
त्रैमासिक परीक्षा – 2026-27
कक्षा – 9वीं
विषय – विज्ञान
समय – 3 घंटा पूर्णांक – 75
निर्देश :-
i. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
ii. प्रत्येक प्रश्न के लिए आवंटित अंक उसके सम्मुख अंकित हैं।
iii. प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक 30 वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। प्रत्येक उप-प्रश्न पर 1 अंक निर्धारित हैं।
iv. प्रश्न क्रमांक 6 से 17 तक कुल 12 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 2 अंक निर्धारित हैं।
v. प्रश्न क्रमांक 18 से 20 तक कुल 3 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 3 अंक निर्धारित हैं।
vi. प्रश्न क्रमांक 21 से 23 तक कुल 3 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 4 अंक निर्धारित हैं।
vii. प्रश्न क्रमांक 6 से 23 तक सभी प्रश्नों के आंतरिक विकल्प दिए गए हैं।
- सही विकल्प चयन कर लिखिए – (1×6=6)
i. पदार्थ की अवस्थाएँ होती हैं –
(अ) 2 (ब) 3 (स) 4 (द) 5
ii. पदार्थ की किस अवस्था में कणों के मध्य न्यूनतम रिक्त स्थान होता है –
(अ) ठोस (ब) द्रव (स) गैस (द) जल
iii. सर्वाधिक विसरण गुण वाला पदार्थ है –
(अ) द्रव (ब) ठोस (स) लोहा (द) गैस
iv. वायु एक विलयन है –
(अ) गैस में गैस का (ब) गैस में द्रव का
(स) द्रव में गैस का (द) द्रव में हवा का
v. निम्नलिखित में से कौन सा एक पदार्थ ऊर्ध्वपातित हो सकता है –
(अ) नेफ्थलीन (ब) अमोनियम क्लोराइड
(स) एंथ्रासीन (द) उपरोक्त सभी
vi. मोमबत्ती का जलना है –
(अ) केवल भौतिक परिवर्तन (ब) केवल रासायनिक परिवर्तन
(स) आकारकीय परिवर्तन (द) उपरोक्त में से कोई नहीं
- रिक्त स्थानों की पूर्ति कर लिखिए – (1×6=6)
i. जीवन की मूलभूत इकाई …………………………………. होती है।
ii. समसूत्र विभाजन …………………………………. कोशिकाओं में होता है।
iii. पादपों में जल का संवहन …………………………………. ऊतक द्वारा होता है।
iv. अनैच्छिक पेशियों को …………………………………. पेशी भी कहते हैं।
v. पौधों की पत्तियों में पाए जाने वाले छिद्र जिनसे गैसों का आदान-प्रदान होता है, …………………………………. कहलाता है।
vi. एक ही प्रकार की कोशिकाओं का समूह जो संरचना व कार्य में समान हो, …………………………………. कहलाता है।
- निम्नलिखित कथनों के समक्ष सत्य या असत्य लिखिए – (1×6=6)
i. दाब बढ़ने और तापमान घटने से गैस द्रव में बदल सकती है। ( )
ii. निलंबन एक विषमांगी मिश्रण होता है। ( )
iii. मरुस्थलीय पौधों में धँसे हुए रंध्र पाए जाते हैं। ( )
iv. पलकों का झपकना ऐच्छिक पेशी के कारण होता है। ( )
v. वेग परिवर्तन की दर औसत वेग कहलाती है। ( )
vi. घर्षण बल सदैव वस्तु की गति का विरोध करता है। ( )
- सही जोड़ी मिलान कर लिखिए – (1×6=6)
“A” “B”
i. कोलाइडल (a) आत्मघाती थैली
ii. लाइसोसोम (b) दूध
iii. त्वरण (c) क्रिया = प्रतिक्रिया
iv. गति का द्वितीय नियम (d) F = ma
v. संवेग (e) p = mv
vi. गति का तृतीय नियम (f) वेग में परिवर्तन / लिया गया समय
- निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में लिखिए – (1×6=6)
i. दाब का मात्रक क्या है?
ii. एलपीजी का पूरा नाम लिखिए।
iii. सीएनजी का पूरा नाम लिखिए।
iv. DNA का पूरा नाम लिखिए।
v. कोशिका विभाजन कितने प्रकार का होता है?
vi. संवहन ऊतक किसे कहते हैं?
- ऊर्ध्वपातन को एक उदाहरण सहित परिभाषित कीजिए। (2)
अथवा
गलनांक को परिभाषित कीजिए।
- गर्मियों में मटके का जल ठंडा क्यों होता है? (2)
अथवा
बर्फ का टुकड़ा जल पर क्यों तैरता है?
- मिश्र धातु किसे कहते हैं? किसी एक मिश्र धातु का नाम लिखिए। (2)
अथवा
समांगी मिश्रण की परिभाषा लिखिए।
- टिंडल प्रभाव क्या है? (2)
अथवा
कोलॉइडी विलयन के दो गुण लिखिए।
- ऐसे दो अंगकों के नाम लिखिए जिसमें आनुवांशिक पदार्थ होता है? (2)
अथवा
माइटोकॉन्ड्रिया के कोई दो कार्य लिखिए।
- अमीबा अपना भोजन कैसे प्राप्त करता है? (2)
अथवा
कोशिका में पाए जाने वाले दो अंगों के नाम एवं उनके कार्य लिखिए।
- न्यूरॉन का नामांकित चित्र बनाइए। (2)
अथवा
अरेखित पेशी का नामांकित चित्र बनाइए।
- वाष्पोत्सर्जन किसे कहते हैं? (2)
अथवा
स्टोमेटा के दो कार्य लिखिए।
- दूरी व विस्थापन में दो अन्तर लिखिए। (2)
अथवा
असमान गति को परिभाषित कीजिए।
- चाल एवं वेग में दो अन्तर लिखिए। (2)
अथवा
एक समान गति किसे कहते हैं?
- एक ही सतह पर रखी हुई दो अलग-अलग वस्तुओं को चलाने के लिए अलग-अलग बलों की आवश्यकता क्यों होती है? (2)
अथवा
संतुलित बल किन्हें कहते हैं?
- तेज हवा के चलने से किसी पेड़ के फल/पत्ते क्यों गिर जाते हैं? (2)
अथवा
मैदान में लुढ़कती हुई गेंद अपने आप ही क्यों रुक जाती है?
- हमें इत्र की गंध बहुत दूर बैठे हुए व्यक्ति को भी क्यों पहुँच जाती है? (3)
अथवा
निम्नलिखित तापमान को केल्विन इकाई में परिवर्तित करके लिखिए – (3)
i. 25°C
ii. 100°C
iii. 373°C
- रक्त के तीन कार्य लिखिए। (3)
अथवा
स्नायु व कण्डरा में तीन अंतर लिखिए।
- एक बस की गति 5 सेकंड में 80 कि.मी. प्रति घंटे से घटकर 60 कि.मी. प्रति घंटा हो जाती है। बस का त्वरण ज्ञात कीजिए। (3)
अथवा
एक वस्तु 16 मीटर की दूरी 4 सेकंड में तय करती है तथा पुनः 16 मीटर की दूरी 2 सेकंड में तय करती है। वस्तु की औसत चाल क्या होगी?
- निम्नलिखित को रासायनिक एवं भौतिक परिवर्तनों में वर्गीकृत कीजिए – (4)
i. पेड़ों का काटना
ii. मक्खन का बर्तन में पिघलना
iii. अलमारी में जंग लगना
iv. जल का उबलकर वाष्प बनना
v. फलों से सलाद बनाना
vi. लकड़ी और कागज का जलना
अथवा
कोलॉइड के चार गुणधर्म लिखिए।
- पादप कोशिका का नामांकित चित्र बनाइए। (4)
अथवा
जंतु कोशिका का नामांकित चित्र बनाइए।
- जब कोई गतिशील बस अचानक रुकती है तो आप आगे की ओर झुक जाते हैं और जब विरामावस्था से गतिशील होती है तो पीछे की ओर हो जाते हैं, क्यों? (4)
अथवा
हम एक लकड़ी के बक्से को 200N बल लगाकर उसे नियत वेग से फर्श पर धकेलते हैं। बक्से पर लगने वाला घर्षण बल क्या होगा?

Pepar cahiye vigyan ka 2026-27 ka 9th ka
Ncgkldoudjoidlcksfo