
अर्धवार्षिक परीक्षा 2026-27
कक्षा-9वीं
विषय-विज्ञान
समय-3 घंटे—————————————————————————————————————————- पूर्णांक-75
निर्देश-
- सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
- प्रश्न क्रमांक 6 से 23 तक आंतरिक विकल्प दिए गए हैं।
- प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक 30 वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। प्रत्येक वस्तुनिष्ठ प्रश्न पर 01 अंक आवंटित है।
- प्रश्न क्रमांक 6 से 17 तक प्रत्येक प्रश्न पर 02 अंक आवंटित है। प्रत्येक का उत्तर लगभग 30 शब्दों में लिखिए।
- प्रश्न क्रमांक 18 से 20 तक प्रत्येक प्रश्न पर 03 अंक आवंटित है। प्रत्येक का उत्तर लगभग 75 शब्दों में लिखिए।
- प्रश्न क्रमांक 20 से 23 तक प्रत्येक प्रश्न पर 04 अंक आवंटित है। प्रत्येक का उत्तर लगभग 120 शब्दों में लिखिए।
- सही विकल्प का चयन कीजिए- (1×6=6)
(i) वायु एक मिश्रण है-
(अ) गैस में गैस का
(ब) गैस में द्रव का
(स) द्रव का गैस में
(द) द्रव का हवा में
(ii) रक्त है-
(अ) तरल संयोजी ऊतक
(ब) जटिल ऊतक
(स) एपिथीलियम ऊतक
(द) प्राणीभाजी ऊतक
(iii) तेज हवा के चलने से पेड़ के फल या पत्ते टूटकर गिर जाते हैं-
(अ) स्थैतिक जड़त्व के कारण
(ब) गति जड़त्व के कारण
(स) प्रतिक्रिया बल के कारण
(द) घर्षण बल के कारण
(iv) दो या दो से अधिक परमाणुओं का समूह कहलाता है-
(अ) तत्व
(ब) यौगिक
(स) आयन
(द) अणु
(v) किसी बल द्वारा किया गया कार्य हो सकता है-
(अ) धनात्मक
(ब) ऋणात्मक
(स) दोनों
(द) कोई नहीं
(vi) निम्नलिखित में से खरपतवार के उदाहरण हैं-
(अ) गोखरू
(ब) गाजर घास
(स) मोथा
(द) उपरोक्त सभी
- रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए- (1×6=6)
(i) मिल्क ऑफ मैग्नीशिया में परिक्षेपण माध्यम …………….. होता है।
(ii) वेग में परिवर्तन की दर …………….. कहलाती है।
(iii) किसी वस्तु को …………….. उसके जड़त्व की माप है।
(iv) केल्विन …………….. का मात्रक है।
(v) कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड का सूत्र …………….. होता है।
(vi) 1 kJ = …………….. J.
- सत्य/असत्य चुनिए- (1×6=6)
(i) निलंबन के कणों को फिल्टर पेपर से नहीं निकाला जा सकता है।
(ii) वेग का परिमाण सदिश राशि होता है।
(iii) गति की प्रथम नियम की परिभाषा जड़त्व का वर्णन करता है।
(iv) गैसीय अवस्था में कणों की गति अनियमित और अत्यधिक तीव्र होती है।
(v) कार्य करने की दर ऊर्जा कहलाती है।
(vi) फसल उत्पादन में सुधार संकरण द्वारा किया जा सकता है।
- सही जोड़ी बनाइए- (1×6=6)
स्तम्भ ‘अ’ स्तम्भ ‘ब’
(i) तन्यता (a) p = mv
(ii) पक्षियों में भोजन का परिवहन (b) ठोस CO₂
(iii) संवहन (c) धातु
(iv) शुष्क बर्फ (d) संवहन
(v) गतिज ऊर्जा (e) जाइलम
(vi) नीम की पत्तियाँ (f) 1/2 mv²
(g) जैव-नियंत्रण
- एक शब्द/वाक्य में उत्तर लिखिए- (1×6=6)
(i) मक्खन में परिक्षेपण अवस्था क्या होती है?
(ii) तरण का SI मानक लिखिए।
(iii) भोजन में वसा पचने के बाद अम्ल क्यों बन जाती है?
(iv) द्रव अवस्था में पाई जाने वाली धातु का नाम लिखिए।
(v) ऑक्सीजन की द्रव्यमान संख्या लिखिए।
(vi) जर्सी, रेडसिंधी एवं साहिवाल दूध उत्पादन करने वाले किस जंतु की नस्लें हैं?
- मिश्रण किसे कहते हैं? एक मिश्र धातु का नाम लिखिए। (2)
अथवा
उपधातु क्या होती है? एक उपधातु का नाम लिखिए।
- समपार्श्व विभाजन किसे कहते हैं? (2)
अथवा
अर्धसूत्री विभाजन किसे कहते हैं?
- समपरासारी विलयन किसे कहते हैं? (2)
अथवा
एंडोसाइटोसिस किसे कहते हैं?
- दैनिक जीवन से गति के दो उदाहरण देते हुए परिभाषित कीजिए। (2)
अथवा
आप किसी वस्तु के बारे में कब कहेंगे कि वह एक समान त्वरण से गति में है?
- तंत्रिका कोशिका की दो विशेषताएँ लिखिए। (2)
अथवा
अरेखित पेशी का नामांकित चित्र बनाइए।
- संतुलित बल किसे कहते हैं? (2)
अथवा
असंतुलित बल किसे कहते हैं?
- मुक्त पतन से क्या आशय है? (2)
अथवा
गुरुत्वीय त्वरण क्या है?
- गुरुत्वाकर्षण किसे कहते हैं? (2)
अथवा
कथनांक किसे कहते हैं?
- परमाणु द्रव्यमान को परिभाषित कीजिए। (2)
अथवा
परमाणु द्रव्यमान इकाई को परिभाषित कीजिए।
- संयोजकता किसे कहते हैं? (2)
अथवा
समस्थानिकों के दो अनुप्रयोग लिखिए।
- गतिज ऊर्जा ज्ञात करने हेतु सूत्र लिखिए। (2)
अथवा
स्थितिज ऊर्जा ज्ञात करने हेतु सूत्र लिखिए।
- फसल सुरक्षा संबंधी हेतु दो उपाय लिखिए। (2)
अथवा
मिश्रित फसल के दो लाभ लिखिए।
- दूरी एवं विस्थापन में तीन अंतर लिखिए। (3)
अथवा
चाल एवं वेग में तीन अंतर लिखिए।
- हृदय पेशी के तीन लक्षण बताइए। (3)
अथवा
रक्त के तीन कार्य लिखिए।
- डाल्टन के परमाणु सिद्धांत की तीन विशेषताओं को लिखिए। (3)
अथवा
बहु परमाणुक अणु क्या होते हैं? कोई दो उदाहरण दीजिए।
- कोशिकीय एवं यूकैरियोटिक कोशिका में चार अंतर लिखिए। (4)
अथवा
पादप कोशिका एवं जंतु कोशिका में चार अंतर लिखिए।
- सभी वस्तुओं पर लगने वाला गुरुत्वीय बल उनके द्रव्यमान के समानुपाती होता है फिर एक भारी वस्तु हल्की वस्तु के मुकाबले तेजी से क्यों नहीं गिरती? (4)
अथवा
क्या कारण है कि लोहे की एक छोटी सी कील पानी में डूब जाती है जबकि लोहे की ही बनी जहाज पानी में नहीं डूबता?
- इलेक्ट्रॉन, प्रोटॉन एवं न्यूट्रॉन के गुणों की तुलना चार बिंदुओं के आधार पर कीजिए। (4)
अथवा
सिलिकॉन और ऑक्सीजन का उदाहरण देते हुए संयोजकता की परिभाषा दीजिए।
Class 9th Hindi Half Yearly Question paper 2026-27
Class 9th English Half Yearly Question Paper 2026-27
Class 9th Sanskrit Half Yearly Question Paper 2026-27
Class 9th Science Half Yearly Question Paper 2026-27
Class 9th Social Science Half Yearly Question Paper 2026-27
Class 9th Maths Half Yearly Question Paper 2026-27
Pingback: class 9th Hindi half yearly question paper 2026-27 Pdf Download / class 9th Hindi ardhvaarshik paper 2026-27 / कक्षा 9 हिंदी अर्धवार्षिक पेपर 2026-27 – rajeshsir.co.in