Science Chapter 1 | अध्याय 1 रसायनिक अभिक्रियाए एवं समीकरण | Chapter 1 Chemical Reactions and Equations

अध्याय 1 रासायनिक अभिक्रिया एवं समीकरण

प्रश्न 1. वायु में जलाने से पहले मैग्नीशियम रिबन को साफ क्यों किया जाता है?

उत्तर:- वायु में जलाने से पहले मैग्नीशियम रिबन को साफ किया जाता है ताकि वे जलते समय पूरी तरह वायु के संपर्क में रहे

प्रश्न 2. जब लोहे की कील को कॉपर सल्फेट के विलयन में डुबोया जाता है तो विलियन का रंग क्यों बदल जाता है?

उत्तर:- जब लोहे की कील को कॉपर सल्फेट के विलयन में डुबोया जाता है तो वह नीले रंग से भूरे रंग का हो जाता है यह कॉपर सल्फेट के घोल में से कोपर को प्रस्थापित करने की क्षमता रखता हैं| इस अभिक्रिया के दौरान कॉपर सल्फेट का नीला रंग धीरे-धीरे फीका का होता है |

प्रश्न 3 संतुलित रासायनिक समीकरण क्या है रासायनिक समीकरणों को संतुलित करना क्यों आवश्यक है?

उत्तर:- एक संतुलित रासायनिक समीकरण में किसी भी रासायनिक अभिक्रिया के उत्पाद तत्वों के परमाणु की संख्या अभिकारक तत्वों के परमाणुओं की संख्या के बराबर होती है | द्रव्यमान के संरक्षण के नियम का पालन करने के लिए रासायनिक समीकरण का संतुलित होना आवश्यक है |

प्रश्न 4. अभिकारक किसे कहते हैं?

उत्तर:- रासायनिक अभिक्रिया में भाग लेने वाले पदार्थ को अभिकारक कहते हैं |

प्रश्न 5 उत्पाद किसे कहते हैं?

उत्तर:-रासायनिक अभिक्रिया के फल स्वरुप निर्मित नया पदार्थ उत्पाद कहलाता है |

प्रश्न 12तेल एवं वसा युक्त खाद्य पदार्थों को नाइट्रोजन से प्रभावित क्यों किया जाता है?

उत्तर :- खाद्य सामग्रियों को संग्रहित करने वाली थैलियों में से ऑक्सीजन हटाकर उस में नाइट्रोजन जैसी कम सक्रिय गैस से युक्त कर देते हैं ताकि उनका उपचयन ना हो सके और इस प्रकार तेल एवं वसा युक्त खाद्य पदार्थ ऑक्सीजन के संपर्क में नहीं आ पाते जिससे वह जल्दी खराब नहीं होते हैं इसलिए तेल एवं वसा युक्त खाद्य पदार्थों को नाइट्रोजन से प्रभावित किया जाता है

प्रश्न13. निम्न पदों का वर्णन कीजिए तथा प्रत्येक का एक एक उदाहरण दीजिए (आ) संक्षारण (ब) विकृत गंधिता

उत्तर:- (आ) संक्षारण:- जब कोई धातु अपने आसपास अम्ल आद्रता आदि के संपर्क में आती है तब यह संक्षारित होती है | और इस प्रक्रिया को संक्षारण कहते हैं | चांदी के ऊपर काली परत चढ़ना व तांबे के ऊपर नीली परत चढ़ना संक्षारण के उदाहरण है (ब)विकृत गंधिता:-वसायुक्त व तेली खाद्य सामग्री जब लंबे समय तक रखी रहती है तो उस में प्रयुक्त तेल और वसा उपचयित होकर विकृत गंधी हो जाते हैं | जैसे मक्खन को लंबे समय तक खुला छोड़ने पर उसके स्वाद तथा गन्ध में परिवर्तन हो जाता है

1 thought on “Science Chapter 1 | अध्याय 1 रसायनिक अभिक्रियाए एवं समीकरण | Chapter 1 Chemical Reactions and Equations”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *