
त्रैमासिक परीक्षा 2026-27
कक्षा – 11वीं
विषय – राजनीति शास्त्र
समय: 3 घंटे पूर्णांक: 80
निर्देश
- सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य हैं।
- प्रश्न क्र. 01 से 05 तक 32 वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। जिनके लिए 1×32=32 अंक निर्धारित हैं।
- प्रश्न क्र. 06 से 15 तक प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है। शब्द सीमा 30 शब्द है।
- प्रश्न क्र. 16 से 19 तक प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का है। शब्द सीमा 75 शब्द है।
- प्रश्न क्र. 20 से 23 तक प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का है। शब्द सीमा 120 शब्द है।
प्रश्न 1: सही विकल्प चुनकर उत्तर लिखिए। (1×6=6)
i. भारतीय संविधान में स्वतंत्रता व समानता का सिद्धांत कहाँ से लिया गया है?
अ. अमेरिका ब. चीन स. फ्रांस द. रूस
ii. भारत का संविधान है-
अ. विकसित ब. अलिखित स. लिखित व निर्मित द. कठोर
iii. स्वराज्य का अर्थ है-
अ. स्वतंत्रता ब. स्व का शासन स. समान समुदाय द. स्व के ऊपर शासन
iv. दल-बदल विरोधी कानून किस संविधान संशोधन से सम्बन्धित है?
अ. 42वां ब. 44वां स. 52वां द. 73वां
v. राष्ट्रीय मतदान दिवस मनाया जाता है-
अ. 25 जनवरी ब. 25 दिसम्बर स. 25 सितम्बर द. 28 अगस्त
vi. भारतीय संविधान में अनुसूचियाँ हैं-
अ. 8 ब. 9 स. 11 द. 12
प्रश्न 2: रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए। (1×6=6)
i. “ए थ्योरी ऑफ जस्टिस” पुस्तक ………………………….. द्वारा लिखी गई है।
ii. भारत में राष्ट्रपति का कार्यकाल ………………………….. होता है।
iii. व्यावसायिक प्रतिनिधित्व के समर्थक ………………………….. थे।
iv. राजनीतिक दलों को चुनाव चिन्ह ………………………….. प्रदान करता है।
v. भारत निर्वाचन आयोग में एक मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य ………………………….. होते हैं।
vi. भारत में वोट डालने की उम्र ………………………….. है।
प्रश्न 3: सत्य / असत्य लिखिए। (1×6=6)
i. स्वतंत्रता ही सामाजिक न्याय का मुख्य तत्व है।
ii. “ग्रामर ऑफ पॉलिटिक्स” के लेखक जॉन लास्की हैं।
iii. प्लेटो के गुरु अरस्तू थे।
iv. ‘पॉलिटिक्स’ के रचयिता कार्ल मार्क्स हैं।
v. भारतीय संविधान ने भारत के नागरिकों को सात मौलिक अधिकार प्रदान किए हैं।
vi. दक्षिण अफ्रीका का संविधान दिसम्बर 1996 में बना।
प्रश्न 4: सही जोड़ी मिलान कीजिए। (1×7=7)
| A | B |
|---|---|
| 1. प्रतिभा पाटिल | A. उपराष्ट्रपति |
| 2. विधायिका का कार्य | B. जॉन राल्स |
| 3. डोनाल्ड ट्रंप | C. अमेरिका के राष्ट्रपति |
| 4. ए थ्योरी ऑफ जस्टिस | D. कानून बनाना |
| 5. राज्यसभा का पदेन सभापति | E. राष्ट्रपति |
| 6. महात्मा गांधी | F. भारत |
| 7. विश्व का सबसे बड़ा संविधान | G. पूर्व राष्ट्रपति |
प्रश्न 5: एक वाक्य में उत्तर दीजिए। (1×7=7)
i. सामाजिक न्याय क्या है?
ii. संविधान सभा किसे कहते हैं?
iii. चार भारतीय राजनीतिक चिंतकों के नाम लिखिए।
iv. स्वराज्य क्या है?
v. शिक्षा का अधिकार किस अनुच्छेद में है?
vi. समता का अधिकार क्या है?
vii. शोषण के विरुद्ध अधिकार किस अनुच्छेद में है?
6. मार्क्सवाद क्या है? (2)
अथवा
सामूहिक उत्तरदायित्व क्या है, लिखिए।
7. संवैधानिक उपचारों का अधिकार क्या है? (2)
अथवा
राज्य के नीति निर्देशक तत्वों को समझाइए।
8. मौलिक कर्तव्य क्या है? (2)
अथवा
सम्पत्ति का अधिकार कब व किस संविधान संशोधन के तहत हटाया गया था, लिखिए।
9. समानुपातिक न्याय का सिद्धांत क्या है, समझाइए। (2)
अथवा
सामाजिक न्याय क्या है, इसकी विशेषताएँ लिखिए।
10. स्वतंत्रता क्या है, उसके प्रकार लिखिए। (2)
अथवा
प्रतिबन्ध क्यों आवश्यक हैं, उदाहरण सहित लिखिए।
11. कार्यपालिका क्या है? (2)
अथवा
लोकतंत्र में कार्यपालिका किसके प्रति उत्तरदायी होती है?
12. समानता का अधिकार किस देश के संविधान से लिया गया है? (2)
अथवा
अवसरों की समानता क्या है?
13. प्राकृतिक अधिकार क्या है, लिखिए। (2)
अथवा
शिक्षा का अधिकार क्या है, लिखिए।
14. मौलिक अधिकारों के नाम लिखिए। (2)
अथवा
मानवाधिकार क्या है, लिखिए।
15. उदारवाद क्या है, लिखिए। (2)
अथवा
न्यायोचित प्रतिबंध क्या है, लिखिए।
16. लोकतंत्र में सामाजिक न्याय आवश्यक है, तीन उदाहरण सहित लिखिए। (3)
अथवा
सामाजिक न्याय के क्रियान्वयन में भारतीय संविधान की भूमिका समझाइए।
17. समानता का अर्थ व उसके प्रकार लिखिए। (3)
अथवा
समानता एवं स्वतंत्रता एक दूसरे के पूरक हैं, व्याख्या कीजिए।
18. हमें संविधान की आवश्यकता क्यों पड़ी? उदाहरण सहित समझाइए। (3)
अथवा
संविधान क्या है? उसकी विशेषताएँ लिखिए।
19. ध्यानाकर्षण प्रस्ताव व शून्य काल क्या होता है, लिखिए। (3)
अथवा
लोकतांत्रिक सरकार क्या है? उसकी कोई तीन मुख्य विशेषताएँ लिखिए।
20. विधायिका क्या है? इसके प्रमुख कार्य क्यों आवश्यक हैं, समझाइए। (4)
अथवा
संसद में कानून निर्माण की प्रक्रिया को समझाइए।
21. निर्वाचन आयोग क्या है? इसके प्रमुख कार्य समझाइए। (4)
अथवा
लोकतंत्र के लिये स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव क्यों आवश्यक हैं, समझाइए।
22. सामाजिक न्याय के संदर्भ में भारतीय संविधान में निर्मित प्रावधानों की व्याख्या कीजिए। (4)
अथवा
राजनीतिक न्याय लोकतंत्र के लिए आवश्यक क्यों है, लिखिए।
23. अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता क्या है, उदाहरण सहित लिखिए। (4)
अथवा
स्वतंत्रता की रक्षा हेतु संविधान में वर्णित प्रमुख अनुच्छेद समझाइए।
