त्रैमासिक परीक्षा 2026-27
कक्षा – 11वीं
विषय – जीव विज्ञान
समय – 3 घंटे————————————————————————————————————————–पूर्णांक – 70
सामान्य निर्देश:
- सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य हैं।
- प्रश्न क्रमांक 1 से 4 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 × 7 = 7 अंक निर्धारित हैं। कुल वस्तुनिष्ठ अंक 28 हैं।
- प्रश्न क्रमांक 5 से 20 तक प्रत्येक प्रश्न में आंतरिक विकल्प (अथवा) दिए गए हैं।
- प्रश्न क्रमांक 5 से 12 तक अतिलघुउत्तरीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है। उत्तर सीमा लगभग 30 शब्द।
- प्रश्न क्रमांक 13 से 16 तक लघुउत्तरीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का है। उत्तर सीमा लगभग 75 शब्द।
- प्रश्न क्रमांक 17 से 18 तक दीर्घउत्तरीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का है। उत्तर सीमा लगभग 120 शब्द।
- प्रश्न क्रमांक 19 से 20 तक विश्लेषणात्मक प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 5 अंक का है। उत्तर सीमा लगभग 150 शब्द।
- जहाँ आवश्यक हो, स्पष्ट एवं नामांकित चित्र बनाइए।
प्र. 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए : (1 × 7 = 7)
- पाँच जगत वर्गीकरण प्रणाली किसने प्रतिपादित की थी?
(अ) कैरोलस लिनियस (ब) आर. एच. व्हिटेकर (स) अरस्तू (द) ग्रिफिथ - निम्नलिखित में से किस पादप समूह को ‘पादप जगत का उभयचर’ कहा जाता है?
(अ) थैलोफाइटा (ब) ब्रायोफाइटा (स) टेरिडोफाइटा (द) जिम्नोस्पर्म - ज्वाला कोशिकाएँ किस संघ के जंतुओं का प्रमुख उत्सर्जी अंग हैं?
(अ) एनेलिडा (ब) प्लेटीहेल्मिन्थीज (स) आर्थ्रोपोडा (द) निडेरिया - कोशिका का ‘ऊर्जा गृह’ किसे कहा जाता है?
(अ) गॉल्जीकाय (ब) लाइसोसोम (स) माइटोकॉन्ड्रिया (द) राइबोसोम - किस अवस्था में गुणसूत्रों की संरचना एवं आकारिकी का अध्ययन सबसे आसानी से किया जाता है?
(अ) पूर्वावस्था (ब) मध्यावस्था (स) पश्चावस्था (द) अंत्यावस्था - जल संवहन तंत्र निम्नलिखित में से किस संघ की प्रमुख विशेषता है?
(अ) पोरीफेरा (ब) इकाइनोडर्मेटा (स) मोलस्का (द) कॉर्डेटा - प्रोटीन संश्लेषण का कार्य कोशिका के किस अंगक द्वारा संपन्न होता है?
(अ) राइबोसोम (ब) सेंट्रोसोम (स) लवक (द) पेरॉक्सीसोम
प्र. 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कर लिखिए : (1 × 7 = 7)
- द्विनाम नामकरण पद्धति का प्रतिपादन वैज्ञानिक __________ ने किया था।
- पृथ्वी पर सबसे बड़े आकार के नग्नबीजी पौधे का नाम __________ है।
- अर्धसूत्री कोशिका विभाजन के दौरान ‘क्रॉसिंग ओवर’ __________ अवस्था में होता है।
- कोशिका चक्र की सबसे लंबी अवस्था __________ कहलाती है।
- संघ आर्थ्रोपोडा के जंतुओं में उत्सर्जन का कार्य __________ नलिकाओं द्वारा होता है।
- वनस्पतियों में ‘पादप जगत के सरीसृप’ __________ को कहा जाता है।
- कोशिका की आत्मघाती थैली __________ को कहते हैं।
प्र. 3. सही जोड़ी मिलाइए : (1 × 7 = 7)
| स्तंभ ‘अ’ | स्तंभ ‘ब’ |
|---|---|
| 1. साइनोबैक्टीरिया | (अ) काइटिन की बनी कोशिका भित्ति |
| 2. कवक | (ब) 70S राइबोसोम एवं द्विकुंडलित DNA |
| 3. माइटोकॉन्ड्रिया एवं हरितलवक | (स) नील-हरित शैवाल |
| 4. एनेलिडा | (द) मेटामेरिक विखंडन |
| 5. कायिक कोशिकाओं में विभाजन | (इ) समसूत्री विभाजन |
| 6. कायाज्मेटा निर्माण | (फ) डिप्लोटीन अवस्था |
| 7. द्विबीजपत्री तना | (ग) संवहन बंडल वलय के रूप में |
प्र. 4. एक वाक्य में उत्तर लिखिए : (1 × 7 = 7)
- आई.सी.बी.एन. का पूरा नाम लिखिए।
- किस शैवाल से एगार-एगार प्राप्त किया जाता है?
- तरल मोजेक मॉडल का प्रतिपादन किसने किया था?
- किन कोशिकाओं में अर्धसूत्री विभाजन होता है?
- स्तनधारी वर्ग के जंतुओं का प्रमुख पहचानने योग्य लक्षण क्या है?
- वह संधि स्थल जहाँ दो नॉन-सिस्टर क्रोमैटिड आपस में जुड़ते हैं, क्या कहलाता है?
- विषाणु के प्रोटीन से बने आवरण को क्या कहते हैं?
अतिलघुउत्तरीय प्रश्न
(प्रत्येक प्रश्न 2 अंक) (शब्द सीमा : लगभग 30 शब्द)
प्र. 5. सजीव एवं निर्जीव में कोई दो मुख्य अंतर लिखिए। (2 अंक)
अथवा
जैविक वर्गीकरण की प्रणाली में ‘प्रजाति’ किसे कहते हैं?
प्र. 6. माइकोप्लाज्मा के दो लक्षण लिखिए। (2 अंक)
अथवा
लाइकेन क्या है? इसमें सहजीवी घटकों के नाम लिखिए।
प्र. 7. शैवाल के दो आर्थिक महत्व लिखिए। (2 अंक)
अथवा
अनावृतबीजी एवं आवृतबीजी में कोई दो अंतर लिखिए।
प्र. 8. खुला एवं बंद परिसंचरण तंत्र में दो अंतर लिखिए। (2 अंक)
अथवा
संघ पोरीफेरा के दो मुख्य लक्षण लिखिए।
प्र. 9. प्रोकैरियोटिक एवं यूकैरियोटिक कोशिका में दो अंतर लिखिए। (2 अंक)
अथवा
माइसोसोम क्या है? इसके कार्य लिखिए।
प्र. 10. कोशिका सिद्धांत किसने दिया था? इसके दो मुख्य बिंदु लिखिए। (2 अंक)
अथवा
मध्य पटलिका क्या है? यह किसकी बनी होती है?
प्र. 11. कोशिका चक्र की G₀ अवस्था किसे कहते हैं? (2 अंक)
अथवा
काइनेटोकोर क्या है? इसका क्या कार्य है?
प्र. 12. समसूत्री एवं अर्धसूत्री कोशिका विभाजन में कोई दो अंतर लिखिए। (2 अंक)
अथवा
इंटरफेज को विश्राम प्रावस्था क्यों कहते हैं?
लघुउत्तरीय प्रश्न
(प्रत्येक प्रश्न 3 अंक) (शब्द सीमा : लगभग 75 शब्द)
प्र. 13. जीवाणु के विभिन्न आकारों को चित्र सहित स्पष्ट कीजिए। (3 अंक)
अथवा
प्रोटिस्टा जगत के तीन प्रमुख समूहों के नाम लिखकर उनके एक-एक लक्षण लिखिए।
प्र. 14. पादप कोशिका एवं जंतु कोशिका में कोई तीन मुख्य अंतर स्पष्ट कीजिए। (3 अंक)
अथवा
प्लाज्मा झिल्ली के तरल मोजेक मॉडल का नामांकित चित्र बनाइए।
प्र. 15. नॉन-कॉर्डेटा एवं कॉर्डेटा जंतुओं में तीन मुख्य अंतर लिखिए। (3 अंक)
अथवा
उभयचर वर्ग के तीन प्रमुख लक्षण उदाहरण सहित लिखिए।
प्र. 16. अर्धसूत्री विभाजन का क्या महत्व है? कोई तीन बिंदु स्पष्ट कीजिए। (3 अंक)
अथवा
समसूत्री विभाजन की पश्चावस्था की तीन विशेषताएँ लिखिए।
दीर्घउत्तरीय प्रश्न
(प्रत्येक प्रश्न 4 अंक) (शब्द सीमा : लगभग 120 शब्द)
प्र. 17. आर. एच. व्हिटेकर के पाँच जगत वर्गीकरण का आधार क्या था? प्रत्येक जगत के नाम लिखकर संक्षेप में वर्णन कीजिए। (4 अंक)
अथवा
टेरिडोफाइटा पौधों के मुख्य लक्षण लिखिए तथा इन्हें संवहनीय अपुष्पोद्भिद् क्यों कहा जाता है?
प्र. 18. गॉल्जी उपकरण की संरचना तथा इसके मुख्य कार्यों का सचित्र वर्णन कीजिए। (4 अंक)
अथवा
गुणसूत्र की सूक्ष्म संरचना का नामांकित चित्र बनाकर इसके विभिन्न भागों के नाम लिखिए।
विश्लेषणात्मक प्रश्न
(प्रत्येक प्रश्न 5 अंक) (शब्द सीमा : लगभग 150 शब्द)
प्र. 19. माइटोकॉन्ड्रिया की संरचना का वर्णन कीजिए तथा इसका नामांकित चित्र बनाइए। इसे कोशिका का ऊर्जा गृह क्यों कहते हैं? (5 अंक)
अथवा
केंद्रक की सूक्ष्म संरचना का नामांकित चित्र बनाइए तथा इसके विभिन्न भागों का वर्णन कीजिए।
प्र. 20. अर्धसूत्री विभाजन-I की प्रोफेज-I की विभिन्न उप-अवस्थाओं का सचित्र एवं क्रमबद्ध वर्णन कीजिए। (5 अंक)
अथवा
संघ आर्थ्रोपोडा एवं संघ मोलस्का के पाँच-पाँच प्रमुख लक्षण उदाहरण सहित लिखिए।