Skip to content

Class 10th Social Science Half Yearly Question Paper 2026-27 | Class 10 Samajik Vigyan Ardhvaarshik Paper 2026-27 / कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान अर्धवार्षिक पेपर 2026-27

Share this post

अर्धवार्षिक परीक्षा 2026-27

कक्षा-10वीं
विषय-सामाजिक विज्ञान


समय-3 घंटे        —————————————————————————————–  पूर्णांक-75

निर्देश :-

  1. प्रश्न क्र. 1 से 5 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न हेतु 6 अंक निर्धारित हैं।
  2. प्रश्न क्र. 6 से 23 तक प्रश्नों में आंतरिक विकल्प दिए गए हैं।
  3. प्रश्न क्र. 6 से 17 तक अतिलघु उत्तरीय प्रश्न हैं। प्रत्येक के 2 अंक निर्धारित हैं। सीमा 30 शब्द।
  4. प्रश्न क्र. 18 से 20 तक लघु उत्तरीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के 3 अंक निर्धारित हैं। सीमा 75 शब्द।
  5. प्रश्न क्र. 21 से 23 तक विश्लेषणात्मक प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के 4 अंक निर्धारित हैं। सीमा 120 शब्द।
  6. प्रश्न क्र. 23 मानचित्र आधारित प्रश्न है।

प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए। (1×6=6)

(1) किस राज्य ने संयुक्त वन प्रबंधन का पहला प्रस्ताव पास किया—
(अ) बिहार  (ब) महाराष्ट्र  (स) ओडिशा  (द) छत्तीसगढ़

(2) फ्रांस में किसकी छवि सिक्कों और डाक टिकटों पर अंकित की गई—
(अ) गौरीबाल्डी  (ब) किंग विक्टर  (स) मैरिआन  (द) जर्मनिया

(3) निम्नलिखित में से किस देश में यूरोपीय संघ का मुख्यालय स्थित है?
(अ) बेल्जियम  (ब) फ्रांस  (स) जर्मनी  (द) हॉलैंड

(4) मानव विकास में भारत में किस राज्य की स्थिति बेहतर है—
(अ) मध्यप्रदेश  (ब) उत्तर प्रदेश  (स) बिहार  (द) केरल

(5) मध्यप्रदेश में स्थानांतरित कृषि को निम्न में से किस नाम से जाना जाता है—
(अ) पामलू  (ब) दहिया  (स) कोमान  (द) कुमारी

(6) किस स्थान पर महात्मा गाँधी द्वारा आयोजित नमक मार्च समाप्त हुआ—
(अ) सूरत  (ब) साबरमती  (स) बम्बई  (द) दांडी


प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए। (1×6=6)

(1) प्रसिद्ध पुस्तक हिन्द स्वराज के लेखक …………….. थे।

(2) अपने समय की सबसे बड़ी कृत्रिम झीलों में से एक …………….. 11वीं शताब्दी में बनाई गई।

(3) श्रीलंका में …………….. प्रतिशत लोग तमिल भाषा बोलते हैं।

(4) नगर निगम को प्रमुख …………….. कहलाता है।

(5) बैंकों में जमा धन पर खाता धारक को …………….. भी मिलता है।

(6) …………….. क्षेत्रक में श्रमिक वस्तुओं का उत्पादन नहीं करते हैं।


प्रश्न 3. सही जोड़ियाँ बनाकर लिखिए। (1×6=6)

कॉलम ‘अ’ कॉलम ‘ब’

(1) रिहंद (क) न्यायालय
(2) स्टेपलर (ख) केरल
(3) संविधान की व्याख्या (ग) 2009
(4) शिशु मृत्यु दर सबसे कम (घ) 1982
(5) श्रीलंका में गृहयुद्ध का अंत (ङ) सोन नदी
(6) नाबार्ड की स्थापना की गई (च) रेशों के हिसाब से उन छाँटना


प्रश्न 4. सत्य / असत्य लिखिए। (1×6=6)

(1) भारत का 70 प्रतिशत धरातलीय जल क्षेत्र प्रदूषित है।

(2) 1861 में इमैनुएल द्वितीय को एकीकृत इटली का राजा घोषित किया गया।

(3) औद्योगीकरण के बाद ब्रिटेन में कपास का उत्पादन घटने लगा था।

(4) संविधान द्वारा 22 भाषाओं को आठवीं अनुसूची में रखा गया है।

(5) एक बहुराष्ट्रीय कम्पनी वह है जो केवल अपने राष्ट्र के लिए उत्पादन करती है।

(6) सार्वजनिक क्षेत्र में लोक कल्याण की भावना नहीं होती है।


प्रश्न 5. एक वाक्य में उत्तर लिखिए। (1×6=6)

(1) पूरे देश के लिए बनने वाली एक सामान्य सरकार को क्या कहा जाता है?

(2) पोखरण, जहाँ भारत ने अपने परमाणु परीक्षण किए, किस राज्य में स्थित है?

(3) नए युग का पहला प्रतीक किस उद्योग को कहा जाता है?

(4) स्वराज पार्टी का गठन किसने किया था?

(5) भाखड़ा नांगल परियोजना किन नदियों के बेसिन पर है?

(6) गुजरात का सबसे महत्वपूर्ण तेल क्षेत्र कौन सा है?


प्रश्न 6. सतत पोषणीय विकास से क्या आशय है? (2)

अथवा

मृदा संरक्षण से आप क्या समझते हो?


प्रश्न 7. मरुस्थलीय मृदा की कोई दो विशेषताएँ लिखिए। (2)

अथवा

तीन राज्यों के नाम बताइए जहाँ काली मृदा पाई जाती है? इस पर मुख्य रूप से कौनसी फसल उगाई जाती है?


प्रश्न 8. वागार क्या है? (2)

अथवा

शुद्ध (निवल) बोया क्षेत्र किसे कहते हैं?


प्रश्न 9. जैव और अजैव संसाधन क्या होते हैं? कुछ उदाहरण दीजिए। (2)

अथवा

विकास के स्तर के आधार पर संसाधनों के प्रकार लिखिए।


प्रश्न 10. भारतीय कृषि की दो समस्याएँ लिखिए। (2)

अथवा

भारत की प्रमुख खाद्यान्न फसलों के नाम लिखिए।


प्रश्न 11. खरीफ और रबी फसलों में कोई अंतर बताइए। (2)

अथवा

नकद व व्यापारिक फसलों से क्या आशय है?


प्रश्न 12. प्रथम विश्वयुद्ध में सहयोगी (मित्र) राष्ट्र कौन से थे? (2)

अथवा

विनिमय दर का अर्थ बताइए।


प्रश्न 13. अफ्रीका में 1980 के दशक में कौनसी बीमारी तेजी से फैली? (2)

अथवा

“कानून ला” क्या था?


प्रश्न 14. गुमाश्ता कौन थे? (2)

अथवा

प्राच्य शब्द का अर्थ बताइए।


प्रश्न 15. लेबल से क्या तात्पर्य है? (2)

अथवा

इंग्लैंड के सबसे फलते-फूलते दो उद्योग कौन-कौन से थे?


प्रश्न 16. अर्थव्यवस्था के प्राथमिक क्षेत्र को उदाहरण सहित लिखिए। (2)

अथवा

प्रच्छन्न बेरोजगारी को उदाहरण सहित लिखिए।


प्रश्न 17. वैश्वीकरण से क्या तात्पर्य है? (2)

अथवा

विदेशी व्यापार क्या है?


प्रश्न 18. भारत में वन विनाश के कोई तीन कारण लिखिए। (3)

अथवा

राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभयारण्य में कोई तीन अन्तर लिखिए।


प्रश्न 19. ग्राम पंचायत के कार्यों का वर्णन कीजिए। (3)

अथवा

संघात्मक शासन व्यवस्था की तीन विशेषताएँ लिखिए।


प्रश्न 20. स्वयं सहायता समूह के तीन कार्य लिखिए। (3)

अथवा

मुद्रा के तीन कार्य लिखिए।


प्रश्न 21. गाँधीजी ने असहयोग आन्दोलन को वापस लेने का फैसला क्यों लिया? (4)

अथवा

भारत में राष्ट्रवाद की भावना पनपने में किन-किन कारकों का योगदान था?


प्रश्न 22. राजनीतिक दलों की कोई चार विशेषताएँ लिखिए। (4)

अथवा

राजनीतिक दलों की संख्या के आधार पर राजनीतिक दलों के प्रकार लिखिए।


प्रश्न 23. भारत के सीमाकार के मानचित्र में निम्नलिखित को दर्शाइए— (4)

(1) खम्भात की खाड़ी
(2) गंगा नदी
(3) लक्षद्वीप
(4) राष्ट्रीय उद्यान

अथवा

भारत के सीमाकार के मानचित्र में निम्नलिखित को दर्शाइए—

(1) हीराकुंड बाँध
(2) विशाखा पत्तनम्
(3) इन्दौर
(4) सुन्दरवन का डेल्टा


Class 10th Hindi Half Yearly Question Paper 202-27

Class 10th English Half Yearly Question Paper 2026-27

Class 10th Sanskrit Half Yearly Question Paper 2026-27

Class 10th Science Half Yearly Question Paper 2026-27

Class 10th Social Science Half Yearly Question Paper 2026-27

Class 10th Maths Half Yearly Question Paper 2026-27


Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *