Skip to content

class 9th Hindi half yearly question paper 2026-27 Pdf Download / class 9th Hindi ardhvaarshik paper 2026-27 / कक्षा 9 हिंदी अर्धवार्षिक पेपर 2026-27

Share this post


कक्षा 9वीं हिंदी अर्धवार्षिक परीक्षा 2026-27 की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए यह प्रश्नपत्र उपयोगी है। नीचे कक्षा 9 हिंदी अर्धवार्षिक परीक्षा 2026-27 का पूरा प्रश्नपत्र दिया गया है। विद्यार्थी Class 9th hindi Ardhvarshik Question Paper 2026-27 इसे परीक्षा की तैयारी के लिए हल करें और Class 9th Hindi Half Yearly Question Paper 2026-27 अपनी तैयारी का आकलन करें।

अर्धवार्षिक परीक्षा 2026-27

कक्षा – 9
विषय – हिंदी
समय – 3 घंटे————————————————————————————————————————- पूर्णांक – 75


निर्देश :-

i. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
ii. प्रत्येक प्रश्न के लिए आवंटित अंक उसके सम्मुख अंकित हैं।
iii. प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक 30 वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। प्रत्येक उप-प्रश्न पर 1 अंक निर्धारित हैं।
iv. प्रश्न क्रमांक 6 से 17 तक कुल 12 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 2 अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा लगभग 30 शब्द है।
v. प्रश्न क्रमांक 18 से 20 तक कुल 3 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 3 अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा लगभग 75 शब्द है।
vi. प्रश्न क्रमांक 21 से 23 तक कुल 3 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 4 अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा लगभग 120 शब्द है।
vii. प्रश्न क्रमांक 6 से 23 तक सभी प्रश्नों के आंतरिक विकल्प दिए गए हैं।


  1. सही विकल्प को चुनकर लिखिए – (1×6=6)

i. हिन्दी पद्य साहित्य का तीसरा काल है –

(अ) भक्तिकाल (ब) रीतिकाल (स) वीरगाथा काल (द) आधुनिक काल

ii. कबीरदास की एक रचना है –

(अ) साकेत (ब) कवितावली (स) कामायनी (द) बीजक

iii. रस के अंग हैं –

(अ) दो (ब) तीन (स) चार (द) छः

iv. कांजी हौस में हाजिरी लेने आया था –

(अ) चौकीदार (ब) गया (स) झूरी (द) छोटी बच्ची

v. किस समास में दोनों पद प्रधान होते हैं?

(अ) द्विगु समास में (ब) तत्पुरुष समास में (स) द्वन्द्व समास में (द) अव्ययीभाव समास में

vi. ‘इस जल प्रलय में’ पाठ की विधा है –

(अ) कहानी (ब) रिपोर्ताज (स) उपन्यास (द) नाटक


  1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कर लिखिए – (1×6=6)

i. नानी के मन में ———- की आजादी के प्रति जुनून था। (देश/स्वयं/घर)

ii. वर्णिक छंद में ———- की गणना होती है। (मात्राओं/शब्दों/वर्णों)

iii. उपमेय में उपमान का आरोप ———- अलंकार में होता है। (रूपक/यमक/उत्प्रेक्षा)

iv. तिब्बती लोग टोंटीदार बर्तन को ———- कहते हैं। (केतली/खोंटी/तिंड्री)

v. वे शब्दांश जो शब्द बनाते समय अंत में लगते हैं ———- कहलाते हैं। (उपसर्ग/प्रत्यय/तत्सम)

vi. खुलेगी साँकल बंद ———- की। (घर/खिड़की/द्वार)


  1. निम्नलिखित कथनों के समक्ष सत्य या असत्य लिखिए – (1×6=6)

i. एकांकी में तीन अंक होते हैं।

ii. ‘खाना’ एक क्रिया शब्द है।

iii. जाबिर हुसैन का जन्म बिहार में हुआ था।

iv. रामचरितमानस एक खंडकाव्य है।

v. माखनलाल चतुर्वेदी की रचना ‘साहित्य के देवता’ है।

vi. रामस्वरूप दकियानूसी ख्यालातों के थे।


  1. सही जोड़ी का मिलान कर लिखिए – (1×6=6)

स्तम्भ (अ) स्तम्भ (ब)

i. ग्रामश्री (क) मित्र
ii. तीन वर्णों का समूह (ख) स्वर सन्धि
iii. मनोरथ (ग) फणीश्वर नाथ रेणु
iv. संस्कृति तथा शिक्षा (घ) विसर्ग संधि
v. शत्रु का विलोम (ङ) श्यामाचरण दुबे
vi. इस जल प्रलय में (च) गण
(छ) सुमित्रानंदन पन्त
(ज) दुश्मन


  1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में लिखिए – (1×6=6)

i. लोक में प्रचलित उक्ति क्या कहलाती है?

ii. लेखिका मृदुला गर्ग के नाना पढ़ाई करने कहाँ गए थे?

iii. हिन्दी का उपन्यास सम्राट किसे कहते हैं?

iv. रस युक्त वाक्य क्या कहलाता है?

v. ज्ञान की तुलना किससे की गई है?

vi. साक्ष्य पत्रिका के विशेषांक का क्या नाम है?


  1. नई कविता की कोई – दो प्रमुख विशेषताएँ लिखिए। (2)

अथवा

रीतिकाल के दो कवियों के नाम एवं प्रत्येक की एक-एक रचना का नाम लिखिए।

  1. रसखान अथवा सुमित्रानंदन पन्त के भाव सौंदर्य की कोई – दो विशेषताएँ लिखिए। (2)
  2. मानसरोवर से कवि कबीरदास का क्या आशय है? (2)

अथवा

कवि पन्त ने गाँव को ‘हरता जन मन’ क्यों कहा है? लिखिए।

  1. कवि माखनलाल चतुर्वेदी ने हथकड़ियों को गहना क्यों कहा है? लिखिए। (2)

अथवा

कवयित्री ललद्यद का ‘घर जाने की चाह’ से क्या तात्पर्य है?

  1. रस के प्रकार एवं उनके स्थायी भाव लिखिए। (2)

अथवा

दोहा छंद की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।

  1. अनुप्रास अलंकार की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए। (2)

अथवा

महाकाव्य और खण्डकाव्य में कोई दो अंतर लिखिए।

  1. गद्य की कोई चार गौण विधाओं के नाम लिखिए। (2)

अथवा

यात्रावृत्तान्त से आप क्या समझते हैं? लिखिए।

  1. मुंशी प्रेमचन्द अथवा श्यामाचरण दुबे की भाषा-शैली की कोई – दो विशेषताएँ लिखिए। (2)
  2. हीरा-मोती बच्ची को बैलों के प्रति प्रेम क्यों उमड़ आया? लिखिए। (2)

अथवा

तिब्बत के लोग क्या लेकर घूमते थे? लिखिए।

  1. किस घटना ने सालिम अली के जीवन की दिशा को बदल दिया? लिखिए। (2)

अथवा

‘प्रेमचंद के फटे जूते’ पाठ के आधार पर प्रेमचंद के व्यक्तित्व की कोई दो विशेषताएँ लिखिए।

  1. निम्नलिखित मुहावरों का अर्थ लिखते हुए वाक्यों में प्रयोग कीजिए। (2)

i. अँगूठा दिखाना
ii. नौ दो ग्यारह होना

अथवा

मुहावरे और लोकोक्ति में कोई दो अंतर लिखिए।

  1. बाढ़ पीड़ित क्षेत्र में कौन-कौन सी बीमारी फैलने का खतरा होता है? (2)

अथवा

‘रीढ़ की हड्डी’ एकांकी में कितने प्रकार के खेलों की चर्चा की गई हैं? लिखिए।


  1. निम्नलिखित काव्यांश का संदर्भ-प्रसंग सहित भावार्थ लिखिए। (3)

प्रेमी ढूँढ़त फिरौं, प्रेमी मिले न कोइ।
प्रेमी को प्रेमी मिलै, सब विष अमृत होइ।।

अथवा

क्या गाती हो?
क्या लाती हो?
संदेशा किसका है?
कोकिल बोलो तो!


  1. निम्नलिखित गद्यांश की संदर्भ-प्रसंग सहित व्याख्या लिखिए। (3)

तिब्बत में यात्रियों के लिए बहुत सी तकलीफें भी हैं और कुछ आराम की बातें भी। वहाँ जाति-पाँति, छुआछूत का सवाल ही नहीं है और न औरतें परदा ही करती हैं। बहुत निम्नश्रेणी के भिखमंगों को लोग चोरी के डर से घर के भीतर नहीं आने देते; नहीं तो आप बिलकुल घर के भीतर चले जा सकते हैं।

अथवा

मुझे लगता है, तुम किसी सख्त चीज़ को ठोकर मारते रहे हो। कोई चीज़ जो परत-पर-परत सदियों से जम गई है, उसे शायद तुमने ठोकर मार-मारकर अपना जूता फाड़ लिया। कोई टीला जो रास्ते पर खड़ा हो गया था, उस पर तुमने अपना जूता आज़माया।


  1. ‘समय का सदुपयोग’ विषय पर एक अनुच्छेद लिखिए। (3)

अथवा

गणतंत्र दिवस की तैयारी के संबंध में दो मित्रों के मध्य संवाद लिखिए।


  1. निम्नलिखित अपठित काव्यांश / गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए। (4)

युवक नहीं जो देख संकटों को डर जाता।
यह चकोर ही नहीं कि जो अंगार न खाता।
बलिदानों का पंथ नहीं जिसने पहचाना।
कह देगा यह कौन कि वह भी है परवाना।
उष्ण रक्त की धार जवानी माँग रही है।
वीरोचित श्रृंगार जवानी माँग रही है।

प्रश्न –

i. उपर्युक्त काव्यांश का उपयुक्त शीर्षक लिखिए।

ii. बलिदान कौन देता है?

iii. उपर्युक्त काव्यांश का भावार्थ लिखिए।

अथवा

इस संसार में पृथ्वी, आकाश, चंद्रमा, सूर्य ये जो बड़े-बड़े चरखे हैं, इनको भी चलाने के लिए कोई एक है। जब तक वह इन्हें चला रहा है तब तक ये चल रहे हैं। उदाहरण स्वरूप इस चरखे को जब मैं चलाती हूँ, तो यह मेरे हिसाब से चलता है। यदि इसे चलाने के लिए कोई दूसरा बैठ जाए तो यह चरखा तभी ठीक प्रकार से चलेगा जब वह मेरे अनुसार या मेरा अनुकरण करके चलाए। यदि वह विपरीत ढंग को अपनाएगा तो यह चरखा नहीं चलेगा या टूट जाएगा। ठीक यही नियम प्रकृति रूपी चरखे के साथ भी है। परमात्मा ने जिस ढंग से इस प्रकृति का निर्माण किया है, हमें उसके नियमों का पालन करना चाहिए। प्रकृति के नियमों को तोड़ने पर यह प्रकृति जो हमारी सहचरी है, पालिका और पोषिका है, इसका स्वरूप विध्वंस व संहारकारी हो जाएगा। भूकम्प, अनावृष्टि, अतिवृष्टि, पर्यावरण संकट, जल संकट इत्यादि संकट स्वास्थ्य और जीवन अस्तित्व के संकट को जन्म देंगे।

प्रश्न –

i. उपर्युक्त गद्यांश का उचित शीर्षक लिखिए।

ii. प्रकृति के नियम तोड़ने से क्या होगा?

iii. उपर्युक्त गद्यांश का सारांश लिखिए।


  1. अपने प्राचार्य को शाला शुल्क से मुक्ति हेतु आवेदन पत्र लिखिए। (4)

अथवा

अर्द्धवार्षिक परीक्षा परिणाम की जानकारी देते हुए अपने पिता को पत्र लिखिए।


  1. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर रूपरेखा सहित सारगर्भित निबंध लिखिए। (4)

i. जल संरक्षण
ii. पर्यावरण प्रदूषण : कारण एवं निदान
iii. मेरी प्रिय पुस्तक
iv. आदर्श विद्यार्थी के गुण
v. जीवन में खेलों का महत्त्व



Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *