Skip to content

Class 5 Maths Half Yearly Question Paper 2026-27 Pdf Download / Class 5 Ganit ardhvarshik Paper 2026-27 / कक्षा पांचवी अर्धवार्षिक पेपर 2026 27

Share this post

अर्धवार्षिक परीक्षा 2026-27
विषय – गणित
कक्षा – 5

परीक्षा अवधि – 2:30 घण्टे पूर्णांक – 60


बहुविकल्पीय प्रश्न (प्रश्न 1-5)

निर्देश – प्रत्येक प्रश्न के 4 विकल्प दिए गए हैं। सही विकल्प चुनकर उत्तर लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है।

प्रश्न-1 24057 को शब्दों में लिखते हैं।

(A) चौबीस हजार सत्तावन
(B) चौबीस सौ सत्तावन
(C) दो हजार चार सौ सत्तावन
(D) चौबीस सत्तावन

प्रश्न-2 अंग्रेजी वर्णमाला के वे अक्षर जो आधा घुमाने पर पहले जैसे ही दिखाई देते हैं।

(A) O I
(B) A B
(C) N L
(D) E M

प्रश्न-3 पैटर्न 7, 9, 11, 13 की अगली संख्या होगी।

(A) 14
(B) 15
(C) 16
(D) 17

प्रश्न-4 आयत का परिमाप होगा।

(A) 4 × भुजा
(B) लंबाई × चौड़ाई
(C) (लंबाई + 2 चौड़ाई)
(D) 2(लंबाई + चौड़ाई)

प्रश्न-5 संख्या 15 × 10 = होगी।

(A) 150
(B) 120
(C) 180
(D) 130


रिक्त स्थान (प्रश्न 6-10)

निर्देश – निम्नलिखित प्रश्नों में रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है।

प्रश्न-6 20 मिली मीटर में………………………………..में से.मी. होते हैं।

प्रश्न-7 4 से.मी. भुजा वाले वर्ग का क्षेत्रफल…………………………. वर्ग से.मी. होगा।

प्रश्न-8 किसी आकृति को सममित अक्ष द्वारा दो………………………….. भागों में बांटा जा सकता हैं।

प्रश्न-9 किसी संख्या और शून्य का गुणनफल सदैव…………………………………होता है।

प्रश्न-10 1 किलो 500 ग्राम नमक से 100 ग्राम नमक के……………………. पैकेट होंगे।


अति लघुउत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 11-16)

निर्देश – नीचे दिए गए प्रश्नों को हल कीजिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित हैं।

प्रश्न-11 घड़ी में 4 बजे, घंटे और मिनट की सुइयों में कौन-सा कोण बनता है?

प्रश्न-12 घड़ी में 6 बजकर 15 मिनट पर कितने डिग्री का कोण बनेगा?

प्रश्न-13 किसी आयत की लंबाई 8 से.मी. और चौड़ाई 4 से.मी. है तो आयत का परिमाप ज्ञात कीजिए।

प्रश्न-14 कोई 2 आकृतियों के नाम लिखे जो सममित हो?

प्रश्न-15 यदि एक आयताकार बॉक्स में 24 किताबें रखी जाती हैं तो 576 किताबों को पैक करने के लिए कितने बॉक्स की आवश्यकता होगी?

प्रश्न-16 सात किलोग्राम में कितने ग्राम होते हैं?


लघुउत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 17-22)

निर्देश – नीचे दिए गए प्रश्नों को हल कीजिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 3 अंक निर्धारित हैं।

प्रश्न-17 दिए गए पैटर्न की अगली तीन संख्याएं होगी- 11, 21, 31, 41, 51, 61.

प्रश्न-18 नक्शे को देखकर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

(i) रवी मार्ग से नेशनल स्टेडियम किस दिशा में है?

(ii) विजय चौक से राष्ट्रपति भवन किस दिशा में है?

नोट: प्रश्न 18 के साथ दिए गए नक्शे को मूल पेपर के अनुसार यहाँ लगाएँ।

प्रश्न-19 19/5 को दशमलव भिन्न में बदलिए।

प्रश्न-20 एक वर्गाकार बगीचे की बाड़ की लंबाई 32 मीटर है तो बगीचे की एक भुजा की लंबाई कितनी होगी?

प्रश्न-21 एक पेंसिल का मूल्य 3 रुपए हैं तो बताइए ऐसी 9 पेंसिल का मूल्य कितने रुपए होगा?

प्रश्न-22 एक दुकानदार ने 5040 संतरे खरीदे और उन्हें एक जैसे 20 डिब्बों में बराबर-बराबर रखा गया। बताइये प्रत्येक डिब्बे में कितने संतरे हैं?


लघुउत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 23-26)

निर्देश – नीचे दिए गए प्रश्नों को हल कीजिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 5 अंक निर्धारित हैं।

प्रश्न-23 दुकान में एक टेबल का मूल्य 250 रुपए है। विजय ने 8 टेबलें खरीदी तथा 500 रुपए की एक कुर्सी खरीदी। विजय दुकानदार को कितने रुपए देगा?

प्रश्न-24 कमला के पास 28 आईसक्रीम थी। उसने आईसक्रीम का ¼ भाग मोहन को और ½ भाग सीता को दिया। कमला के पास आईसक्रीम का कौनसा भाग शेष बचा?

प्रश्न-25 15, 30, 45 का सबसे बड़ा साझा गुणनखण्ड लिखिए।

प्रश्न-26 एक व्यक्ति ने बैंक से मोटर साइकिल खरीदने ₹65000 का कर्ज लिया। उसने एक वर्ष में हर माह समान किस्तों में कुल ₹78684 वापस किये। बताइए उसने हर महीने कितने रुपये वापस किये?

Class 5 hindi Half Yearly Exam 2026-27 Paper Pdf Download

Class 5 English Half Yearly Exam 2026-27 Paper Pdf Download

Class 5 Paryavaran Adhyayan (Evs) Half Yearly Exam 2026-27 Paper Pdf Download

Class 5 Maths Half Yearly Exam 2026-27 Paper Pdf Download


Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *