Skip to content

Class 10 Social Science Trimasik paper 2026 / Class 10 Social Science Quarterly Exam Paper 2026

Share this post

त्रैमासिक परीक्षा 2026-27

कक्षा – 10
विषय – सामाजिक विज्ञान

समय – 3 घंटे पूर्णांक – 75 अंक

निर्देश –

(1) सभी प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य है।
(2) प्रश्न 01 से 05 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक है।
(3) प्रश्न 06 से 17 तक प्रत्येक प्रश्न 2 अंक के हैं। शब्द सीमा लगभग 30 शब्द।
(4) प्रश्न 18 से 20 तक प्रत्येक प्रश्न 3 अंक के हैं। शब्द सीमा लगभग 75 शब्द।
(5) प्रश्न 21 से 23 तक प्रत्येक प्रश्न 4 अंक के हैं। शब्द सीमा लगभग 120 शब्द।
(6) प्रश्न 23 मानचित्र आधारित प्रश्न हैं।

प्र.1 सही विकल्प चुनकर लिखिए – (1×6=6)

  1. पर्वतीय क्षेत्रों में मृदा अपरदन का मुख्य कारण निम्नलिखित में से कौन सा है?
    अ. गहन खेती ब. वनोन्मूलन स. सीढ़ीदार खेती द. अतिपशुचारण
  2. मानव विकास सूचकांक (HDI) किस संस्था द्वारा जारी किया जाता है?
    अ. विश्व बैंक ब. यू.एन.डी.पी. (UNDP) स. आई.एम.एफ. द. यूनेस्को
  3. जॉलवेराइन (Schollverein) शुल्क संघ की स्थापना किस देश की पहल पर की गई थी?
    अ. ऑस्ट्रिया ब. प्रशा (Prussia) स. इटली द. ब्रिटेन
  4. निम्नलिखित में से किस राज्य में काली मृदा मुख्य रूप से पाई जाती है?
    अ. राजस्थान ब. महाराष्ट्र स. पंजाब द. जम्मू-कश्मीर
  5. श्रीलंका में तमिल भाषी अल्पसंख्यकों की प्रमुख समस्या क्या थी?
    अ. समान अधिकार ब. भाषा और संस्कृति स. राजनीतिक उपेक्षा द. उपयुक्त सभी
  6. बेल्जियम की सामुदायिक सरकार का चुनाव निम्नलिखित में से किस आधार पर होता है?
    अ. भाषा के आधार पर ब. धर्म के आधार पर स. क्षेत्र के आधार पर द. आर्थिक स्थिति पर

प्र.2 रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए – (1×6=6)

  1. राष्ट्रवाद की अवधारणा की शुरुआत फ्रांसीसी क्रांति से सन ………………. में हुई।
  2. प्राथमिक, द्वितीयक और तृतीयक क्षेत्रों की गतिविधियाँ ………………. परस्पर निर्भर होती हैं।
  3. भारत में केंद्रीय सरकार की ओर से करेंसी नोट ………………. बैंक द्वारा जारी किए जाते हैं।
  4. स्वामित्व के आधार पर संसाधन के मुख्य रूप से ………………. प्रकार होते हैं।
  5. रीयो डी जेनेरो पृथ्वी सम्मेलन वर्ष ………………. में आयोजित किया गया था।
  6. भारतीय संविधान में शक्तियों का विभाजन ………………. सूचियों के माध्यम से किया गया है।

प्र.3 सही जोड़ी मिलाइए – (1×6=6)

  1. साइमन कमीशन भारत आया क. ब्रिसेल्स
  2. यूरोपीय संघ का मुख्यालय ख. 1928
  3. यंग इटली आंदोलन ग. जुलाई 1914
  4. प्रथम विश्व युद्ध की शुरुआत घ. सार्वजनिक क्षेत्रक
  5. भारतीय रेलवे एवं डाक विभाग ङ. नेपोलियन संहिता
  6. नागरिक संहिता (1804) च. जोसेफ मैत्सिनी

प्र.4 सत्य / असत्य लिखिए – (1×6=6)

  1. लैटेराइट मृदा का निर्माण उच्च तापमान और भारी वर्षा वाले क्षेत्रों में होता है। (…………)
  2. श्रीलंका में बौद्ध धर्म को राजधर्म घोषित किया गया है। (…………)
  3. जीडीपी (GDP) का पूरा नाम सकल घरेलू उत्पाद है। (…………)
  4. महात्मा गांधी ने 1922 में चौरी-चौरा कांड के बाद असहयोग आंदोलन वापस ले लिया था। (…………)
  5. सत्ता की साझेदारी लोकतंत्र के लिए नुकसानदायक है। (…………)
  6. बाक्साइट एक अलौह खनिज का उदाहरण है। (…………)

प्र.5 निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक शब्द / वाक्य में लिखिए – (1×6=6)

  1. रॉलेट एक्ट किस वर्ष पारित किया गया था?
  2. बारडोली सत्याग्रह का नेतृत्व किसने किया था?
  3. भारत में राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) किस वर्ष लागू किया गया?
  4. कपास की खेती के लिए सबसे उपयुक्त मृदा कौन सी है?
  5. बेल्जियम की राजधानी का नाम क्या है?
  6. जीडीपी (GDP) का मापन किस क्षेत्र की अंतिम वस्तुओं और सेवाओं के आधार पर होता है?

दो-दो अंकों वाले प्रश्न (प्र.6 से प्र.17 तक) – प्रत्येक प्रश्न 2 अंक

प्र.6 मृदा अपरदन से क्या तात्पर्य है?

अथवा मृदा संरक्षण के दो उपाय लिखिए।

प्र.7 गिरमिटिया मजदूर किसे कहा जाता था?

अथवा पिकेटिंग (Picketting) का क्या अर्थ है?

प्र.8 जैव और अजैव संसाधन क्या होते हैं? उदाहरण दीजिए।

अथवा सतत पोषणीय विकास से क्या आशय है?

प्र.9 काली मृदा की दो विशेषताएं लिखिए।

अथवा एजेंडा 21 क्या है?

प्र.10 अल्लूरी सीताराम राजू कौन थे?

अथवा खिलाफत आंदोलन क्यों शुरू किया गया था?

प्र.11 प्राथमिक क्षेत्रक से क्या अभिप्राय है?

अथवा तृतीयक क्षेत्रक को सेवा क्षेत्रक क्यों कहते हैं?

प्र.12 निरंकुशवाद से क्या तात्पर्य है?

अथवा जॉलवेराइन शुल्क संघ की स्थापना क्यों की गई थी?

प्र.13 रीयो डी जेनेरो भू-सम्मेलन 1992 पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।

अथवा चिपको आंदोलन क्यों चलाया गया था?

प्र.14 साइमन कमीशन का भारतीयों ने विरोध क्यों किया?

अथवा गांधी-इरविन समझौते के मुख्य बिंदु क्या थे?

प्र.15 सत्ता की साझेदारी क्यों आवश्यक है? कोई एक कारण लिखिए।

अथवा सामुदायिक सरकार से आप क्या समझते हैं?

प्र.16 एकात्मक शासन व्यवस्था के दो दोष लिखिए।

अथवा संघात्मक शासन व्यवस्था की दो मुख्य विशेषताएं लिखिए।

प्र.17 प्रति व्यक्ति आय से क्या आशय है?

अथवा शिशु मृत्यु दर किसे कहते हैं?

तीन अंकों वाले प्रश्न (प्र.18 से प्र.20) – प्रत्येक प्रश्न 3 अंक

प्र.18 सार्वजनिक और निजी क्षेत्रक में अंतर का एक आधार लिखिए।

अथवा प्रच्छन्न बेरोजगारी (छिपी हुई बेरोजगारी) से क्या आशय है?

प्र.19 भारत में शासन के कितने स्तर हैं? उनके नाम लिखिए।

अथवा गठबंधन सरकार किसे कहते हैं?

प्र.20 असहयोग आंदोलन के कारणों एवं उसके प्रभावों का वर्णन कीजिए।

अथवा सविनय अवज्ञा आंदोलन और असहयोग आंदोलन में क्या अंतर था?

चार अंकों वाले विस्तृत उत्तरीय प्रश्न (प्र.21 से प्र.23) – प्रत्येक प्रश्न 4 अंक

प्र.21 भारत में वनों के ह्रास (विनाश) के प्रमुख कारणों को समझाइए।

अथवा जैव विविधता क्या है? यह मानव जीवन के लिए क्यों महत्वपूर्ण है?

प्र.22 संघवाद की प्रमुख विशेषताओं का वर्णन कीजिए।

अथवा भारत में विकेंद्रीकरण के तहत 1992 के संशोधन की मुख्य बातें लिखिए।

प्र.23 यूरोप में राष्ट्रवाद के उदय में फ्रांसीसी क्रांति के क्या प्रभाव हुए? विस्तार से लिखिए। (मानचित्र आधारित प्रश्न)

अथवा इटली के एकीकरण की प्रक्रिया का वर्णन कीजिए।


Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *