Skip to content

class 12th History trimaasik paper 2026 Pdf Download / kaksha 12 itihas Trimasik Paper 2026 / कक्षा 12 इतिहास त्रैमासिक पेपर 2026

Share this post


त्रैमासिक परीक्षा 2026 27

कक्षा – 12वीं

विषय – इतिहास

समय – 3 घंटा                 पूर्णांक – 80 अंक


निर्देश :

  1. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
  2. प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक 32 वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। इनमें सही विकल्प 06 अंक, रिक्त स्थान 07 अंक, सही जोड़ी 06 अंक, एक शब्द/एक वाक्य में उत्तर 07 अंक एवं सत्य/असत्य 06 अंक संबंधी प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न हेतु 01 अंक निर्धारित है।
  3. प्रश्न क्रमांक 6 से 23 तक में आंतरिक विकल्प दिए गए हैं।
  4. प्रश्न क्रमांक 6 से 15 तक प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा अधिकतम 30 शब्द।
  5. प्रश्न क्रमांक 16 से 19 तक प्रत्येक प्रश्न के लिए 3 अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा अधिकतम 75 शब्द।
  6. प्रश्न क्रमांक 20 से 23 तक प्रत्येक प्रश्न के लिए 4 अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा अधिकतम 120 शब्द।
  7. प्रश्न क्रमांक 23 मानचित्र आधारित प्रश्न है। मानचित्र को भरकर उत्तर पुस्तिका में संलग्न करें।

प्र. 1. सही विकल्प का चयन कीजिए – [1 × 6 = 6]

I. हड़प्पा सभ्यता की सबसे विशिष्ट पुरावस्तु है-

(अ) हड़प्पाई आभूषण
(ब) हड़प्पा मृदभाण्ड
(स) हड़प्पाई मोहर
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं

II. गांधार कला संबंधित है–

(अ) बौद्ध धर्म से
(ब) जैन धर्म से
(स) शैव धर्म से
(द) वैष्णव धर्म से

III. किस शासक ने इब्नबतूता को दिल्ली का काजी नियुक्त किया?

(अ) मुहम्मद बिन तुगलक
(ब) फिरोज तुगलक
(स) गयासुद्दीन तुगलक
(द) अलाउद्दीन खिलजी

IV. परम सत्य के स्वरूप को समझने की मुश्किल को दर्शाने वाली रचनाएँ ‘उलटबाँसी’ (उलटी कही उक्तियाँ) की रचना की थी-

(अ) रैदास ने
(ब) गुरुनानक ने
(स) कबीर ने
(द) मीराबाई ने

V. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने ‘पूर्ण स्वराज्य’ अथवा पूर्ण स्वतंत्रता की उद्घोषणा कौन-से वार्षिक अधिवेशन में की थी?

(अ) लाहौर अधिवेशन
(ब) कराची अधिवेशन
(स) लखनऊ अधिवेशन
(द) कानपुर अधिवेशन

VI. यह किसने कहा था—“हम सिर्फ तर्क करने वाले नहीं हैं।” भारत का शासन भारतीय जनता की इच्छा अनुसार होना चाहिए।

(अ) जवाहरलाल नेहरू
(ब) सरदार पटेल
(स) डॉ. बी. आर. अंबेडकर
(द) डॉ. राजेंद्र प्रसाद


प्र. 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए – [1 × 7 = 7]

I. कई पुरातत्वविदों का मानना है कि हड़प्पा पक्षी ____________ था।

II. सिक्कों के अध्ययन को ____________ कहते हैं।

III. महाभारत का आलोचनात्मक संस्करण परियोजना ____________ के नेतृत्व में तैयार की गई।

IV. ऐसी महिलाएँ जिन्होंने निर्वाण प्राप्त कर लिया है, ____________ कहलाती थीं।

V. विजयनगर साम्राज्य में ____________ सैनिक कमांडर थे, जिन्हें नायक द्वारा प्रशासन के लिए राज्य-क्षेत्र दिए जाते थे।

VI. ईस्ट इंडिया कंपनी और बंगाल के जमींदारों के बीच कर वसूलने से संबंधित ____________ व्यवस्था को बंगाल में गवर्नर जनरल लॉर्ड कॉर्नवालिस द्वारा 22 मार्च, 1793 को लागू किया गया।

VII. सहायक संधि का जनक ____________ था।


प्र. 3. सही जोड़ी बनाइए – [1 × 6 = 6]

स्तंभ ‘अ’स्तंभ ‘ब’
I. नंद वंश(अ) देवपुत्र
II. कुषाण राजा(ब) इब्नबतूता
III. रिहला(स) व्यक्तिगत जमीन
IV. ट्रैवल्स इन द मुगल एम्पायर(द) महापद्म
V. मिल्कियत(इ) फ्रांसिस बर्नियर
VI. हासिल(फ) वसूली गई रकम

प्र. 4. एक शब्द / वाक्य में उत्तर दीजिए – [1 × 7 = 7]

I. हड़प्पा सभ्यता में किस पशु की पूजा की जाती थी?

II. महात्मा बुद्ध के पूर्व जन्मों की कथाएँ किसमें संकलित हैं?

III. जैन मान्यता के अनुसार जन्म और पुनर्जन्म का चक्र किसके द्वारा निर्धारित होता है?

IV. 1800 ई. में हम्पी के भग्नावशेष किस पुराविद् द्वारा प्रकाश में लाए गए थे?

V. जोतदार की जमीन पर खेती करने वाले किसान क्या कहलाते थे?

VI. संथालों द्वारा ‘दिकु’ शब्द का प्रयोग किसके लिए किया जाता था?

VII. महात्मा गाँधी और भीमराव अंबेडकर के बीच 1932 में कौन-सा समझौता हुआ था?


प्र. 5. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर सत्य / असत्य में लिखिए – [1 × 6 = 6]

I. सिंधु घाटी सभ्यता में सड़कें तथा गलियाँ एक-दूसरे को समकोण पर काटती थीं।

II. संस्कृत भाषा में स्तूप का अर्थ टीला होता है।

III. सगुण भक्ति परंपरा में अमूर्त, निराकार ईश्वर की उपासना की जाती है।

IV. मुगल काल के भारतीय-फारसी स्रोत किसान के लिए आमतौर पर ‘रैयत’ या ‘मुजरियान’ शब्द का इस्तेमाल करते थे।

V. परगना, मुगल प्रांतों में एक प्रशासनिक प्रमंडल था।

VI. समवर्ती सूची के विषयों पर केंद्र और केंद्र शासित प्रदेश द्वारा कानून का निर्माण किया जाता है।


अतिलघुउत्तरीय प्रश्न

प्रत्येक प्रश्न 2 अंक | शब्द सीमा अधिकतम 30 शब्द

प्र. 6. सिंधु घाटी सभ्यता के संदर्भ में बाटों से क्या अभिप्राय है? [2]

अथवा

मोहनजोदड़ो नगर की दो विशेषताएं लिखिए।


प्र. 7. ‘किताब-उल-हिंद’ में वर्णित विषयों का संक्षिप्त वर्णन कीजिए। [2]

अथवा

‘रिहला’ से भारतीय इतिहास की क्या जानकारी प्राप्त होती है?


प्र. 8. कबीरदास की वाणी किन परिपाटियों में संकलित है? [2]

अथवा

नाथपंथ पर टिप्पणी लिखिए।


प्र. 9. हम्पी के भग्नावशेष कब और किसके द्वारा प्रकाश में लाए गए? [2]

अथवा

महानवमी का डिब्बा क्या था?


प्र. 10. मुगलकालीन जमींदारी प्रथा को समझाइए। [2]

अथवा

उन्नीसवीं सदी में आए विदेशियों ने भारत के गाँवों को छोटा गणराज्य क्यों कहा?


प्र. 11. संथाल विद्रोह कब और किसके नेतृत्व में हुआ? [2]

अथवा

इस्तमरारी बंदोबस्त व्यवस्था लागू करने के पीछे अंग्रेजों के क्या उद्देश्य थे?


प्र. 12. 1857 का विद्रोह एक जन विद्रोह था, कथन के पक्ष में कोई दो कारण दीजिए। [2]

अथवा

सहायक संधि (1798) की कोई दो शर्तें लिखिए।


प्र. 13. गाँधीजी के अनुसार चरखा किस प्रकार का प्रतीक है? वह क्या दर्शाता है? [2]

अथवा

रॉलेट अधिनियम क्या था?


प्र. 14. संविधान सभा में प्रारूप समिति का मुख्य कार्य क्या था? [2]

अथवा

संविधान में वर्णित संघ सूची से क्या आशय है?


प्र. 15. संविधान में वर्णित समवर्ती सूची से क्या आशय है? [2]

अथवा

जवाहरलाल नेहरू ने ‘उद्देश्य प्रस्ताव’ में कौन-से विचार पेश किए? कोई दो विचार लिखिए।


लघुउत्तरीय प्रश्न

प्रत्येक प्रश्न 3 अंक | शब्द सीमा अधिकतम 75 शब्द

प्र. 16. महाभारत को एक प्रगतिशील ग्रंथ क्यों कहा गया है? स्पष्ट कीजिए। [3]

अथवा

रेशम के बुनकरों की सामाजिक स्थिति का वर्णन कीजिए।


प्र. 17. अमरावती का स्तूप क्यों नष्ट हो गया? समझाइए। [3]

अथवा

जैन धर्म की तीन प्रमुख विशेषताएं लिखकर वर्णन कीजिए।


प्र. 18. विजयनगर साम्राज्य की अमर नायक प्रणाली को समझाइए। [3]

अथवा

विजयनगर शासकों ने वर्षा जल संचय के लिए कौन-से कार्य किए?


प्र. 19. अवध में विद्रोह इतना व्यापक क्यों था? किसान, ताल्लुकदार और जमींदार उसमें क्यों शामिल हुए? [3]

अथवा

1857 ई. के विद्रोह में विद्रोहियों के बीच एकता स्थापित करने के लिए क्या तरीके अपनाए गए?


दीर्घउत्तरीय प्रश्न

प्रत्येक प्रश्न 4 अंक | शब्द सीमा अधिकतम 120 शब्द

प्र. 20. वर्णित (उत्तर वैदिक) काल में कृषि के तौर-तरीकों में किस हद तक परिवर्तन हुए? [4]

अथवा

अशोक के धम्म से आप क्या समझते हैं? उसके मूलभूत सिद्धांत लिखिए।


प्र. 21. अलवार, नयनार और वीरशैवों ने किस प्रकार से जाति प्रथा की आलोचना प्रस्तुत की? [4]

अथवा

भक्ति आंदोलन की विशेषताएँ लिखिए, जिनके कारण यह जनसाधारण में प्रसारित हो सका।


प्र. 22. असहयोग आंदोलन एक तरह का प्रतिरोध कैसे था? [4]

अथवा

चरखे को राष्ट्रवाद का प्रतीक क्यों चुना गया?


प्र. 23. दिए गए मानचित्र में 1857 की क्रांति के प्रमुख केंद्रों को दर्शाइए। [4]

(अ) मेरठ
(ब) झाँसी
(स) कानपुर
(द) ग्वालियर

अथवा

दिए गए मानचित्र में निम्नलिखित को दर्शाइए-

(अ) साँची
(ब) लोथल
(स) मगध
(द) विजयनगर


प्रश्न 23 के लिए मानचित्र

मानचित्र आधारित प्रश्न के लिए भारत का रेखा मानचित्र संलग्न करें।

समाप्त


Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *