदेश |
| शैक्षणिक सत्र | 2026-27 |
| समय | 3 घंटे |
| पूर्णांक | 75 |
| कुल प्रश्न | 23 |
| प्रश्न पत्र | मॉडल / अभ्यास प्रश्न पत्र |
महत्वपूर्ण सूचना: यह प्रश्न पत्र विद्यार्थियों के अभ्यास और परीक्षा की तैयारी के उद्देश्य से तैयार किया गया मॉडल पेपर है।
कक्षा 10वीं हिन्दी अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2026-27 – मॉडल प्रश्न पत्र
अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2026-27
कक्षा – 10वीं
विषय – हिन्दी
समय – 3 घंटे—————————————————————————————————-पूर्णांक – 75
निर्देश :
- सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
- प्रत्येक प्रश्न के लिए आवंटित अंक उसके सम्मुख अंकित हैं।
- प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न में 6 उपप्रश्न हैं। प्रत्येक उपप्रश्न 1 अंक का है।
- प्रश्न क्रमांक 6 से 17 तक कुल 12 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है। उत्तर लगभग 30 शब्दों में लिखिए।
- प्रश्न क्रमांक 18 से 20 तक कुल 3 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का है। उत्तर लगभग 75 शब्दों में लिखिए।
- प्रश्न क्रमांक 21 से 23 तक कुल 3 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का है। उत्तर लगभग 120 शब्दों में लिखिए।
प्रश्न 1. सही विकल्प का चयन कर लिखिए। (1×6=6)
(i) ‘यह दंतुरित मुस्कान’ कविता में नागार्जुन ने किसकी मुस्कान का वर्णन किया है?
(अ) माँ की
(ब) कवि की
(स) छोटे बच्चे की
(द) वृद्ध व्यक्ति की
(ii) छायावाद के आधार स्तंभ माने जाते हैं –
(अ) जयशंकर प्रसाद
(ब) प्रेमचंद
(स) नागार्जुन
(द) तुलसीदास
(iii) काव्य में जहाँ अप्रस्तुत के माध्यम से प्रस्तुत का बोध कराया जाए, वहाँ कौन-सा अलंकार होता है?
Class 10 Hindi Half Yearly Paper 2026-27 PDF
(अ) अतिशयोक्ति अलंकार
(ब) अन्योक्ति अलंकार
(स) मानवीकरण अलंकार
(द) पुनरुक्ति प्रकाश अलंकार
(iv) एक ऐसी रचना जिसमें छंद, ताल, लय और तुकबंदी से युक्त भावपूर्ण वर्णन हो, वह है –
(अ) पद्य
(ब) गद्य
(स) निबंध
(द) कहानी
(v) जिस समास में पहला पद विशेषण और दूसरा पद विशेष्य होता है, उसे कहते हैं –
(अ) द्वंद्व
(ब) अव्ययीभाव
(स) द्विगु
(द) कर्मधारय
(vi) ‘साना-साना हाथ जोड़ि’ पाठ की विधा है –
(अ) यात्रा वृत्तांत
(ब) संस्मरण
(स) रेखाचित्र
(द) कहानी
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कर लिखिए। (1×6=6)
Class 10 Hindi Half Yearly Paper 2026-27 PDF
(i) वात्सल्य और शृंगार रस के श्रेष्ठ कवि ______ हैं। (तुलसीदास / सूरदास)
(ii) दृश्य एवं श्रव्य ______ के मुख्य प्रकार हैं। (काव्य / निबंध)
(iii) मात्रिक छंद ______ चार चरण का होता है, जिसमें 16-16 मात्राएँ होती हैं। (दोहा / चौपाई)
(iv) ‘एक कहानी यह भी’ पाठ में ______ का व्यक्तित्व विशेष रूप से उभरकर आया है। (महादेवी वर्मा / मन्नू भंडारी)
(v) ‘सीता अधिक खाना खाती है।’ इस वाक्य में रेखांकित शब्द ______ क्रिया विशेषण है। (स्थानवाचक / परिमाणवाचक)
(vi) सिलीगुड़ी से ही हमारे साथ थी यह ______ नदी। (तिस्ता / लाचुंग)
प्रश्न 3. निम्नलिखित कथनों के सामने सत्य या असत्य लिखिए। (1×6=6)
Class 10 Hindi Half Yearly Paper 2026-27 PDF
(i) योग संदेश सुनकर गोपियों की विरह अग्नि कम हो रही थी।
(ii) ‘जशोदा हरि पालने झुलावै’ में वात्सल्य रस है।
(iii) नवाब साहब के पास चार खीरे थे।
(iv) भादो की अंधेरी अधरतियों में बालगोबिन भगत गीत नहीं गाते थे।
(v) व्यंजन वर्ण से व्यंजन या स्वर के मेल से होने वाले विकार को व्यंजन संधि कहते हैं।
(vi) मैया दाल अमनिया कर रही थी।
प्रश्न 4. सही जोड़ी का मिलान कर लिखिए। (1×6=6)
Class 10 Hindi Half Yearly Paper 2026-27 PDF
| स्तम्भ (अ) | स्तम्भ (ब) |
|---|---|
| (i) प्रगतिवाद | (क) इन्कार करना |
| (ii) रौद्र रस | (ख) अनुपम |
| (iii) कलम का जादूगर | (ग) एक धर्म चक्र |
| (iv) जिसकी उपमा न हो | (घ) क्रोध |
| (v) अंगूठा दिखाना | (ङ) रामवृक्ष बेनीपुरी |
| (vi) प्रेरक हील | (च) यथार्थवाद |
प्रश्न 5. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में लिखिए। (1×6=6)
(i) तुलसीदास किस काव्यधारा के कवि हैं?
(ii) छंद किसे कहते हैं?
(iii) निबंध शब्द किन दो शब्दों से मिलकर बना है?
(iv) आज्ञावाचक वाक्य किसे कहते हैं?
(v) भोलानाथ का असली नाम क्या था?
(vi) कुटाओ किस नाम से प्रसिद्ध है?
प्रश्न 6. रीतिकाल के काव्य की कोई दो मुख्य विशेषताएँ लिखिए। (2 अंक)
प्रश्न 7. सूरदास की काव्यगत विशेषताएँ निम्नलिखित बिंदुओं में लिखिए –
Class 10 Hindi Half Yearly Paper 2026-27 PDF
(i) कोई दो रचनाएँ
(ii) भाव-पक्ष की दो विशेषताएँ। (2 अंक)
प्रश्न 8. कवि नागार्जुन के अनुसार फसल क्या है? (2 अंक)
प्रश्न 9. गोपियाँ श्रीकृष्ण को योग की शिक्षा किस प्रकार के लोगों को देने की बात कहती हैं? (2 अंक)
प्रश्न 10. अतिशयोक्ति अलंकार किसे कहते हैं? उदाहरण सहित लिखिए। (2 अंक)
प्रश्न 11. महाकाव्य और खंडकाव्य में दो प्रमुख अंतर उदाहरण सहित लिखिए। (2 अंक)
प्रश्न 12. आत्मकथा और जीवनी में दो प्रमुख अंतर उदाहरण सहित लिखिए। (2 अंक)
प्रश्न 13. रामवृक्ष बेनीपुरी का साहित्यिक परिचय निम्नलिखित बिंदुओं में लिखिए –
(i) कोई दो रचनाएँ
(ii) भाषा-शैली की दो प्रमुख विशेषताएँ। (2 अंक)
प्रश्न 14. सैलानी न होते हुए भी लोग चखने वाले को कैप्टन क्यों कहते थे? कोई दो कारण लिखिए। (2 अंक)
प्रश्न 15. मन्नू भंडारी के पिता को लोग रसोईघर का शेर क्यों कहते थे? कारण लिखिए। (2 अंक)
प्रश्न 16. दिए गए मुहावरों का अर्थ बताइए और वाक्य बनाकर लिखिए –
(क) लोहा लेना
(ख) श्री गणेश करना। (2 अंक)
Class 10 Hindi Half Yearly Paper 2026-27 PDF
प्रश्न 17. गंतोक को मेहनतकश बादशाहों का शहर क्यों कहा गया है? दो कारण लिखिए। (2 अंक)
प्रश्न 18. निम्नलिखित काव्यांश का संदर्भ-प्रसंग सहित भावार्थ लिखिए। (3 अंक)
बादल, गरजो!
घेर घेर घोर गगन, धाराधर ओ!
ललित ललित, काले घुँघराले,
बाल कल्पना के-से पाले,
विद्युत-छवि उर में, कवि, नवजीवन वाले!
वज्र छिपा, नूतन कविता
फिर भर दो –
बादल, गरजो!
अथवा
निम्नलिखित काव्यांश का संदर्भ-प्रसंग सहित भावार्थ लिखिए।
उसकी स्मृति पाथेय बनी है थके पथिक की पंथा की।
सीवन को उधेड़ कर देखोगे क्यों मेरी कथा की?
छोटे से जीवन की कैसे बड़ी कथाएँ आज कहूँ?
क्या यह अच्छा नहीं कि औरों की सुनता मैं मौन रहूँ?
सुनकर क्या तुम भला करोगे मेरी भोली आत्म-कथा?
अभी समय भी नहीं, थकी सोई है मेरी मौन व्यथा।
प्रश्न 19. निम्नलिखित गद्यांश की संदर्भ-प्रसंग एवं विशेष सहित व्याख्या लिखिए। (3 अंक)
पिता के ठीक विपरीत थी हमारी बेबी-लिली माँ। धरती से कुछ ज्यादा ही धैर्य और सहनशील थी शायद उनमें। पिता जी की हर ज्यादती को अपना प्राप्त और बच्चों की हर उचित-अनुचित फरमाइश और जिद को अपना कर्ज समझकर बड़े सहज भाव से स्वीकार करती थीं। उन्होंने जिंदगी भर अपने लिए कुछ माँगा नहीं, चाहा नहीं… केवल दिया ही दिया।
अथवा
Class 10 Hindi Half Yearly Paper 2026-27 PDF
निम्नलिखित गद्यांश की संदर्भ-प्रसंग एवं विशेष सहित व्याख्या लिखिए।
नवाब साहब ने सतृष्ण आँखों से नमक-मिर्च के संयोग से चमकती खीरे की फाँकों की ओर देखा। खिड़की के बाहर देखकर दीर्घ निःश्वास लिया। खीरे की एक फाँक उठाकर होंठों तक ले गए। फाँक को सूँघा। स्वाद के आनंद में पलकें मूँद गईं। मुँह में भर आए पानी का घूँट गले से उतर गया। तब नवाब साहब ने फाँक को खिड़की से बाहर छोड़ दिया।
प्रश्न 20. विज्ञापन किसे कहते हैं? विज्ञापन की कोई दो विशेषताएँ लिखिए। (3 अंक)
अथवा
Class 10 Hindi Half Yearly Paper 2026-27 PDF
‘देशप्रेम की आवश्यकता’ विषय पर लगभग 75 शब्दों में एक सारगर्भित अनुच्छेद लिखिए।
प्रश्न 21. निम्नलिखित अपठित गद्यांश को पढ़कर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर लिखिए। (4 अंक)
गलानि में अपनी बुराई, मूर्खता, तुच्छता आदि के अनुभव से जो संताप होता है, वह अकेले में भी होता है और दस आदमियों के सामने प्रकट भी किया जाता है। गलानि अंतःकरण की शुद्धि का एक विधान है। इससे उसके उद्गार में अपने दोष, अपराध, तुच्छता, बुराई इत्यादि का लोग दुख से या सुख से कथन भी करते हैं। उसमें दुराव या छिपाव की प्रवृत्ति नहीं रहती। अपने दोष का अनुभव, अपने अपराध का स्वीकार, आंतरिक अस्वस्थता का उपचार तथा सच्चे सुधार का द्वार है।
प्रश्न –
Class 10 Hindi Half Yearly Paper 2026-27 PDF
(i) गलानि किसका विधान है?
(ii) सच्चे सुधार का द्वार क्या है?
(iii) गद्यांश का उचित शीर्षक लिखिए।
(iv) हम कब तक अच्छे नहीं हो सकते?
अथवा
निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
सबसे प्रथम कर्तव्य है शिक्षा, बढ़ाओ देश में,
शिक्षा बिना ही पड़ रहे हैं आज हम सब क्लेश में।
शिक्षा बिना कोई कभी बनता नहीं सपूत है,
शिक्षा बिना कल्याण की आशा दुराशा मात्र है।
प्रश्न –
(i) इस काव्यांश का उचित शीर्षक लिखिए।
(ii) सपूत कौन बन सकता है?
(iii) कल्याण की आशा दुराशा किसके बिना हो जाती है?
(iv) आज हम क्लेश में क्यों पड़े हुए हैं?
Class 10 Hindi Half Yearly Paper 2026-27 PDF
प्रश्न 22. माध्यमिक शिक्षा मंडल, भोपाल को दसवीं बोर्ड परीक्षा की अंकसूची की द्वितीय प्रति प्राप्त करने हेतु पत्र लिखिए। (4 अंक)
अथवा
मित्र को परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बधाई पत्र लिखिए।
प्रश्न 23. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर रूपरेखा सहित सारगर्भित निबंध लिखिए। (4 अंक)
(i) शारीरिक स्वास्थ्य और खेल
(ii) पुस्तकालय का महत्व
(iii) पर्यावरण संरक्षण के उपाय
(iv) कम्प्यूटर की आवश्यकता और उपयोग
(v) साहित्य और समाज
Class 10 Hindi Half Yearly Paper 2026-27 PDF
Class 10 Hindi Half Yearly Exam 2026-27 की तैयारी कैसे करें?
Class 10 Hindi Half Yearly Paper 2026-27 PDF
कक्षा 10वीं हिन्दी की परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए साहित्य और व्याकरण दोनों पर ध्यान देना जरूरी है। गद्य और पद्य के पाठों को समझने के साथ-साथ लेखन संबंधी प्रश्नों का भी अभ्यास करना चाहिए।
1. काव्य खंड की तैयारी
Class 10 Hindi Half Yearly Paper 2026-27 PDF
कवियों का परिचय, उनकी प्रमुख रचनाएँ, काव्यगत विशेषताएँ, भाव-पक्ष और कला-पक्ष से संबंधित प्रश्नों का अभ्यास करें। कविता का भावार्थ अपने शब्दों में स्पष्ट रूप से लिखने का अभ्यास भी करें।
2. गद्य खंड की तैयारी
गद्य पाठों के लेखक परिचय, पाठ का उद्देश्य, प्रमुख पात्रों और महत्वपूर्ण घटनाओं को समझें। पाठों से संबंधित प्रश्नों के उत्तर सरल और स्पष्ट भाषा में लिखने का अभ्यास करें।
3. व्याकरण की तैयारी
Class 10 Hindi Half Yearly Paper 2026-27 PDF
संधि, समास, अलंकार, रस, छंद, वाक्य के प्रकार और मुहावरों जैसे विषयों को अच्छी तरह तैयार करें। परिभाषाओं के साथ उदाहरणों का अभ्यास करें।
4. अपठित गद्यांश और काव्यांश
Class 10 Hindi Half Yearly Paper 2026-27 PDF
अपठित गद्यांश और काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उनके प्रश्नों के उत्तर देने का अभ्यास करें। गद्यांश का उचित शीर्षक और मुख्य भाव समझना भी जरूरी है।
5. पत्र और निबंध लेखन
Class 10 Hindi Half Yearly Paper 2026-27 PDF
औपचारिक एवं अनौपचारिक पत्रों के प्रारूप को समझें। निबंध लेखन में भूमिका, मुख्य विषय और निष्कर्ष को क्रमबद्ध तरीके से लिखने का अभ्यास करें।
कक्षा 10वीं हिन्दी परीक्षा के महत्वपूर्ण टॉपिक्स
- काव्य की प्रमुख धाराएँ
- छायावाद एवं प्रगतिवाद
- तुलसीदास एवं सूरदास का काव्य
- नागार्जुन की कविताएँ
- कवियों का साहित्यिक परिचय
- गद्य पाठों के लेखक परिचय
- रस एवं अलंकार
- संधि एवं समास
- छंद
- मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ
- वाक्य के प्रकार
- अपठित गद्यांश एवं काव्यांश
- पत्र लेखन
- विज्ञापन लेखन
- निबंध लेखन
Class 10 Hindi Half Yearly Question Paper 2026-27 PDF Download
Class 10 Hindi Half Yearly Paper 2026-27 PDF
कक्षा 10वीं हिन्दी का यह मॉडल प्रश्न पत्र विद्यार्थियों को अर्द्धवार्षिक परीक्षा की तैयारी करने में सहायता करेगा। इसमें साहित्य, व्याकरण और लेखन कौशल से संबंधित विभिन्न प्रकार के प्रश्न शामिल किए गए हैं।
इस प्रश्न पत्र में कुल 23 प्रश्न और 75 अंक रखे गए हैं। वस्तुनिष्ठ प्रश्नों से लेकर काव्यांश, गद्यांश, पत्र लेखन और निबंध लेखन तक सभी प्रमुख प्रश्नों का अभ्यास किया जा सकता है।
Class 10 Hindi Half Yearly Question Paper 2026-27 – PDF Download
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
प्रश्न 1. कक्षा 10वीं हिन्दी अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2026-27 का पेपर कितने अंकों का है?
उत्तर: इस मॉडल प्रश्न पत्र के कुल अंक 75 हैं।
प्रश्न 2. हिन्दी के मॉडल पेपर में कुल कितने प्रश्न हैं?
उत्तर: इस मॉडल प्रश्न पत्र में कुल 23 प्रश्न रखे गए हैं।
Class 10 Hindi Half Yearly Paper 2026-27 PDF
प्रश्न 3. हिन्दी अर्द्धवार्षिक परीक्षा का समय कितना है?
उत्तर: इस मॉडल प्रश्न पत्र के लिए 3 घंटे का समय निर्धारित है।
प्रश्न 4. हिन्दी परीक्षा में व्याकरण के कौन-कौन से विषय महत्वपूर्ण हैं?
उत्तर: संधि, समास, रस, अलंकार, छंद, मुहावरे और वाक्य के प्रकार महत्वपूर्ण विषय हैं।
प्रश्न 5. क्या इस मॉडल पेपर में पत्र और निबंध लेखन शामिल हैं?
उत्तर: हाँ, इसमें पत्र लेखन और निबंध लेखन दोनों के प्रश्न शामिल किए गए हैं।
प्रश्न 6. क्या यह आधिकारिक प्रश्न पत्र है?
Class 10 Hindi Half Yearly Paper 2026-27 PDF
उत्तर: नहीं, यह विद्यार्थियों के अभ्यास और परीक्षा की तैयारी के उद्देश्य से तैयार किया गया मॉडल प्रश्न पत्र है।
निष्कर्ष
MP Board कक्षा 10वीं हिन्दी अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2026-27 में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए साहित्य, व्याकरण और लेखन तीनों भागों की नियमित तैयारी करना आवश्यक है। पाठ्यपुस्तक के महत्वपूर्ण प्रश्नों के साथ-साथ अपठित गद्यांश, काव्यांश, पत्र और निबंध लेखन का अभ्यास भी करें।
इस पोस्ट में उपलब्ध Class 10 Hindi Half Yearly Question Paper 2026-27 को हल करके आप अपनी तैयारी का मूल्यांकन कर सकते हैं। निर्धारित समय में पूरा प्रश्न पत्र हल करने से परीक्षा के दौरान समय प्रबंधन में भी सहायता मिलेगी।
यदि आपको यह मॉडल प्रश्न पत्र उपयोगी लगा हो, तो इसे अपने दोस्तों और कक्षा के अन्य विद्यार्थियों के साथ जरूर शेयर करें।
ऐसी ही महत्वपूर्ण शैक्षणिक जानकारी, मॉडल पेपर, नोट्स और परीक्षा से संबंधित अपडेट के लिए Rajesh Sir वेबसाइट पर विजिट करते रहें।
Rajesh Sir – आपकी सफलता हमारा लक्ष्य।
