
त्रैमासिक परीक्षा – 2026-27
कक्षा – 12
विषय – लेखाशास्त्र
समय : 3:00 घंटे पूर्णांक : 80
निर्देश:-
(I) सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य हैं।
(II) प्रश्न क्र. 1 से 5 तक 32 वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं, जिसमें सही विकल्प 6 अंक, रिक्त स्थान 7 अंक, सही जोड़ी 6 अंक, सत्य/असत्य 6 अंक तथा एक वाक्य में उत्तर 7 अंक के प्रश्न हैं।
(III) प्रश्न क्र. 6 से 15 तक अति लघुउत्तरीय प्रश्न हैं। शब्द सीमा 30 शब्द है। प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक आवंटित हैं।
(IV) प्रश्न क्र. 16 से 19 तक लघुउत्तरीय प्रश्न हैं। शब्द सीमा 75 शब्द है। प्रत्येक प्रश्न के लिए 3 अंक आवंटित हैं।
(V) प्रश्न क्र. 20 से 23 तक विश्लेषणात्मक प्रश्न हैं। शब्द सीमा 120 शब्द है। प्रत्येक प्रश्न के लिए 4 अंक आवंटित हैं।
(VI) प्रश्न क्र. 6 से 23 तक सभी प्रश्नों के आंतरिक विकल्प दिए गए हैं।
(VII) संख्यात्मक प्रश्नों में शब्द सीमा का बंधन नहीं है।
1. सही विकल्प चुनकर लिखिए – 1×6=6
(I) पूँजी का वह भाग जो अंशधारियों से वास्तव में प्राप्त कर लिया गया है, कहलाता है-
(अ) प्रदत्त पूँजी
(ब) निर्गमित पूँजी
(स) याचित पूँजी
(द) अधिकृत पूँजी
(II) अंशों के हरण पर अंश पूँजी खाता डेबिट होगा-
(अ) अंशों के याचित मूल्य से
(ब) अंशों के चुकता मूल्य से
(स) अंशों के निर्गमित मूल्य से
(द) अंशों के अंकित मूल्य से
(III) कम्पनी के स्थिति विवरण का प्रारूप कम्पनी अधिनियम 2013 की किस अनुसूची में दिया गया है?
(अ) अनुसूची III भाग 1
(ब) अनुसूची III भाग 2
(स) अनुसूची III भाग 3
(द) अनुसूची III भाग 4
(IV) औसत वसूली का सम्बन्ध है-
(अ) विनियोजित पूँजी से
(ब) अंशधारियों के कोष से
(स) शुद्ध उधार क्रय से
(द) शुद्ध उधार बिक्री से
(V) बेचे गए माल की लागत ₹20,000 है एवं औसत स्टॉक ₹8,000 है तो स्कंध आवर्त अनुपात होगा-
(अ) 2 गुना
(ब) 2.5 गुना
(स) 3 गुना
(द) 3.5 गुना
(VI) रोकड़ प्रवाह विवरण सम्बन्धित है-
(अ) AS-3 से
(ब) AS-6 से
(स) AS-9 से
(द) AS-12 से
2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए – 1×7=7
(I) साझेदारों का दायित्व __________ होता है।
(II) निवृत्त साझेदार को देय राशि का किश्तों में भुगतान करने पर __________ खाता खोला जाता है।
(III) साझेदार के प्रवेश पर यदि ख्याति पहले से पुस्तकों में विद्यमान है तो ख्याति __________ अनुपात में विभाजित होगी।
(IV) वसूली खाता __________ प्रकृति का खाता है।
(V) सभी साझेदारों का दिवालिया होना फर्म का __________ समापन है।
(VI) __________ अंशों पर लाभांश की दर निश्चित होती है।
(VII) __________ ऋणपत्र अंशों में परिवर्तित किए जा सकते हैं।
3. सही जोड़ियाँ बनाकर उत्तर लिखिए – 1×6=6
“अ” | “ब”
(I) पुनर्मूल्यांकन पर हानि — (अ) ख्याति का लेखांकन
(II) औसत लाभ सामान्य लाभ से अधिक — (ब) पूँजी खाता क्रेडिट
(III) सामान्य लाभ की गणना — (स) पुनर्गठन
(IV) आहरण पर ब्याज — (द) अधिलाभ
(V) साझेदार का प्रवेश — (इ) विनियोजित पूँजी
(VI) AS-26 — (फ) गुणनफल विधि
(ग) प्राप्ति अनुपात
(ह) पूँजी खाता डेबिट
4. सत्य / असत्य में उत्तर लिखिए – 1×6=6
(I) साझेदारी व्यवसाय का उद्देश्य वैधानिक होना चाहिए।
(II) नए साझेदार के प्रवेश पर उसके द्वारा पूँजी लाना अनिवार्य है।
(III) ऋणपत्र अल्पकालीन प्रकृति के होते हैं।
(IV) ऋणपत्रधारी कम्पनी के वास्तविक स्वामी होते हैं।
(V) ‘फर्नीचर की बिक्री’ एक विनियोग क्रिया है।
(VI) गैर-चालू संपत्तियाँ कम्पनी के दीर्घकालीन विनियोग हैं।
5. एक वाक्य में उत्तर लिखिए – 1×7=7
(I) साझेदारों के मध्य लिखित समझौते को क्या कहते हैं?
(II) स्थायी पूँजी पद्धति में पूँजी खाता सदैव कौन-सा शेष प्रदर्शित करता है?
(III) साझेदारी संलेख के अभाव में साझेदारों के मध्य लाभ/हानि का विभाजन किस अनुपात में किया जाता है?
(IV) कम्पनी के नाम को अनुमोदित कौन करता है?
(V) संचय एवं आधिक्य को कम्पनी के चिट्ठे में किस शीर्षक के अंतर्गत दर्शाया जाता है?
(VI) वित्तीय विवरण बनाना किस प्रकार की आवश्यकता है?
(VII) कम्पनियों के संचालन परिणाम एवं वित्तीय स्थिति को कौन-सा विवरण प्रदर्शित करता है?
6. साझेदारी की दो विशेषताएँ लिखिए। – 2
अथवा
साझेदार के दो अधिकार लिखिए।
7. अहिंसा, आस्था व आशी एक फर्म में साझेदार हैं, जो लाभ-हानि 4:2:1 के अनुपात में बाँटते हैं। आशी फर्म से अवकाश ग्रहण करती है और अपना समस्त भाग अहिंसा को प्रदान करती है। नया लाभ-विभाजन अनुपात ज्ञात कीजिए। – 2
अथवा
परी, शुभ व आर्या एक फर्म में साझेदार हैं, जो लाभ-हानि को 3:4:2 के अनुपात में बाँटते हैं। शुभ फर्म से अवकाश ग्रहण करता है। शेष साझेदार 5:3 के अनुपात में लाभ/हानि बाँटना तय करते हैं। प्राप्ति अनुपात की गणना कीजिए।
8. साझेदारी के समापन और फर्म के समापन में दो अंतर लिखिए। – 2
अथवा
ऐसी कोई दो दशाएँ लिखिए जिनके अंतर्गत न्यायालय फर्म के विघटन का आदेश दे सकता है।
9. वर्मा लिमिटेड ने ₹15 वाले 20,000 समता अंश जनता को जारी किए। सम्पूर्ण राशि एकमुश्त प्राप्त हो गई। कम्पनी की पुस्तकों में आवश्यक पंजी प्रविष्टियाँ कीजिए। – 2
अथवा
वाय लिमिटेड ने ₹2,00,000 की संपत्ति सीमा लिमिटेड से खरीदी, जिसका भुगतान अंशों द्वारा किया गया। वाय लिमिटेड की पुस्तकों में जर्नल प्रविष्टियाँ कीजिए।
10. अधिकृत पूँजी का अर्थ लिखिए। – 2
अथवा
संचित पूँजी का अर्थ लिखिए।
11. अंशों का अनुपातिक आवंटन क्या है? – 2
अथवा
अति अभिदान क्या है?
12. अंश व स्कंध में दो अंतर लिखिए। – 2
अथवा
पूर्वाधिकार अंश की दो विशेषताएँ लिखिए।
13. ऋणपत्रधारी किसे कहते हैं? – 2
अथवा
ऋणपत्र की दो विशेषताएँ लिखिए।
14. नीचे दी गई सूचना से सकल लाभ अनुपात ज्ञात कीजिए। – 2
संचालन से आय – ₹12,00,000
सकल लाभ – ₹4,80,000
अथवा
निम्नलिखित सूचना से तरलता अनुपात की गणना कीजिए-
चालू दायित्व – ₹25,000
चालू संपत्ति – ₹40,000
स्टॉक – ₹10,000
पूर्वदत्त व्यय – ₹5,000
15. रोकड़ तुल्य किसे कहते हैं? – 2
अथवा
रोकड़ प्रवाह विवरण के कोई दो उद्देश्य लिखिए।
16. अरुण, भूषण और राहुल एक फर्म में 4:3:2 के अनुपात में साझेदार हैं। फर्म की ख्याति का मूल्यांकन ₹54,000 किया गया। साझेदारों ने समान अनुपात में लाभ-हानि बाँटने का निर्णय किया। अनुपात परिवर्तन के कारण प्रत्येक साझेदार के त्याग-प्राप्ति अनुपात की गणना कीजिए एवं ख्याति समायोजन के लिए आवश्यक जर्नल प्रविष्टि कीजिए। – 3
अथवा
साझेदारी फर्म के पुनर्गठन की तीन दशाएँ लिखिए।
17. अनु और बानु एक फर्म में साझेदार हैं और 3:2 के अनुपात में लाभ बाँटते हैं। वे तनु को नए साझेदार के रूप में शामिल करते हैं। इसके लिए अनु और बानु अपने-अपने हिस्से का 1/2 भाग त्याग करते हैं। अनु, बानु और तनु का नया लाभ-विभाजन अनुपात की गणना कीजिए। – 3
अथवा
राम व श्याम 2:1 के अनुपात में एक फर्म में साझेदार हैं। उन्होंने 1/6 भाग के लिए मोहन को 1 अप्रैल 2022 को इस शर्त पर साझेदार बनाया कि वह ₹1,20,000 पूँजी के रूप में एवं ₹18,000 ख्याति के रूप में लाएगा। उन्होंने यह भी तय किया कि पुराने साझेदार ख्याति को निकाल लेंगे। आवश्यक जर्नल प्रविष्टियाँ कीजिए।
18. ऋणपत्र के किन्हीं तीन प्रकारों को समझाइए। – 3
अथवा
श्रेया लिमिटेड ने प्रेया लिमिटेड से ₹4,40,000 की परिसंपत्तियाँ क्रय कीं। क्रय मूल्य का भुगतान 6% ऋणपत्रों द्वारा किया और इस हेतु ₹4,00,000 के ऋणपत्र 10% प्रीमियम पर निर्गमित किए गए। श्रेया लिमिटेड की पुस्तकों में आवश्यक जर्नल प्रविष्टियाँ कीजिए।
19. वित्तीय विवरणों के विश्लेषण के महत्त्व को तीन बिन्दुओं में लिखिए। – 3
अथवा
एक कम्पनी के स्थिति विवरण में निम्नलिखित मद किन मुख्य शीर्षक एवं उपशीर्षक के अंतर्गत लिखी जाएँगी-
(I) करों के लिए प्रावधान
(II) देय विपत्र
(III) वाहन
20. अ, ब और स एक फर्म में साझेदार हैं जो 2:1:1 के अनुपात में लाभ बाँटते हैं। उनकी पूँजी क्रमशः ₹12,000, ₹8,000 एवं ₹6,000 है। पूँजी पर 5% वार्षिक ब्याज दिया जाता है। स ₹3,000 प्रतिवर्ष वेतन पाता है। ब कुल बिक्री पर 1% कमीशन पाता है। वर्ष 2021-22 का लाभ समायोजन के पूर्व ₹11,500 था। कुल विक्रय ₹1,40,000 था। अ, ब और स का आहरण क्रमशः ₹4,000, ₹5,600 और ₹6,000 थे, जिन पर क्रमशः ब्याज ₹80, ₹100 और ₹120 हुआ। लाभ-हानि नियोजन खाता बनाइए। – 4
अथवा
स्थायी पूँजी खाता एवं परिवर्तनशील पूँजी खाता में अंतर लिखिए।
21. X, Y और Z एक फर्म में 3:2:1 के अनुपात में साझेदार हैं। X, 1 अप्रैल 2022 को फर्म से अवकाश ग्रहण करता है। यह निर्णय लिया गया कि X के अवकाश ग्रहण करने पर उसको देय राशि ₹41,050 में से ₹11,050 नकद एवं शेष राशि तीन बराबर किश्तों में 6% ब्याज जोड़कर भुगतान होगा। X का ऋण खाता बनाइए। – 4
अथवा
साझेदार की मृत्यु पर उसके वैधानिक प्रतिनिधि को देय राशि की गणना किस प्रकार की जाती है?
22. राणा लिमिटेड ने ₹10 वाले 5,000 समता अंश ₹11 प्रति अंश पर निर्गमित किए। अंशों की राशि इस प्रकार से देय थी-
आवेदन पर ₹3, आवंटन पर (प्रीमियम सहित) ₹5 व प्रथम याचना पर ₹3।
सोना जिसके पास 200 अंश थे, आवंटन एवं प्रथम याचना की राशि का भुगतान नहीं कर सकी। उसके अंशों का हरण कर लिया गया। राणा लिमिटेड की पुस्तकों में आवश्यक जर्नल प्रविष्टियाँ कीजिए। – 4
अथवा
समता अंश एवं पूर्वाधिकार अंश में कोई चार अंतर लिखिए।
23. निम्नलिखित आँकड़ों से संचालन से रोकड़ की गणना कीजिए। – 4
(i) वर्ष 2021-22 के लिए मूल्य ह्रास ₹2,000 का प्रावधान करने के पश्चात् लाभ ₹10,000 है।
(ii) व्यवसाय की चालू संपत्तियाँ एवं दायित्व इस प्रकार हैं-
| विवरण | 31 मार्च, 2021 (₹ में) | 31 मार्च, 2022 (₹ में) |
|---|---|---|
| व्यापारिक प्राप्य | 14,000 | 15,000 |
| डूबत ऋण प्रावधान | 1,000 | 1,200 |
| व्यापारिक देय | 13,000 | 15,000 |
| रहतिया | 15,000 | 20,000 |
| अदत्त व्यय | 1,000 | 1,500 |
| पूर्वदत्त व्यय | 2,000 | 1,000 |
| उपार्जित आय | 3,000 | 4,000 |
| अग्रिम आय | 2,000 | 1,000 |
अथवा
वित्तीय क्रियाओं से एवं विनियोग क्रियाओं से रोकड़ प्रवाह विवरण में शामिल होने वाली चार-चार मदें समझाइए।
—##—