अर्द्धवार्षिक परीक्षा – 2026-27
कक्षा 11वीं
विषय – हिन्दी
समय – 03 घण्टे ————————————————————————————————————— पूर्णांक – 80
निर्देश–
- सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।
- प्रश्न क्र. 01 से 05 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं, प्रत्येक प्रश्न पर 01 अंक आवंटित है।
- प्रश्न क्र. 06 से 15 तक प्रत्येक प्रश्न पर 02 अंक आवंटित है। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 30 शब्दों में लिखिए।
- प्रश्न क्र. 16 से 19 तक प्रत्येक प्रश्न पर 03 अंक आवंटित है। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 75 शब्दों में लिखिए।
- प्रश्न क्र. 20 से 23 तक प्रत्येक प्रश्न पर 04 अंक आवंटित है। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 120 शब्दों में लिखिए।
प्र.1 सही विकल्प चुनकर लिखिए। [1×6 = 6]
- रजनी ने अमित के मुद्दे को गंभीरता से लिया क्योंकि–
(अ) यह अमित से बहुत स्नेह करती थी।
(ब) अमित उसकी मित्र लीला का बेटा है।
(स) वह अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने की सामर्थ्य रखती थी।
(द) उसे अखबार की सुर्खियों में आने का शौक था। - सेक्रेटेरियेट के लॉन में किस फल का पेड़ आँधी के कारण गिर गया था–
(अ) आम का पेड़
(ब) जामुन का पेड़
(स) अमरूद का पेड़
(द) सेब का पेड़ - निम्न में से किसे हिन्दी सॉनेट का साधक माना जाता है?
(अ) दुष्यंत कुमार
(ब) भवानी प्रसाद मिश्र
(स) ______
(द) ______
- दुष्यंत कुमार की गजलें उनके कौन-से काव्य-संग्रह में गई हैं?
(अ) एक कंठ विषपायी
(ब) साये में धूप
(स) आवाजों के घेरे
(द) ______ - पत्रकारिता का मूल तत्व है–
(अ) संवाद
(ब) तर्क-वितर्क
(स) ______
(द) संगठन
- कुई की खुदाई और चिनाई करने वाले लोग कहलाते हैं–
(अ) ______
(ब) ______
(स) ______
(द) जल-प्रदाता
प्र.2 रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए। [1×6 = 6]
- बेबी को पार्क में एक बंगाली लड़की मिली जिसका नाम ______ था।
(ममता / अनीता / ______) - चंपा ______ नहीं चिन्हती।
(पुस्तक / काले अक्षर) - ‘घर की याद’ कविता ______ ऋतु में लिखी गई है।
(वर्षा / ग्रीष्म) - ‘पेट में चूहे कूदना’ में ______ शब्द शक्ति है।
(लक्षणा / व्यंजना) - रजनी के पति का नाम ______ था।
- संचार प्रक्रिया में आने वाली बाधाओं को ______ कहते हैं।
प्र.3 सही जोड़ी बनाइए। [1×6 = 6]
(क) (ख)
- हे राम! क्या-क्या सहना पड़ेगा समवर्गीय शब्द युग्म
- पशु-पक्षी विरामादिबोधक
- तार सप्तक भवानी प्रसाद मिश्र
- कविता का गाँधी ______
- वीर, रौद्र, भयानक कागज की नाव
- शब्द गुण ओज गुण
प्र.4 एक वाक्य में उत्तर लिखिए। [1×7 = 7]
- भारतेन्दु युग और द्विवेदी युग के बीच की कड़ी किसे कहा जाता है?
- ‘पाथेर पांचाली’ फिल्म में मिठाई बेचने वाले का नाम क्या था?
- रोला छंद की परिभाषा लिखिए।
- निपात किसे कहते हैं?
- रेजाणी पानी किसे कहते हैं?
- हिन्दी साहित्य के इतिहास का प्रथम लेखक कौन था?
- कवि दुष्यंत कुमार किस बात के लिए बेकरार है?
प्र.5 सत्य/असत्य लिखिए। [1×6 = 6]
- शोषकों के प्रति घृणा और शोषितों के प्रति करुणा प्रगतिवाद है।
- छंद में गुणों की संख्या ______ होती है।
- ‘गलता लोहा’ पाठ के लेखक शेखर जोशी हैं।
- जयशंकर प्रसाद को हिन्दी में नाटक सम्राट कहा जाता है।
- ‘आम’ का तद्भव ‘प्रथम’ होता है।
- चंपा का पिता मिस्त्री है।
प्र.6 ‘घर’ का तात्पर्य क्या है? इसे भूलने की बात क्यों कही गई?
अथवा
चंपा ने ऐसा क्यों कहा कि कलकत्ता पर बजर गिरे?
प्र.7 छायावाद की दो विशेषताएँ लिखिए।
अथवा
भक्तिकाल की दो विशेषताएँ लिखिए।
प्र.8 ‘शिवशंभु की दो गायें’ में लेखक क्या कहना चाहता है?
अथवा
‘दबा हुआ मैं भी है’, यह बात कैसे पता चली?
प्र.9 जीवनी तथा आत्मकथा लिखिए।
अथवा
जीवनी तथा आत्मकथा में अंतर लिखिए।
प्र.10 राजस्थान में कुई किसे कहा जाता है?
अथवा
लेखिका ने बेबी हालदार को पेन और कॉपी देकर क्या कहा था?
प्र.11 वॉचडॉग पत्रकारिता क्या है?
अथवा
पेज थ्री पत्रकारिता को समझाइए।
प्र.12 विश्व विधान योजना से क्या तात्पर्य है?
अथवा
दोहा छंद की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।
प्र.13 यमक अलंकार की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।
अथवा
विरोधाभास अलंकार को उदाहरण सहित लिखिए।
प्र.14 उपसर्ग और प्रत्यय में दो अंतर लिखिए।
अथवा
क्रिया विशेषण किसे कहते हैं? एक उदाहरण लिखिए।
प्र.15 तकनीकी शब्द से आप क्या समझते हैं?
अथवा
भाव पल्लवन करते समय किन निर्देशों का पालन करना चाहिए?
प्र.16 भवानी प्रसाद मिश्र अथवा दुष्यंत कुमार का साहित्यिक परिचय निम्नांकित बिन्दुओं के आधार पर दीजिए। [3]
- दो रचनाएँ
- भावपक्ष-कलापक्ष
- साहित्य में स्थान
प्र.17 शेखर जोशी अथवा मन्नू भंडारी का साहित्यिक परिचय निम्नांकित बिन्दुओं के आधार पर दीजिए। [3]
- दो रचनाएँ
- भाषा-शैली
- साहित्य में स्थान
प्र.18 निम्नलिखित वाक्य का भाव पल्लवन कीजिए। [3]
“दूर के ढोल सुहावने होते हैं।”
अथवा
क्रिकेट खेलने के ऊपर दो मित्रों के मध्य संभावित संवाद लिखिए।
प्र.19 निम्नलिखित अपठित गद्यांश को पढ़कर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर लिखिए। [3]
“खेल जीवन की चेतना शक्ति है। संसार में खेलों का प्रावधान नहीं होता तो मानव जीवन शून्य होता। खेल हमें जीवन में संघर्ष करने और सफलता प्राप्ति की शिक्षा देते हैं। कठिनाइयों पर विजय पाने का गुण उत्पन्न करते हैं। जीवन में अनुशासन की शिक्षा खेलों से ही प्राप्त होती है। अनुशासन और सहयोग के बिना खेल चल ही नहीं सकते। खेलों से ही मिल-जुलकर कार्य करने की लगन उत्पन्न होती है। खेल भावना का विकास होता है। इससे सहनशीलता भी आती है। खेल-खेल में जीवन के विकास और शिक्षा की कई बातें सीख जाते हैं। खेल और शिक्षा का चोली-दामन का साथ बना रहे, स्वस्थ और शक्तिशाली बने रहना हो, जीवन के प्रति सकारात्मक नजरिया रखना हो तो दिन में एक खेल अवश्य खेलें।”
- स्वस्थ रहने के अलावा खेलों से और कौन-कौन से लाभ हैं?
- उपर्युक्त गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक लिखिए।
- “दृष्टिकोण” का पर्यायवाची उपर्युक्त गद्यांश में से लिखिए।
अथवा
“छाया मत छूना मन,
जीवन छवि है सुरंग।
छवियों की चित्र-गंध मनभावनी,
तन-सुगंध शेष रही गई यामिनी।
कुंतल की याद बनी चाँदनी।
भूली-सी एक छुअन बनता हर जीवित क्षण।”
- काव्यांश का उचित शीर्षक लिखिए।
- ‘यामिनी’ शब्द का पर्यायवाची लिखिए।
- उपर्युक्त काव्यांश का भावार्थ लिखिए।
प्र.20 निम्नलिखित पद्यांश का संदर्भ-प्रसंग सहित भावार्थ लिखिए। [4]
“आज उनके स्वर्ण बेटे,
लगे होंगे उन्हें बेटे,
क्योंकि मैं उन पर सुहागा,
बन बैठा हूँ अभागा।”
अथवा
“यह तो तय था चिरागों, हरेक घर के लिए,
कहाँ चिराग मयस्सर नहीं शहर के लिए।
‘यहाँ दरख्तों के साये में धूप लगती है,
चलो यहाँ से चलें और उम्र भर के लिए।’”
प्र.21 निम्नांकित गद्यांश की संदर्भ-प्रसंग सहित व्याख्या कीजिए। [4]
“बिछड़न समय बड़ा करुणोत्पादक होता है। आपको बिछड़ते देखकर आज हृदय में बड़ा दुख है, माइ लार्ड। आपके दूसरी बार इस देश में आने से भारतवासी किसी प्रकार प्रसन्न न थे। वे यही चाहते थे कि आप फिर न आएँ। पर आप आए और उससे यहाँ के लोग बहुत ही दुखित हुए। वे दिन-रात यही मनाते थे कि जल्द श्रीमान यहाँ से पधारें।”
अथवा
“मोहन संकोच, असमंजस और धर्म-संकट की स्थिति से उदासीन, संतुष्ट भाव से अपने लोहे के छल्ले की त्रुटिहीन गोलाई को जाँच रहा था। उसने धनराम की ओर अपनी कारीगरी की स्वीकृति पाने की मुद्रा में देखा। उसकी आँखों में एक सर्जक की चमक थी, जिसमें न स्पर्धा थी और न ही किसी प्रकार की हार-जीत का भाव।”
प्र.22 पुलिस अधीक्षक को एक पत्र लिखिए, सूचित कीजिए कि मोहल्ले में चोरी की घटनाओं में वृद्धि हो रही है, पुलिस गश्त बढ़ाई जाए। [4]
अथवा
अपने पिताजी को अपनी परीक्षा की तैयारी के विषय में पत्र लिखिए।
प्र.23 निम्नांकित विषयों में से किसी एक विषय पर लगभग 120 शब्दों में निबंध लिखिए। [4]
- विद्यार्थी जीवन और अनुशासन
- वनों का महत्व
- मेरे सपनों का भारत
- मातृभाषा का महत्व
Class 11 Hindi Half Yearly Question Paper 2026-27
Class 11 English Half Yearly Question Paper 2026-27
Class 11 Political Science Half Yearly Question Paper 2026-27
Class 11 Economics Half Yearly Question Paper 2026-27
Class 11 History Half Yearly Question Paper 2026-27
Class 11 Geography Half Yearly Question Paper 2026-27
Class 11 Sociology Half Yearly Question Paper 2026-27
Class 11 Sanskrit Half Yearly Question Paper 2026-27
Class 11 Business Studies Half Yearly Question Paper 2026-27
Class 11 Accountancy Half Yearly Question Paper 2026-27
Class 11 Maths Half Yearly Question Paper 2026-27
Class 11 Biology Half Yearly Question Paper 2026-27
Mujhe Jo is Sal 11 ke papers Honge arts wale histry Geography Hindi literature Hindi literature English literature and Hindi compulsory and geography 202627 wale paper chahie Mujhe
Hindi ka pura paper ardhvaarshik Pariksha ke