कक्षा 11वीं
अर्धवार्षिक परीक्षा 2026-27
विषय – अर्थशास्त्र (कला एवं वाणिज्य)
समय – 03 घंटे————————————————————————————————————————-पूर्णांक – 80
निर्देश–
- वस्तुनिष्ठ प्रश्न सबसे पहले हल करिए।
- प्रश्न क्रमांक 1, 3 एवं 4 वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। प्रत्येक के लिये 6 अंक निर्धारित हैं।
- प्रश्न क्रमांक 2 एवं 5 वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के 7 अंक निर्धारित हैं।
- प्रश्न क्रमांक 6 एवं 15 तक प्रत्येक प्रश्न के 2 अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा लगभग 30 शब्द है।
- प्रश्न क्रमांक 16 से 19 तक प्रत्येक प्रश्न के लिये 3 अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा लगभग 75 शब्द है।
- प्रश्न क्रमांक 20 से 23 तक प्रत्येक प्रश्न के लिये 4 अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा लगभग 120 शब्द है।
- प्रश्न क्रमांक 6 से 23 तक सभी प्रश्नों में आंतरिक विकल्प दिये गये हैं।
- प्रत्येक प्रश्न के लिये आवंटित अंक उनके सम्मुख दिये गये हैं।
प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए – 1×6=6
- अर्थशास्त्र अधिक कल्याण का अध्ययन है, यह किसने कहा है –
(अ) मार्शल
(ब) जे. के. मेहता
(स) पीगू
(द) कीन्स
- अपवर्जी विधि के अंतर्गत –
(अ) किसी वर्ग की उच्च वर्ग सीमा को वर्ग अंतराल में समावेशित नहीं करते।
(ब) किसी वर्ग की उच्च वर्ग सीमा को वर्ग अंतराल में समावेशित करते हैं।
(स) किसी वर्ग की निम्न वर्ग सीमा को वर्ग अंतराल में समावेशित नहीं करते।
(द) किसी वर्ग की निम्न वर्ग सीमा को वर्ग अंतराल में समावेशित करते हैं।
- आँकड़ों के वर्गीकरण का उद्देश्य है –
(अ) सारणीकरण के लिये आधार प्रस्तुत करना।
(ब) समंकों को सरल एवं संक्षिप्त बनाना।
(स) समानता एवं असमानता स्पष्ट करना।
(द) उपर्युक्त सभी।
- किसी वर्ग में मदों की संख्या को कहते हैं –
(अ) आवृत्ति
(ब) वर्ग सीमाएँ
(स) वर्ग
(द) मध्य मूल्य
- भारत में विकास योजनाएँ कब प्रारंभ हुईं –
(अ) 15 अगस्त 1947
(ब) 1 अप्रैल 1951
(स) 26 जनवरी 1950
(द) 15 जुलाई 1969
- 2011 की जनगणना की रिपोर्ट के अनुसार किस राज्य में साक्षरता दर सबसे कम थी –
(अ) बिहार
(ब) अरुणाचल प्रदेश
(स) झारखण्ड
(द) सिक्किम
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों में सही विकल्प चुनकर लिखिए – 1×7=7
- फलनात्मक संबंध चरांे के बीच ……………….. संबंध को कहते हैं।
(कारण तथा प्रभाव / आकार तथा प्रभाव) - प्रमाण बिन्दु का मूल बिन्दु में परिवर्तन से ……………….. है।
(स्वतंत्र / आश्रित) - कृषि क्षेत्र में ……………….. बेरोजगारी पायी जाती है।
(दृश्य / अदृश्य) - मुद्रा स्फीति से अभिप्राय दीर्घकाल में सामान्य कीमत स्तर में ……………….. की स्थिति से है।
(वृद्धि / अवनति) - योजना काल में गरीबी मृत्यु दर 145 से घटकर ……………….. रह गई।
(42 / 46) - चतुर्थक श्रेणी को ……………….. भागों में बाँटते हैं।
(चार / पाँच) - समय के साथ मानव पूँजी के स्टॉक में होने वाली वृद्धि की प्रक्रिया को निर्माण ……………….. कहते हैं।
(मानव पूँजी / मानव धन)
प्रश्न 3. सही जोड़ी बनाकर लिखिए – 1×6=6
खण्ड ‘अ’ खण्ड ‘ब’
- 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में साक्षरता दर 74.4 प्रतिशत
- सांख्यिकीय अध्ययन 1991
- भारत की नई विकास नीति वायु
- पर्यावरण का ताप 1988
- प्रधानमंत्री रोजगार योजना वृक्षारोपण
- जनसंख्या वृद्धि सन् 2000-2001
प्रश्न 4. सत्य / असत्य लिखिए – 1×6=6
- सांख्यिकी केवल मात्रात्मक आँकड़ों का अध्ययन करती है।
- दूरस्थ व्यक्तियों के साथ में सांख्यिकीय विधियाँ बहुत खतरनाक औजार हैं।
- जनगणना में टिप्पणियाँ दी जाती हैं।
- सारणीकरण के पश्चात वर्गीकरण किया जाता है।
- रोजगार पाने में सरकार के राजस्व में कोई योगदान बढ़ता है।
- 1991 में घोषित औद्योगिक नीति वर्तमान में लागू है।
प्रश्न 5. एक शब्द में उत्तर लिखिए – 1×7=7
- स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात अब तक कितनी औद्योगिक नीतियों की घोषणा हो चुकी है?
- संयुक्त राष्ट्र की किस संधि को वायुमण्डलीय ……………….. को कम करने के लिये बनाया गया है?
- H.D.I. का पूरा नाम बताइये।
- विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक वाली अर्थव्यवस्था को किस नाम से पुकारते हैं?
- पद विचलन विधि से समान्तर माध्य ज्ञात करने का सूत्र लिखिए।
- क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की स्थापना कब हुई?
- सर्व शिक्षा अभियान कब प्रारंभ हुआ?
प्रश्न 6. अर्थशास्त्र की धन सम्बन्धी परिभाषा लिखिए। 2
अथवा
कला का अर्थ बताइए।
प्रश्न 7. प्राथमिक और द्वितीयक समंक में अन्तर लिखिए। (कोई दो) 2
अथवा
संगणना व प्रति चयन विधियों में अन्तर लिखिए।
प्रश्न 8. समंकों के वर्गीकरण से क्या आशय है? 2
अथवा
वर्गीकरण के उद्देश्य बताइए।
प्रश्न 9. बहुलक एवं माध्य के बीच दो अन्तर लिखिए। 2
अथवा
मध्यका के गुण बताइए।
प्रश्न 10. विस्तार से क्या आशय है? 2
अथवा
जी.डी.पी. क्या होता है?
प्रश्न 11. प्रति व्यक्ति आय का अर्थ बताइए। 2
अथवा
आर्थिक क्रियाएँ किसे कहते हैं?
प्रश्न 12. हरित क्रांति से आप क्या समझते हैं? 2
अथवा
आयात प्रतिस्थापन क्या है?
प्रश्न 13. भारत में मानव पूँजी निर्माण की दो समस्याएँ लिखिए। 2
अथवा
जैविक खेती के लाभ बताइए।
प्रश्न 14. HYV बीज क्या है? 2
अथवा
निर्देशांक के प्रकार बताइए।
प्रश्न 15. विस्तार गुणांक का सूत्र लिखिए। 2
अथवा
अनिश्चित बेरोजगारी अर्थ बताइए।
प्रश्न 16. प्रश्नावली एवं अनुसूची में अन्तर बताइए। (कोई तीन) 3
अथवा
प्रश्नावली / साक्षात्कार अनुसूची तैयार करते समय आपको किन बातों का ध्यान रखना आवश्यक होता है?
प्रश्न 17. चतुर्थक विचलन के गुण लिखिए। 3
अथवा
प्रमाप विचलन का अर्थ एवं इसके गुण बताइए।
प्रश्न 18. स्वतंत्रता के समय भारतीय अर्थव्यवस्था की विशेषताएँ लिखिए। 3
अथवा
औपनिवेशिक काल के दौरान भारत के कृषि पिछड़ेपन के मुख्य कारण क्या थे?
प्रश्न 19. निम्नलिखित आँकड़ों से माध्य विचलन ज्ञात कीजिए – 3
2, 4, 7, 8, 9
अथवा
भारत में शिक्षा सुधार हेतु प्रमुख सरकारी उपाय बताइए।
प्रश्न 20. आर्थिक विकास में उदारीकरण के योगदान की व्याख्या कीजिए। 4
अथवा
वैश्वीकरण की अवधारणा को स्पष्ट कीजिए।
प्रश्न 21. मानव पूँजी एवं भौतिक पूँजी में अन्तर बताइए। 4
अथवा
शिक्षा को किसी राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण अंग माना जाता है क्यों?
प्रश्न 22. निर्देशांक की चार विशेषताएँ लिखिए। 4
अथवा
सह-संबंध का अर्थ एवं इसके प्रकार समझाइए।
प्रश्न 23. निम्न समंकों के आधार पर माध्यका ज्ञात कीजिए। 4
अंक 0–10 10–20 20–30 30–40 40–50 50–60 60–70 70–80
छात्र 2 8 30 45 35 20 6 3
अथवा
एक अच्छे औसत की चार विशेषताएँ बताइए।