Skip to content

Class 10th Hindi Half Yearly Question Paper 2026-27 Pdf Download / कक्षा 10 हिन्दी का अर्धवार्षिक पेपर 2026-27 / class 10 Hindi ardhvaarshik paper 2026-27

Share this post

आज हम यहां पर अर्धवार्षिक परीक्षा 2026 27 कक्षा 10 विषय हिंदी के पेपर को देखने वाले हैं यहाँ आपको कक्षा 10वीं विषय हिंदी अर्धवार्षिक परीक्षा 2026-27 के पेपर को दिखाया गया है जो कि Class 10th Hindi Half Yearly Question Paper 2026-27 Pdf Download आप यहां से प्राप्त कर सकते हो यह आपको Class 10th Hindi Ardhvaarshik Pariksha 2026-27 के लिए बहुत उपयोगी होगा

अर्धवार्षिक परीक्षा 2026-27

कक्षा – 10

विषय – हिन्दी

पूर्णांक – 75 ———————————————————————————————————————–समय – 3 घंटा


निर्देश :-

i. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
ii. प्रत्येक प्रश्न के लिए आवंटित अंक उसके सम्मुख अंकित हैं।
iii. प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक 30 वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। प्रत्येक उप-प्रश्न पर 1 अंक निर्धारित है।
iv. प्रश्न क्रमांक 6 से 17 तक कुल 12 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 2 अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा लगभग 30 शब्द है।
v. प्रश्न क्रमांक 18 से 20 तक कुल 3 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 3 अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा लगभग 75 शब्द है।
vi. प्रश्न क्रमांक 21 से 23 तक कुल 3 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 4 अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा लगभग 120 शब्द है।
vii. प्रश्न क्रमांक 6 से 23 तक सभी प्रश्नों के आंतरिक विकल्प दिए गए हैं।


  1. सही विकल्प का चयन कर लिखिए – (1×6=6)

i. छायावाद के आधार स्तम्भ कवि नहीं हैं –
(अ) निराला (ब) जयशंकर प्रसाद (स) महादेवी वर्मा (द) सूरदास

ii. ‘नंद रंद’ शब्द का प्रयोग किया गया है –
(अ) उद्धव के लिए (ब) गोपियों के लिए (स) कृष्ण के लिए (द) सूरदास के लिए

iii. “रमणीयार्थ प्रतिपादकः शब्दः काव्यम्” परिभाषा है –
(अ) आचार्य विश्वनाथ की (ब) आचार्य जगन्नाथ की (स) भरतमुनि की (द) मम्मट की

iv. ‘नेताजी का चश्मा’ कहानी का मूलभाव है –
(अ) शिक्षा का विकास (ब) समाज-सुधार (स) देशभक्ति की भावना (द) मूर्तिकला का विकास

v. क्रिया विशेषण में विशेषता बताई जाती है –
(अ) क्रिया की (ब) सर्वनाम की (स) काल की (द) संज्ञा की

vi. भोलानाथ और उसके साथी अपने घरौंदे के किवाड़ बनाते थे –
(अ) पेड़ के पत्तों से (ब) बैलगाड़ी की लकड़ी से (स) कागज से (द) दियासलाई की पेटियों से


  1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कर लिखिए – (1×6=6)

i. __________ कविता फागुन की मादकता को प्रकट कर रही है।
(उत्साह / फसल / अट नहीं रही)

ii. जहाँ एक शब्द का समान अर्थ में एक से अधिक बार क्रमशः प्रयोग होता है वहाँ __________ अलंकार होता है।
(दृष्टांत / पुनरुक्तिप्रकाश / मानवीकरण)

iii. जिन छंदों की रचना मात्राओं की गणना के आधार पर होती है, उन्हें __________ छंद कहते हैं।
(वर्णिक / मात्रिक / सवैया)

iv. शहनाई बजाने के लिए __________ का प्रयोग होता है।
(लकड़ी / री / बाँस)

v. जिन वाक्यों में कार्य के होने में संदेह अथवा संभावना का बोध हो, उन्हें __________ वाक्य कहते हैं।
(संदेहवाचक / इच्छावाचक / विस्मयादिबोधक)

vi. कवि ‘लॉन्ग स्टॉक’ में __________ फिल्म की शूटिंग हुई थी।
(उपकार / गोल्ड / बॉर्डर)


  1. निम्नलिखित कथनों के समक्ष सत्य या असत्य लिखिए – (1×6=6)

i. गोपियाँ कृष्ण द्वारा चुराए गए अपने मन को वापस माँग रही हैं।

ii. जहाँ किसी वस्तु या विषय का वर्णन बढ़ा-चढ़ाकर किया जाए वहाँ ‘अन्योक्ति अलंकार’ होता है।

iii. लखनऊ को नवाबों का शहर कहा जाता है।

iv. एक अंक वाली रचना एकांकी कहलाती है।

v. वाच्य के चार प्रकार हैं।

vi. हिरोशिमा चीन में है।


  1. सही जोड़ी का मिलान कर लिखिए – (1×6=6)

स्तम्भ (अ) स्तम्भ (ब)

i. आधुनिक कबीर (क) जो उपजी सो भई हमारी
ii. चौपाई (ख) दोहरा लाभ
iii. आवृत (ग) तीन
iv. संधि के प्रकार (घ) नागार्जुन
v. आम के आम गुठलियों के दाम (ङ) सममात्रिक छंद
vi. ऊँच नीच में बई कियारी (च) खुला हुआ
(छ) अर्द्धसममात्रिक छंद
(ज) ढका हुआ


  1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में लिखिए – (1×6=6)

i. राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद ‘रामचरितमानस’ के किस कांड से लिया गया है?

ii. रस किसे कहते हैं?

iii. मन्नू भंडारी के पिता रसोई को क्या कहते थे?

iv. वीर रस की कविताओं में कौन-सा शब्द गुण होता है?

v. ‘रहस्यमयी तारों भरी रात’ लेखिका मधु कांकरिया के मन में क्या जगा रही थी?

vi. लेखक अज्ञेय ने ‘हिरोशिमा’ कविता कहाँ बैठकर लिखी थी?


  1. प्रगतिवाद की कोई दो विशेषताएँ / प्रवृत्तियाँ लिखिए। (2)

अथवा

नई कविता की कोई दो विशेषताएँ / प्रवृत्तियाँ लिखिए।


  1. तुलसीदास अथवा सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ की काव्यगत विशेषताएँ निम्नलिखित बिन्दुओं के आधार पर लिखिए – (2)

i. दो रचनाएँ
ii. भावपक्ष – कलापक्ष


  1. गोपियों के अनुसार राजा का धर्म क्या होना चाहिए? (2)

अथवा

लक्ष्मण ने वीर योद्धा की क्या-क्या विशेषताएँ बताई हैं? कोई दो विशेषताएँ लिखिए।


  1. स्मृति को ‘पाथेय’ बनाने से कवि जयशंकर प्रसाद का क्या आशय है? (2)

अथवा

कवि नागार्जुन के अनुसार फसल क्या है?


  1. काव्य किसे कहते हैं? काव्य के भेदों के नाम लिखिए। (2)

अथवा

अद्भुत रस का स्थायीभाव एवं एक उदाहरण लिखिए।


  1. अन्योक्ति अलंकार की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए। (2)

अथवा

दोहा छंद की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।


  1. रेखाचित्र किसे कहते हैं? कोई एक रेखाचित्र का नाम उसके रचनाकार के साथ लिखिए। (2)

अथवा

नाटक और एकांकी में कोई दो अंतर लिखिए।


  1. रामवृक्ष बेनीपुरी अथवा यतीन्द्र मिश्र की साहित्यिक विशेषताएँ निम्नलिखित बिन्दुओं के आधार पर लिखिए – (2)

i. दो रचनाएँ
ii. भाषा-शैली


  1. बालगोबिन भगत की पुत्रवधू उन्हें अकेला क्यों नहीं छोड़ना चाहती थी? (2)

अथवा

लेखक यशपाल को नवाब साहब के किन हाव-भावों से महसूस हुआ कि वे उनसे बातचीत करने के लिए तनिक भी उत्सुक नहीं हैं?


  1. लेखिका मन्नू भंडारी के व्यक्तित्व पर किन-किन व्यक्तियों का किस रूप में प्रभाव पड़ा? (2)

अथवा

सुषिर वाद्यों से क्या अभिप्राय है? शहनाई को ‘सुषिर-वाद्य’ में शाह की उपाधि क्यों दी गई है?


  1. निम्नलिखित वाक्यांशों के लिए एक शब्द लिखिए – (2)

i. पूरब की ओर बहने वाली हवा
ii. सबसे आगे रहने वाला

अथवा

निम्नलिखित मुहावरों का अर्थ लिखते हुए वाक्य में प्रयोग कीजिए –

i. एक और एक ग्यारह होना
ii. ईंट की ईंट होना


  1. ‘माता का अंचल’ पाठ में बालक का वास्तविक नाम क्या था? उसका नाम भोलानाथ कैसे पड़ा? (2)

अथवा

गंतोक को ‘मेहनतकश बादशाहों का शहर’ क्यों कहा जाता है?


  1. निम्नलिखित काव्यांश का संदर्भ-प्रसंग सहित भावार्थ लिखिए – (3)

ऊधौ, तुम हौं अति बड़भागी।
अपरस रहत सनेह तगा तैं, नाहिन मन अनुरागी।
पुरइनि पात रहत जल भीतर, ता रस देह न दागी।
ज्यौं जल माँह तेल की गागरि, बूँद न ताकौं लागी।
प्रीति नदी मैं पाँऊ न बोरयो, दृष्टि न रूप परागी।
सूरदास अबला हम भीरी, गुरु चोटी ज्यौं पागी।।

अथवा

मधुप गुन-गुना कर कह जाता कौन कहानी यह अपनी,
मुरझाकर गिर रही पत्तियाँ देखो कितनी आज घनी।
इस गंभीर अनंत-नीलिमा में असंख्य जीवन-इतिहास,
यह लो, करते ही रहते हैं अपना व्यंग्य-मलिन उपहास।


  1. निम्नलिखित गद्यांश की संदर्भ-प्रसंग सहित व्याख्या लिखिए – (3)

बार-बार सोचते, क्या होगा उस कौम का जो अपने देश की खातिर घर-गृहस्थी-जवानी-जिंदगी सब कुछ होम देने वालों पर भी हँसती है और अपने लिए बिकने के मौके ढूँढती है। दुःखी हो गए। पन्द्रह दिन बाद फिर उसी कस्बे से गुजरे। कस्बे में घुसने से पहले ही खयाल आया कि कस्बे की हृदयस्थली में सुभाष की प्रतिमा अवश्य ही प्रतिष्ठापित होगी, लेकिन सुभाष की आँखों पर चश्मा नहीं होगा।

अथवा

नवाब साहब ने सतृष्ण आँखों से नमक-मिर्च के संयोग से चमकती खीरे की फाँकों की ओर देखा। खिड़की के बाहर देखकर दीर्घ निःश्वास लिया। खीरे की एक फाँक उठाकर होंठों तक ले गए। फाँक को सूँघा। स्वाद के आनंद में पलकें मुँद गईं। मुँह में भर आए पानी का घूँट गले से उतर गया। तब नवाब साहब ने फाँक को खिड़की से बाहर फेंक दिया। नवाब साहब खीरे की फाँकों को नाक के पास ले जाकर, वासना से रसास्वादन कर खिड़की के बाहर फेंकते गए।


  1. ‘पुस्तक हमारी प्रथम मित्र’ विषय पर अनुच्छेद लिखिए। (3)

अथवा

वार्षिकोत्सव की तैयारी को लेकर दो मित्रों के मध्य संवाद लिखिए।


  1. निम्नलिखित अपठित काव्यांश अथवा गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए – (4)

काव्यांश

अंबर बने सुखों की चादर, धरती बने बिछौना।
मिट्टी से सोना उपजाओं, इस मिट्टी से सोना।
यह मिट्टी जगती की जननी, इसको करो प्रणाम।
कर्मयोग के साधक बनना, ही सेवा का काम।
हाली उठा हाथ से हल को, बीज प्रेम के बोना।
चना, मटर, ज्वार, बाजरा और गेहूँ की बाली।
मिट्टी से सोना बन जाती, भर-भर देती थाली।
दूध-दही पी-पी मुस्काए, मेरा श्याम सलौना।

प्रश्न –

i. अंबर किसकी चादर बना है?

ii. श्याम सलौना क्या-क्या पीकर मुस्कुराता है?

iii. उपर्युक्त पद्यांश का भावार्थ लिखिए।

अथवा

गद्यांश

मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है। समाज में उसके मित्र भी होते हैं, शत्रु भी, परिचित भी, अपरिचित भी। जहाँ तक शत्रुओं, परिचितों और अपरिचितों का प्रश्न है, उन्हें पहचानना बहुत कठिन नहीं होता, किंतु मित्रों को पहचानना कठिन होता है। मुख्यतः सच्चे मित्रों को पहचानना बहुत कठिन होता है। यह प्रायः देखा गया है कि एक ओर तो बहुत से लोग अपने-अपने स्वार्थवश सम्पन्न, सुखी और बड़े आदमियों के मित्र बन जाते हैं या ज्यादा सही यह होगा कि वे दिखाना चाहते हैं कि वे मित्र हैं। इसके विपरीत जहाँ तक गरीब, निर्धन और दुःखी लोगों का प्रश्न है, मित्र बनाना तो दूर रहा, लोग उनकी छाया से भी दूर भागते हैं। इसीलिए कोई व्यक्ति हमारा वास्तविक मित्र है या नहीं, इस बात का पता हमें तब तक नहीं लग सकता जब तक हम किसी विपत्ति में न हों। विपत्ति में नकली मित्र तो साथ छोड़ देते हैं और जो मित्र साथ नहीं छोड़ते, वास्तविक मित्र वे ही होते हैं।

प्रश्न –

i. समाज में किसको पहचानना कठिन है?

ii. सच्चे मित्र की पहचान कब होती है?

iii. उपर्युक्त गद्यांश का सारांश लिखिए।


  1. परीक्षा काल में ध्वनि विस्तारक यंत्र पर रोक लगाने हेतु अपने जिले के जिलाधीश को प्रार्थना-पत्र लिखिए। (4)

अथवा

वाद-विवाद प्रतियोगिता में मित्र के प्रथम आने पर उसे एक बधाई-पत्र लिखिए।


  1. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर रूपरेखा सहित सारगर्भित निबंध लिखिए – (4)

i. मेरी पसंद का बाल साहित्य
ii. विद्यार्थी जीवन में अनुशासन का महत्त्व
iii. शहर में हुए चुनाव का एक दृश्य
iv. मेरी स्मरणीय यात्रा
v. जल ही जीवन है।


Class 10th Hindi Half Yearly Question Paper 202-27

Class 10th English Half Yearly Question Paper 2026-27

Class 10th Sanskrit Half Yearly Question Paper 2026-27

Class 10th Science Half Yearly Question Paper 2026-27

Class 10th Social Science Half Yearly Question Paper 2026-27

Class 10th Maths Half Yearly Question Paper 2026-27


Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *