अर्धवार्षिक परीक्षा 2026-27
कक्षा 11
विषय – राजनीति शास्त्र
समय – 3 घंटे————————————————————————————————————————–पूर्णांक – 80
निर्देश:
- सभी प्रश्न करना अनिवार्य है।
- प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं, जिनके लिए 1×32 अंक निर्धारित हैं।
- प्रश्न क्रमांक 6 से 15 तक प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है। शब्द सीमा 30 शब्द है।
- प्रश्न क्रमांक 16 से 19 तक प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का है। शब्द सीमा 75 शब्द है।
- प्रश्न क्रमांक 20 से 23 तक प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का है। शब्द सीमा 120 शब्द है।
प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए – 1×6=6
- संविधान सभा में महिला सदस्यों की संख्या थी –
(अ) 4 वर्ष
(ब) 5 वर्ष
(स) 6 वर्ष
(द) 7 वर्ष
- मुख्य निर्वाचन आयुक्त का कार्यकाल होता है –
(अ) 4 वर्ष
(ब) 5 वर्ष
(स) 6 वर्ष
(द) 7 वर्ष
- व्यवस्थापिका का कार्य है –
(अ) न्याय करना
(ब) कानून बनाना
(स) प्रशासन चलाना
(द) इनमें से कोई नहीं
- भारत का उच्चतम न्यायालय स्थित है –
(अ) मुंबई
(ब) दिल्ली
(स) लखनऊ
(द) कोलकाता
- ‘क्रांति’ शब्द की उत्पत्ति किस भाषा से हुई है –
(अ) लैटिन
(ब) फ्रांसीसी
(स) रोमन
(द) हिन्दी
- निम्नांकित में से संवैधानिक शासन प्रणाली की विशेषता नहीं है –
(अ) संविधान की सर्वोच्चता
(ब) शक्तियों का केन्द्रीकरण
(स) न्यायपालिका की सर्वोच्चता
(द) लिखित संविधान
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए – 1×7=7
- पंचायती राज व्यवस्था को सर्वप्रथम लागू करने वाला भारत का राज्य …………….. था।
- ‘Liberty’ शब्द की उत्पत्ति …………….. भाषा के शब्द से हुई है।
- समानता …………….. और अधिक महत्वपूर्ण है।
- सामाजिक न्याय की स्थापना हेतु …………….. अनुच्छेद द्वारा छुआछूत को अपराध घोषित किया गया है।
- मानवाधिकार दिवस प्रतिवर्ष …………….. को मनाया जाता है।
- नागरिकता …………….. प्रकार की होती है।
- राष्ट्रवाद के बारे में …………….. व्यापकता है।
प्रश्न 3. सही जोड़ी बनाकर लिखिए – 1×6=6
| (अ) | (ब) |
|---|---|
| 1. धार्मिक स्वतंत्रता | (अ) 25 वर्ष |
| 2. कैबिनेट मिशन योजना | (ब) अनुच्छेद 25 से 28 |
| 3. लोकसभा की सदस्यता हेतु आयु | (स) पंजाब |
| 4. संघ सूची में शासन चलाने वाला राज्य | (द) भारतीय संविधान का निर्माण |
| 5. संघ सूची के विषय | (इ) 33 प्रतिशत |
| 6. पंचायती राज में महिलाओं के आरक्षण | (फ) 97 |
प्रश्न 4. सत्य / असत्य लिखिए – 1×6=6
- राजनीति विज्ञान राज्य एवं सरकार दोनों का अध्ययन करता है।
- कार्ल मार्क्स की राज्य से संबंधित महत्वपूर्ण पुस्तक ‘दास कैपिटल’ में उनके सिद्धान्तों की व्यवस्था की।
- प्राकृतिक समानता जन्म से प्राप्त होती है।
- 42वें संविधान संशोधन द्वारा भारतीय संविधान में मूल कर्तव्यों की व्यवस्था की गई है।
- कर का भुगतान पर व्यक्ति को नागरिकता से वंचित किया जा सकता है।
- एक जगह को छोड़कर दूसरी जगह में जाकर बसना विस्थापन कहलाता है।
प्रश्न 5. एक वाक्य में उत्तर दीजिए – 1×7=7
- संविधान सभा में कितने सदस्य थे?
- भारत की केन्द्रीय व्यवस्थापिका को क्या कहा जाता है?
- भारत की पहली महिला राष्ट्रपति का नाम लिखिए।
- फ्रांसीसी क्रांति का नारा क्या था?
- एक ही भू-भाग के अंदर रहने वाले लोगों में कैसी भावना विद्यमान होती है?
- मुख्यमंत्री की अपना राज्यपाल कौन नियुक्त करता है?
- शासन का वह अंग जो कानूनों को लागू करता है?
प्रश्न 6. संविधान से आप क्या समझते हैं? 2
अथवा
राष्ट्रपति के चुनाव किस पद्धति द्वारा होता है?
प्रश्न 7. सामाजिक भेदभाव क्या समझते हैं? 2
अथवा
भारतीय निर्वाचन प्रणाली की कोई तीन दोष लिखिए।
प्रश्न 8. वर्तमान में राज्यसभा के सदस्यों की संख्या कितनी है? 2
अथवा
पंचायती राज व्यवस्था के विभिन्न स्तरों के नाम लिखिए।
प्रश्न 9. संघात्मक शासन व्यवस्था वाले 4 देशों के नाम लिखिए। 2
अथवा
संघात्मक शासन की कोई 2 विशेषताएँ लिखिए।
प्रश्न 10. स्थानीय स्वशासन की आवश्यकता क्यों होती है? 2
अथवा
राजनीतिक सिद्धान्त की कोई एक परिभाषा लिखिए।
प्रश्न 11. धार्मिक स्वतंत्रता का अर्थ लिखिए। 2
अथवा
उच्चतम न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट) के अन्य न्यायाधीशों की नियुक्ति किस प्रकार होती है?
प्रश्न 12. कानूनी समानता क्या है? 2
अथवा
आर्थिक समानता के बारे में समझाइए।
प्रश्न 13. सामाजिक न्याय का अर्थ लिखिए। 2
अथवा
लोकसभा क्षेत्रफल पर किन-किन तरीकों से नियंत्रण करती है?
प्रश्न 14. नागरिकों का क्या दायित्व है? 2
अथवा
‘राष्ट्र’ और ‘राज्य’ में क्या अन्तर है, स्पष्ट कीजिए।
प्रश्न 15. ‘राष्ट्र’ और ‘राज्य’ में क्या अन्तर है, स्पष्ट कीजिए। 2
अथवा
समाज के प्रति व्यक्ति के क्या कर्तव्य बताएँ?
प्रश्न 16. लोकतंत्र में चुनाव का क्या महत्व है, समझाइए। 3
अथवा
भारतीय निर्वाचन आयोग की चार शक्तियाँ (कार्य) बताइए।
प्रश्न 17. प्रधानमंत्री (लोकसभा के नेता) की शक्तियों का वर्णन कीजिए। 3
अथवा
नौकरशाही का अर्थ एवं परिभाषा दीजिए।
प्रश्न 18. पंचायती राज व्यवस्था का उद्देश्य क्या है? 3
अथवा
कार्यपालिका की कितने प्रकार हैं?
प्रश्न 19. अधिकार कितने प्रकार के होते हैं, समझाइए। 3
अथवा
धन विधेयक क्या है? यह किस सदन में पेश किया जाता है?
प्रश्न 20. भारतीय संविधान के निर्माण की आवश्यकता को स्पष्ट कीजिए। 4
अथवा
संविधान सभा द्वारा पारित ‘उद्देश्य प्रस्ताव’ पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
प्रश्न 21. स्वतंत्रता के अर्थ एवं प्रकारों की व्याख्या कीजिए। 4
अथवा
स्वतंत्रता के महत्व पर प्रकाश डालिए।
प्रश्न 22. संघात्मक शासन में सर्वोच्च न्यायालय का क्या महत्व है? 4
अथवा
स्थायी व अस्थायी कार्यपालिका के बारे में बताइए।
प्रश्न 23. राष्ट्रवाद के मार्ग में आने वाली बाधाओं को समझाइए। 4
अथवा
भारतीय संविधान संघात्मक होते हुए भी भावना में एकात्मक है, समझाइए।