UP NEWS :- तिरंगे को फाड़ते हुए उसका वीडियो बनाकार सोशल मीडिया पर किया वायरल , अब पहुंचे जेल

देश में जहां एक तरफ़ आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है जिसमें हर भारतवासी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहा है और तिरंगा रैलियां निकाली जा रही है तथा लोग अपने घरों पर तिरंगा लगा रहे हैं और आजादी की 75 वीं वर्षगांठ को एक यादगार के रूप में मना रहे हैं जिससे कि हम आजादी को अच्छे से सेलिब्रेट कर सके प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद सभी लोग इस बात पर अमल भी कर रहे हैं कि वे तिरंगा रेलिया निकाल रहे हैं

और इसके अलावा वे अपने घरों की छत पर तिरंगा भी स्थापित कर रहे हैं यह तिरंगा अभियान 13 से लेकर 15 अगस्त तक चलाया जाएगा जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं और इसमें शासन और प्रशासन भी बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी नहीं पा रहा है जिससे कि वे तिरंगा अभियान को अच्छे से सफल बना सके मगर इसी के साथ-साथ यह भी जरूरी है

कि हम हर घर तिरंगा अभियान सेलिब्रेट करते समय कुछ जरूरी बातों का भी ध्यान रखें जिससे कि जाने और अनजाने में हमस तिरंगे का कहीं अपमान ना हो जाए क्योंकि दोस्तों तिरंगा हमारे देश का राष्ट्रीय ध्वज है और राष्ट्रीय ध्वज होने के नाते तिरंगे का भी एक मान और सम्मान है जो कि भारतीय संविधान ने उसे प्रदान किया है जी हां दोस्तों हमें तिरंगा फहराते समय कई बातों का ध्यान भी रखना होता है जिससे कि हमारे देश के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का सम्मान बना रहे और हमारे दिल में इसके लिए आदर भी होना चाहिए क्योंकि दोस्तों जाने और अनजाने में कभी ना कभी हम कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिससे कि तिरंगे का अपमान हो सकता है दोस्तों इसके लिए कानून भी काफी कठोर है अगर कोई तिरंगा का अपमान करता हुआ पाया जाता है तो उसके लिए भी संविधान में काफी सख्त कानूनों का उल्लेख किया गया है

संपूर्ण देश जहां हर घर तिरंगा अभियान को सेलिब्रेट करने में लगे हुए हैं और सभी लोग सब तिरंगे को सम्मान पूर्वक अपने घरों पर स्थापित कर रहे हैं और तिरंगा रैली आयोजित कर रहे हैं मगर कुछ ऐसे शरारती तत्व भी देश में मौजूद है जो कि तिरंगे का अपमान करने से भी नहीं चूक रहे हैं

उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर से ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां पर कुछ लोगों ने तिरंगे को फाड़ते हुए पहले तो उसका वीडियो बनाया और फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया

ताजा मिली जानकारी के अनुसार यह खबर कानपुर की बताई जा रही है जहां पर कानपुर पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने पहले तो तिरंगे को फाड़ते हुए उसका वीडियो बनाया और फिर उसे सोशल मीडिया ( ट्वीटर ) पर डाल दिया मगर पुलिस की सजगता से बहुत ही जल्दी इन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया है और अब इन्हें सजा भी खूब मिलेगी तिरंगे के अपमान का वीडियो वायरल होते ही यूपी पुलिस हरकत में आ गई और इसकी विस्तृत रूप से जांच की जिसमें यह पाया गया कि संबंधित जो वीडियो तिरंगे का अपमान का है

जो कि ट्विटर पर वायरल किया गया है जब इसकी आईडी के आधार पर ip-address निकाला गया हो तो यूपी पुलिस को इन तीनों लोगों को गिरफ्तार करने में कोई ज्यादा समय नहीं लगा अब इनको यूपी पुलिस नानी याद दिला देगी और यह फिर जीवन में कभी भी तिरंगे का अपमान सपने में भी नहीं करेंगे क्योंकि दोस्तों तिरंगा झंडा भारतवर्ष का राष्ट्रीय ध्वज है इसका सम्मान करना हम सब भारतीयों का कर्तव्य भी है और नैतिकता के आधार पर भी हमें राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना चाहिए क्योंकि दोस्तों ऐसा संविधान की कई धाराओं में भी लिखा गया है जिससे स्पष्ट होता है

कि राष्ट्रीय ध्वज को पर्याप्त सम्मान दिया जाना चाहिए जाने और अनजाने में कभी ना कभी तिरंगे का अपमान भी कई लोगों के द्वारा हो जाता है यहां पर हम आपको कुछ ऐसी बातें शेयर कर रहे हैं जिससे कि आप तिरंगे के अपमान से बच सकते हैं जिससे कि तिरंगे का सम्मान भी बना रहे और हम तिरंगे झंडे को भी आसानी से लहरा सके तो आइए जानते हैं आगे कुछ और बातें जिसको फॉलो करते हुए हम तिरंगे झंडे का सम्मान बरकरार रख सकते हैं

कभी भूल कर भी ना करे तिरंगे का अपमान वरना होगी कठोर सजा

भारतीय संविधान में दोस्तों तिरंगे का अपमान होने पर सजाओ का भी प्रावधान किया गया है अगर कोई व्यक्ति तिरंगे का अपमान करता हुआ पाया जाता है तो उसके लिए संविधान में तरह-तरह की सजाव का वर्णन किया गया है तो दोस्तों हमेशा इस बात को जरूर ध्यान में रखें कि हम से कभी भी तिरंगे का अपमान ना हो जाए तो आइए आज इस लेख में हम जान लेते हैं कि वह कौन सी बातें हैं जिनका ध्यान हमें तिरंगा फहराते समय या अन्य समय रखना चाहिए जिससे कि तिरंगे का सम्मान बरकरार बना रहे और तिरंगे का अपमान ना हो तो आइए जानते हैं वह बातें जिनसे कि हम तिरंगे का सम्मान बनाकर रख सकते हैं

तिरंगा फहराते समय निम्नलिखित बातों का ध्यान जरूर रखें

1 तिरंगा झंडा कटा फटा ना हो

2. ध्वज दंड सीधा और मजबूत हो

3. राष्ट्रीय ध्वज फहराते समय उसके रंग क्रम का ध्यान जरूर रखें केसरिया रंग सबसे ऊपर होना चाहिए और सफेद बीच में हो जिसमे 24 तीलियों वाला नीला अशोक चक्र बना हुआ हो और हरा रंग उसके नीचे हो

4. तिरंगा सम्मान की स्थिति में हो आरता झुका हुआ ना हो

5. तिरंगे पर अन्य कुछ भी लिखा या छपा हुआ नहीं होना चाहिए

6. राष्ट्रीय ध्वज के साथ अन्य कोई ध्वज बराबर ऊंचाई पर अथवा राष्ट्रीय ध्वज से ऊपर नहीं होना चाहिए

7. किसी भी प्रकार के फूल माला या प्रतीक चिन्ह राष्ट्रीय ध्वज के ऊपर अथवा राष्ट्रीय ध्वज दंड पर नहीं होने चाहिए

8. तिरंगा फहराने के बाद ध्वज को समेटकर सम्मान के साथ संभाल कर घर पर ही किसी स्थान पर सुरक्षित रख दे इसे इधर-उधर सड़कों पर या कचरे में ना फेंके

9. यदि कभी दुर्भाग्यवश राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा क्षतग्रस्त अथवा कट पट जाए तो उसे पूरे सम्मान के साथ उसका निपटान हमें करना चाहिए इसे हमें सड़कों पर या कचरे में नहीं फेंकना चाहिए

दोस्तों अगर आप भी ऊपर बताई गई बातों का ध्यान रखोगे तो यकीन मानिए आप से कभी भी तिरंगे का अपमान जाने और अनजाने में नहीं हो पाएगा आप इन बातों का ध्यान आवश्यक रूप से जरूर रखें और दोस्तों आप भी अगर सच्चे भारतवासी हो और आप भी तिरंगे से प्यार करते हो तो प्लीज इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर जरूर करें जिससे कि सभी लोगों तक यह ज्ञानवर्धक जानकारी पहुंच सके और सभी लोग तिरंगे के महत्व को और उसके सम्मान को समझ सके और उससे जुड़ी जानकारियों को सीख सके दोस्तों इसी के साथ में आप सभी को आजादी के 75 वी वरगांठ की आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं

जय हिंद जय भारत
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *