
अर्धवार्षिक परीक्षा – 2026-27
कक्षा – 5
विषय – हिन्दी (प्रथम भाषा)
परीक्षा अवधि – 2:30 घण्टे पूर्णांक – 60
बहुविकल्पीय प्रश्न (प्रश्न 1 से 5)
निर्देश:- प्रत्येक प्रश्न के 4 विकल्प दिए गए हैं। सही विकल्प चुनकर लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है।
प्रश्न 1. पुष्प वनमाली से क्या कह रहा है? – 1
(A) देवों के सिर चढ़ाना
(B) सुरबाला के गहनों में गूँथना
(C) वीरों के पथ पर फेंकना
(D) सम्राट के सिर पर चढ़ाना
प्रश्न 2. उपवास का समानार्थी शब्द है – 1
(A) न्याय
(B) व्रत
(C) तपस्या
(D) परिश्रम
प्रश्न 3. उज्जैन किस नदी पर स्थित है? – 1
(A) गंगा नदी
(B) सिंधु नदी
(C) यमुना नदी
(D) क्षिप्रा नदी
प्रश्न 4. तीव्र का विलोम शब्द क्या होगा? – 1
(A) तीखा
(B) तीर
(C) मंद
(D) तेज़
प्रश्न 5. एक : हंस :: हंस : ………. – 1
(A) श्वेत : वर्ण
(B) श्याम वर्ण
(C) पीत वर्ण
(D) रक्त वर्ण
रिक्त स्थान (प्रश्न 6–10)
निर्देश:- नीचे दिए गए रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए। प्रत्येक के लिए 1 अंक निर्धारित है।
प्रश्न 6. उदय सिंह के बिस्तर पर …………………………………. सोया था। – 1
प्रश्न 7. नित्य व्यायाम करने से शरीर ………………………………… रहता है। – 1
प्रश्न 8. उज्जैन में लगने वाले कुंभ मेले को ………………………… कहते हैं। – 1
प्रश्न 9. पराजय शब्द में ‘परा’ ………………………………. हैं। – 1
प्रश्न 10. उज्जैन में ………………………………… का प्रसिद्ध मंदिर है। – 1
अति लघुउत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 11–16)
निर्देश:- नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित हैं।
प्रश्न 11. पर्यावरण सुधार के लिए डॉ. अब्दुल कलाम ने क्या कहा? – 2
प्रश्न 12. मुनि अगस्त्य की पत्नी का नाम क्या था? – 2
प्रश्न 13. पुंडलीक किसकी सेवा कर रहा था? – 2
प्रश्न 14. वृक्ष के दो पर्यायवाची शब्द लिखिए। – 2
प्रश्न 15. योजक चिन्ह का प्रयोग क्यों किया जाना है? – 2
प्रश्न 16. सन्धि किसे कहते है – 2
लघुउत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 17–22)
निर्देश:- नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 3 अंक निर्धारित हैं।
प्रश्न 17. डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का जन्म कब और कहाँ हुआ था? – 3
प्रश्न 18. महिलाओं की सभा में अम्बेडकर जी ने क्या कहा? – 3
प्रश्न 19. पंचमढ़ी किस लिए प्रसिद्ध है? – 3
प्रश्न 20. विष दिए जाने वाले दिन सुकरात ने अपने शिष्यों को क्या शिक्षा दी? – 3
प्रश्न 21. अपने मामा जी की शादी में सम्मिलित होने के लिए इंदौर जाने हेतु प्रधान अध्यापक महोदय को पाँच दिवसीय अवकाश के लिए प्रार्थना-पत्र लिखिए। – 3
प्रश्न 22. ‘परि’ और ‘अन’ उपसर्ग लगाकर दो-दो शब्द बनाइए। – 3
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 23–26)
निर्देश:- नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 5 अंक निर्धारित हैं।
प्रश्न 23. निम्नलिखित पंक्तियों को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर दीजिए। – 5
“मुझे तोड़ लेना वनमाली,
उस पथ पर तुम देना फेंक।
मातृभूमि पर शीश चढ़ाने,
जिस पथ जाएँ वीर अनेक।”
- उपर्युक्त पंक्तियाँ किस पाठ में ली गई हैं?
- इस कविता के कवि का नाम लिखिए।
- इन पंक्तियों का भावार्थ लिखिए।
प्रश्न 24. सुविकसित भारत का सपना साकार करने के लिए डॉ. अब्दुल कलाम ने बच्चों से कौन-कौन सी अपेक्षाएँ की हैं? – 5
प्रश्न 25. निम्नलिखित अपठित गद्यांश को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर दीजिए। – 5
अगर इस धरती पर पेड़ न होते, तो हम भी न होते। पेड़-पौधों से ही हमें भोजन यानी फल, फूल, अन्न आदि मिलता है। कई पेड़ों की जड़, छाल और पत्तियों से दवाइयाँ बनती हैं। पेड़ों से कपास, चाय, कॉफी, लकड़ी और रबर मिलती है। पेड़ों के कारण हमें शुद्ध हवा मिलती है। पेड़ों के ही कारण समय पर पानी बरसता है। पेड़ों से रंग-रोगन और फूलों से इत्र भी बनाए जाते हैं। गर्मी में पेड़ों की छाया सुख देने वाली होती है। अतः ये हमारे मित्र हैं और इनकी रक्षा करना हमारा कर्तव्य है।
प्रश्न:
(1) इत्र बनाने के लिए पेड़ के किस भाग का प्रयोग करते हैं?
(2) पेड़-पौधों से हमें क्या-क्या मिलता है?
(3) पेड़ों के प्रति हमारा क्या कर्तव्य है?
(4) पेड़ों से वातावरण में क्या-क्या होता है?
(5) हमारे मित्र कौन हैं?
प्रश्न 26. “मेरी माँ” विषय पर निबंध लिखिए। – 5
—##—
मॉडल पेपर
Class 5 hindi Half Yearly Exam 2026-27 Paper Pdf Download
Class 5 English Half Yearly Exam 2026-27 Paper Pdf Download
Class 5 Paryavaran Adhyayan (Evs) Half Yearly Exam 2026-27 Paper Pdf Download
Class 5 Maths Half Yearly Exam 2026-27 Paper Pdf Download
Pingback: class 5 paryavaran adhyayan ardhvaarshik paper 2026-27 PDF download / class 5 paryavaran adhyayan half earali question paper 2026-27 / Kaksha 5 paryavaran adhyayan ka ardhvaarshik paper – rajeshsir.co.in