Skip to content

class 5 paryavaran adhyayan ardhvaarshik paper 2026-27 PDF download / class 5 paryavaran adhyayan half earali question paper 2026-27 / Kaksha 5 paryavaran adhyayan ka ardhvaarshik paper

Share this post

अर्धवार्षिक परीक्षा 2026-27
विषय – पर्यावरण अध्ययन
कक्षा – 5

परीक्षा अवधि – 2:30 घण्टे पूर्णांक – 60


बहुविकल्पीय प्रश्न (प्रश्न 1 से 5)

निर्देश: प्रत्येक प्रश्न के 4 विकल्प दिए गए हैं। सही विकल्प चुनकर उत्तर लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है।

प्रश्न-1 मूंग को अंकुरित करने के लिए उसे

(A) कई दिनों तक पानी में डुबोना चाहिए।
(B) धोकर धूप में रखना चाहिए।
(C) फ्रीज में रखना चाहिए।
(D) भिगोकर गीले कपड़े में रखना चाहिए।

प्रश्न-2 किले में आगे की तरफ चारों ओर निकली हुई गोल आकृति जो किले को सुरक्षा प्रदान करती है, कहलाती है

(A) दरवाजा
(B) गुम्बद
(C) बुर्ज
(D) तोप

प्रश्न-3 प्रदूषण रहित वाहनों का समूह निम्न में से कौन सा है?

(A) ट्रक, मोटरसाइकिल, स्कूटर
(B) साइकिल, साइकिल रिक्शा, घोड़ा गाड़ी
(C) जहाज, कार, ऑटो रिक्शा
(D) रेलगाड़ी, कार, बस

प्रश्न-4 सफाई करने वालों के प्रति हमारा व्यवहार कैसा नहीं होना चाहिए?

(A) सम्मानजनक
(B) दयाभाव
(C) प्रेम और अपनत्व का
(D) क्रोधित

प्रश्न-5 आदिवासियों के जीविकोपार्जन का मुख्य साधन है।

(A) उद्योग धंधे
(B) जंगली उत्पाद
(C) नौकरी
(D) थोक व्यापार


रिक्त स्थान (प्रश्न 6-10)

निर्देश: निम्नलिखित प्रश्नों में रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है।

प्रश्न-6 हरे धनिये को खराब होने से बचाने के लिए ………………. में लपेटकर रखें।

प्रश्न-7 …………….पर लम्बे समय के लिए जाना हो तो कपड़े, कम्बल, खाने के पैकेट, पानी की बोतलें और ऑक्सीजन का सिलेंडर ले जाना चाहिए।

प्रश्न-8 ठंड के दिनों में मुख से निकलने वाली हवा …………….. होती है।

प्रश्न-9 खेल के माध्यम से शरीर ……………….. होता है।

प्रश्न-10 मेंडल ने बगीचे में …………….. के पौधों पर प्रयोग किया था।


अति लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 11-16)

निर्देश: निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक से दो वाक्यों में दीजिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित हैं।

प्रश्न-11 साँप के कान नहीं होते हैं, फिर भी सपेरे के बीन बजाने पर वह नाचता है। क्यों?

प्रश्न-12 हवा में उड़कर बिखिने वाले दो बीजों के नाम लिखिए और उनकी दो विशेषताएँ लिखिए।

प्रश्न-13 पानी के संरक्षण से संबंधित एक नारा (स्लोगन) लिखिए।

प्रश्न-14 पर्वतारोही पर्वत की चोटी पर पहुँच कर सबसे पहले क्या करते हैं?

प्रश्न-15 ट्रैफिक सिग्नल पर लाल लाइट होने पर हमें क्या करना चाहिए?

प्रश्न-16 खेड़ी गाँव में यदि कोई बीमार हो जाए तो उनका इलाज कैसे होता था?


लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 17-22)

निर्देश: निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर 30-40 शब्दों में लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 3 अंक निर्धारित हैं।

प्रश्न-17 तीन-तीन जीवों के नाम लिखिए, जिनके कान दिखाई देते हैं तथा जिनके कान दिखाई नहीं देते हैं?

प्रश्न-18 स्टील की प्लेट को पानी में कब तैरता हुआ रखा जा सकता है और कैसे डुबोया जा सकता है?

प्रश्न-19 कोई तीन प्राकृतिक आपदाओं के नाम बताओ?

प्रश्न-20 कोई ऐसे तीन कार्य लिखो जिन्हें करने के लिए तुम्हें फाँक मारना पड़ती हो?

प्रश्न-21 हमें पेड़ पौधे क्यों नहीं काटना चाहिए?

प्रश्न-22 निम्नलिखित फसलों में से खाद्यान्न फसल एवं व्यावसायिक फसल छाँटकर लिखिए।

गेहूँ, कपास, सोयाबीन, गन्ना, अलसी, मक्का, चना, धान, ज्वार, तिल


दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 23-26)

निर्देश: निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर 70-80 शब्दों में लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 5 अंक निर्धारित हैं।

प्रश्न-23

(अ) आपके घरों में बिजली चली जाती है तब मच्छर बहुत परेशान करते हैं। आखिर उनको अँधेरे में ही आपके होने का कैसे पता चलता है?

(ब) बाघ को जंगल में अपने शिकार के होने का एहसास कैसे होता है?

प्रश्न-24 नीचे दी गई रिपोर्ट को देखकर निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

क्लिनिकल विस्तृत रिपोर्ट

केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना

नाम – आरती
आयु – 12 वर्ष
लिंग – स्त्री

रोग की पहचान – एनीमिया

हीमोग्लोबिन – 8 gm/dl
नॉर्मल रेंज – 12 to 16 gm/dl

Pathologist

प्रश्न:

  1. यह रिपोर्ट किसकी है?
  2. इस रिपोर्ट में कौन सी बीमारी का पता चलता है?
  3. हीमोग्लोबिन की नॉर्मल रेंज क्या है?
  4. आरती की उम्र कितनी है?
  5. आरती की हीमोग्लोबिन की मात्रा कितनी है?

प्रश्न-25 यदि आप किसी पर्वतारोही ग्रुप के ग्रुप लीडर हों तो आपकी क्या-क्या जिम्मेदारियाँ होंगी?

प्रश्न-26 पुराने समय में फसल के दानों को किस प्रकार से निकाला जाता था एवं वर्तमान में किस प्रकार से निकालते हैं? अंतर स्पष्ट करिए।

Class 5 hindi Half Yearly Exam 2026-27 Paper Pdf Download

Class 5 English Half Yearly Exam 2026-27 Paper Pdf Download

Class 5 Paryavaran Adhyayan (Evs) Half Yearly Exam 2026-27 Paper Pdf Download

Class 5 Maths Half Yearly Exam 2026-27 Paper Pdf Download


Share this post

1 thought on “class 5 paryavaran adhyayan ardhvaarshik paper 2026-27 PDF download / class 5 paryavaran adhyayan half earali question paper 2026-27 / Kaksha 5 paryavaran adhyayan ka ardhvaarshik paper”

  1. Pingback: Class 5 Hindi Half Yearly Question Paper 2026-27 / कक्षा 5 हिंदी अर्धवार्षिक पेपर 2026-27 / Class 5 half yearly question paper with answer / Class 5 Hindi Ardhvarshik Exam Paper 2026-27 – rajeshsir.c

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *